चैंपियंस ट्रॉफी में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कौन बनेगा कप्तान? ये हैं 3 कड़े दावेदार
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होना है। 8 साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है, जिसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही है। इस टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।
कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में खेलना मुश्किल लग रहा है। कमिंस टखने की चोट से जूझ रहे हैं और ऐसे में अगर वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होते हैं तो कौन उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेगा। आइए जानते हैं 3 नाम जो इस समय पैट कमिंस की जगह कप्तानी करने में सबसे आगे हैं।
Pat Cummins की गैरमौजूदगी में कौन बनेगा Australia Men's Cricket Team का कप्तान?
1. स्टीव स्मिथ (Steve Smith)
ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टीव स्मिथ का नाम पैट कमिंस (Pat Cummins Replacement Name) की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनने में सबसे ऊपर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टीव स्मिथ को पैट कमिंस का कप्तान बनाया जा सकता हैं। ऐसा
टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी इंटरव्यू में कहा। स्टीव स्मिथ के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 165 मैच खेलते हुए 5662 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी करेत हुए उन्होंने इतने ही मैचों में 19 विकेट झटके हैं।
2. ट्रेविस हेड (Travis Head)
ट्रेविस हेड का नाम पैट कमिंस (अगर इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होते है) की जगह ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने में लिया जा रहा हैं। ट्रेविस हेड ने 69 वनडे मैच खेलते हुए 2645 रन बनाए हैं, जबकि 24 विकेट हासिल किए हैं।
3. जोश इंग्लिस (Josh Inglis)
जोश इंग्लिस भी पैट कमिंस के रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। 26 वनडे मैच खेलते हुए जोश इंग्लिस ने 521 रन बनाए हैं। उन्हें साल 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में कंगारू टीम ने वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से मात दी थी।
Champions Trophy के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।