छत्तीसगढ़ / बालोद
शीत लहर में जिला प्रशासन बालोद ने की संवेदनशील पहल
वृद्धाश्रम और दिव्यांगजनों हेतु संचालित संस्थाओं में बांटे गए कंबल, बुजुर्गों के चेहरे पर खिली मुस्कान
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर 150 हितग्राहियों को मिली ठंड में राहत
बालोद, 09 दिसम्बर 2025
जिले में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीत लहर के असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं में निवासरत बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु गुणवत्तायुक्त कंबल प्रदान किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने निर्देश दिए थे कि जिले की संस्थाओं में रहने वाले किसी भी हितग्राही को ठंड के कारण परेशानी न हो। इसी तारतम्य में आज डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर और समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम ने स्वयं विभिन्न संस्थाओं में जाकर जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान किया है। उन्होंने सुखाश्रय वृद्धाश्रम, अपना घर वृद्धाश्रम, दिव्यांगजनों के लिए संचालित घरौंदा गृह (महिला एवं पुरूष), वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रशामक गृह और नशामुक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर वहाॅ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां रहने वाले लगभग 150 हितग्राहियों को गर्म कंबल वितरित किए। उन्होंने संस्थाओं में रह रहे लोगों से आत्मीय बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया कि बुजुर्गों और दिव्यांगों की देखभाल में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। जिला प्रशासन की इस पहल और कड़ाके की ठंड में गर्म कंबल पाकर आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने जिला प्रशासन की इस संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
गांव-गांव में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा सांसद खेल महोत्सव: सांसद श्री भोजराज नाग
जिले के ग्राम कचांदुर में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
बालोद, 06 दिसंबर 2025
सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य गांव-गांव में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने पहचान दिलाने, युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होेंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच तक पहुँचेगी। सांसद श्री नाग आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इससे पूर्व सांसद श्री नाग ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं ट्राफी का अनावरण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव की शुरूआत ग्राम कचांदुर से हो रही है। इससे गांव की खेल प्रतिभा का विकास होगा। गांव की इन खेल प्रतिभाओं को कलस्टर स्तर, तहसील स्तर, विधानसभा स्तर तथा लोकसभा स्तर पर खेलते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतर माध्यम मिलेगा। खेल से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर सांसद श्री नाग ने कबड्डी के प्रतिभागियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया तथा कबड्डी का शुभारंभ कर सभी उपस्थित जनों को अपनी शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम चंद्राकर, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र राय, श्री वीरेन्द्र साहू, नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव, श्री लेखराम साहू, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निखत सुल्ताना एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाॅल एवं रस्साकस्सी कुल 04 खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
युवती ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम
बालोद । जिले में अर्जुन्दा निवासी 25 वर्षीय जागृति केसरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जागृति, बस स्टैंड अर्जुन्दा में पान ठेला संचालित करने वाले बसंत केसरी उर्फ पप्पू केसरी की पुत्री थी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब पिता घर लौटे और उन्होंने बेटी को पंखे से लटका हुआ पाया। सदमे में उन्होंने तुरंत घर के पास चल रहे भागवत कार्यक्रम में मौजूद लोगों को इसकी सूचना दी। करीब 3.30 बजे पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को नीचे उतारा और अर्जुन्दा पुलिस ने उसे गुंडरदेही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को जागृति का अंतिम संस्कार अर्जुन्दा के मुक्तिधाम में किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका पिछले 8 वर्षों से राजनांदगांव में अपने नाना-नानी के घर रह रही थी।
उन्होंने B.Ed की पढ़ाई पूरी की थी और एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। विवाह योग्य होने और लगातार रिश्तों के प्रस्ताव आने के बाद माता-पिता ने बेटी को कुछ समय पहले ही अर्जुन्दा वापस बुला लिया था। घटना के समय आसपास के लोग भी हैरान थे, क्योंकि जागृति नियमित रूप से पास के भागवत कार्यक्रम में भाग लेती थीं। गुरुवार को ही वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ उत्साह के साथ नृत्य करती नजर आई थीं। लेकिन शुक्रवार को अचानक इस तरह का कदम उठाने से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर
फैल गई। अर्जुन्दा पुलिस ने कहा कि आत्महत्या की वास्तविक वजहों का पता बयान और जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती ने यह कदम क्यों उठाया। इस दुखद घटना ने न केवल परिवार को हिला दिया है, बल्कि आसपास के समाज और गांव में भी भारी सदमा पैदा किया है। स्थानीय लोग जागृति के अचानक आत्महत्या करने से स्तब्ध हैं और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 का किया जाएगा आयोजन
बालोद, 06 दिसंबर 2025
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मागदर्शन में जिला प्रशासन बालोद और शिक्षा विभाग के तत्वाधान में बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 का आयोजन किया जाएगा। बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है। बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में बताया गया कि बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 में जिले के चयनित विद्यार्थी अपने नवाचारी विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे, जिससे जिले में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सृजनात्मकता को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के लिए जिले से कुल 1589 आइडियाज प्राप्त हुए, जिनमें से स्क्रूटनी के बाद 250 मॉडल का चयन किया गया है। इन मॉडलों को कक्षा 6वीं से 8वीं, कक्षा 9वीं एवं 10वीं तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं सहित कुल तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। समीक्षा बैठक में टेक्नोफेस्ट 2.0 के नोडल पंकज सोनी, कार्यक्रम समन्वयक लोचन देशमुख, जरीन खान सहित विभिन्न विभागों के नोडल आरएन देशमुख, एन के यादव, अमित श्रीवास्तव, अशरफ तिगाला, सूर्यकांत सिन्हा, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुआगोंदी धान खरीदी केंद्र में किसानों की धान में डंडी मारी जा रही थी निरीक्षण में पहुंची विधायक अनिला भेड़िया
