खेल

Pat Cummins ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले Virat Kohli की कर डाली स्‍लेजिंग, खराब फॉर्म का उड़ाया मजाक! वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले एक विज्ञापन सामने आया है, जिसमें उन्‍होंने भारतीय बल्‍लेबाज विराट कोहली को स्‍लेज किया है। 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली उन बल्‍लेबाजों में से एक हैं, जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

बता दें कि विज्ञापन में दिखाया गया है कि पैट कमिंस आईने के सामने अभ्‍यास कर रहे हैं कि कैसे कोहली की लय बिगाड़ी जाए, जब वो टूर्नामेंट में उनके खिलाफ बल्‍लेबाजी करने उतरेंगे। मजेदार क्लिप में दिखा कि कमिंस शेविंग बना रहे हैं और कांच के सामने भारतीय स्‍टार के स्‍ट्राइक रेट पर तंज कस रहे हैं।

वीडियो में कमिंस कहते हुए नजर आए, ''हे कोहली! मैंने कभी आपको इतनी धीमी बल्‍लेबाजी करते नहीं देखा!'' यहां देखें वीडियो।

कमिंस के खेलने पर सस्‍पेंस

ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस ने भले ही मजेदार विज्ञापन में विराट कोहली को स्‍लेजिंग की हो, लेकिन वास्‍तिविकता यह है कि कंगारू क्रिकेटर का आगामी टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल है। ऑस्‍ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्‍ड ने एक स्‍थानीय रेडियो चैनल से बातचीत में संकेत दिए कि कमिंस एड़ी की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं और चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी भागीदारी मुश्किल है।

हेड कोच ने क्‍या कहा

पैट कमिंस ने किसी प्रकार से गेंदबाजी शुरू नहीं की है तो उनका खेलना मुश्किल है। ऐसे में हमें कप्‍तान की जरुरत होगी। स्‍टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड दो शख्‍स हैं, जिनसे कप्‍तानी को लेकर हमारी बातचीत हो रही है। अगर पैट कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे तो हम इन दो से कप्‍तानी को लेकर बातचीत करेंगे।

कमिंस ने कप्‍तानी में किया कमाल

पैट कमिंस की ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को काफी कमी खलेगी क्‍योंकि तीनों प्रारूपों में उनका रिकॉर्ड शानदार है। तेज गेंदबाज ने अपने नेतृत्‍व में ऑस्‍ट्रेलिया को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 चैंपियन बनाया। ऑस्‍ट्रेलियाई फैंस उम्‍मीद करेंगे कि पैट कमिंस डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल 2025 से पहले अपनी फिटनेस हासिल कर लें ताकि जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में खेल सके।

Leave Your Comment

Click to reload image