Indore में मंदिर के अंदर तक पहुंचा पश्चिम बंगाल का यासिन, पूजा करने आई महिला से अश्लील हरकत
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एमआईजी थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजा कर रही 54 वर्षीय महिला के साथ युवक ने अश्लील हरकत की। मामले में पुलिस ने आरोपी यासिन अली निवासी पश्चिम बंगाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस को महिला ने बताया कि सोमवार को शाम छह बजे घर के पास बने शिव मंदिर पर दर्शन करने गई थी। मंदिर के अंदर नीले रंग की शर्ट पहना हुआ एक व्यक्ति सो रहा था। मैं दीया-बत्ती कर रही थी, तभी उसने पीछे से मुझे पकड़ा। मुड़कर देखा तो कपड़े खींचने की कोशिश करने लगा।
महिला ने आगे बताया कि मैं चिल्लाई तो आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और मुझे बचाया। जैसे ही घटना की सूचना हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले आरोपी की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थूकने की बात पर पाइप से किया हमला: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में थूकने की बात पर हुए विवाद में एक युवक पर पाइप से हमला कर दिया। पुलिस ने सोनू सूर्यवंशी निवासी चितावद की शिकायत पर आरोपित जीतू पाल पर केस दर्ज किया गया है।
फरियादी ने बताया कि वह अपने छोटे भाई गोलू, दोस्त शुभम और कुलदीप के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान जीतू, जो उसके घर के सामने ही रहता है, वहां आया और कहने लगा कि बेवजह उसके घर के सामने बैठकर गुटका खाकर थूकते हो। सोनू ने विरोध किया तो आरोपित ने मारपीट की।