माइंस के लाल पानी से प्रभावित डौंडी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बालोद। जिले के डौंडी ब्लॉक से लगे कच्चे, आरीडोंगरी खनिज खदानों से प्रभावित क्षेत्रों में सीएसआर मद/डीएमएफ से क्षेत्र में 15 किलोमीटर की परिधि में सम्मिलित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक सीमा क्षेत्र के लगभग 20 ग्राम पंचायतों में आज पर्याप्त तक कोई भी मूलभूत सुविधा संबंधित कार्य नहीं कराए गए जबकि ये क्षेत्र आरीडोंगरी माइंस, कच्चे माइंस के लाल पानी से प्रभावित है एवं पर्यावरण प्रदूषित है जिसके कारण क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है
इस संबंध में शुक्रवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपा गया। दिए ज्ञापन में कहा गया है कि डौंडी ब्लॉक के प्रभावित क्षेत्रों में सीएसआर एवं डीएमएफ मद से कार्य नहीं कराये जाने पर भविष्य में उग्र आंदोलन की जायेगी। ज्ञापन देने वाले में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, सरपंच भुनेश्वर कोसमा (गुदुम), डीलेश्वरी ठाकुर (छिंदगांव), अमीना मंडावी (आवारी), मानकी कोमरे (मरदेल), ज्ञानेश्वरी नेताम (नर्रालगुड़ा), कमिथाला गावड़े (चिहरों), पवन साहू उप सरपंच (छिंदगांव) आदि उपस्थित थे।
कब तक चलता रहेगा? "अघोषित बॉर" : क्या पुलिस की मोहब्बत में खुलेआम बिक रही अवैध शराब?
कब तक चलता रहेगा? "अघोषित बॉर" : क्या पुलिस की मोहब्बत में खुलेआम बिक रही अवैध शराब?
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के दूरस्थ ग्रामों का किया औचक निरीक्षण
बालोद । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के दूरस्थ ग्रामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ चंद्रवंशी ने ग्राम पंचायत बोडे़ना में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामणी के हितग्राही अजय कुमार, कांति बाई, प्रेमी बाई, सुमन बाई, तेजराम, भामा बाई साहू एवं महेश्वरी लोहार तथा ग्राम बरबसपुर, जेवरतला एवं सिब्दी के हितग्राहियो घनश्याम, बालेश्वर, नोहरी बाई, नेमी चंद, गीता बाई से चर्चा की। उन्होेंने संबंधित अधिकारियों को अप्रारंभ आवासों को यथाशीघ्र प्रारंभ कराने तथा निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा गया। इसके साथ ही लाभार्थियों को उक्त निर्माणाधीन आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोखता गढ्ढा के निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया।
सीईओ चंद्रवंशी ने ग्राम पंचायत बोड़ेना एवं जेवरतला में पीएम आवास अंतर्गत स्वीकृति के विरूद्ध आवास प्रारंभ नहीं होने से गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायक को समस्त अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें हर संभव मदद करने तथा अप्रारंभ आवासों का निर्माण 01 सप्ताह के भीतर प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखण्ड समन्व्यक, तकनीकी सहायक एवं अन्य विभागीय अमलों को आवास चैपाल लगाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-मानस में जागरूकता लाते हुए स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सीईओ चंद्रवंशी ने ग्राम पंचायत बोड़ेना एवं जेवरतला के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा। इसके साथ ही ग्राम जेवरतला के शासकीय स्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियो से चर्चा भी की। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
रानीलक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 6 दिसंबर तक आवेदन
बालोद । राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर अंतर्गत जिले के 170 शासकीय हाई, हायर सेकण्डरी शालाओं में रानीलक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का क्रियान्वयन (जुडो, कराटे, ताईक्वांडों, किंक बॉक्सिग, मार्शल आर्ट आदि) प्रशिक्षक के माध्यम से किया जाएगा। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के सहायक जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि इच्छुक प्रशिक्षक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद परिसर के जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा (माध्यमिक) में आवेदन प्राप्त कर 06 दिसबंर 2025 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
सभी नोडल अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों में निर्धारित समयावधि में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें : कलेक्टर
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले के प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त किए गए सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन सुबह 08 बजे अपने प्रभार वाले धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत आज जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी पात्र कृषकों का उनके वास्तविक रकबे के आधार पर उनकी शत प्रतिशत धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होंने इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए कि सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को अपने धान की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए बैठक एवं छांव इत्यादि के अलावा पेयजल, शौचालय आदि सभी जरूरी सुविधा भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी कार्य को शासन के विशेष प्राथमिकता वाले अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लारपवारही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध एस्मा के तहत कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं आरपी राठिया, जिला खाद्य अधिकारी सहित नोडल अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन अपने प्रभार वाले धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर धान खरीदी केन्द्र के संपूर्ण व्यवस्थाओं का समुचित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों में केवल साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान की ही खरीदी सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अस्वच्छ, गीली धानों की खरीदी न कराई जाए। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान को नमी मापक यंत्र के माध्यम से मापने के उपरांत धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी होेने पर किसी भी स्थिति में उस धान की खरीदी नही कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने धान में नमी की प्रतिशत एकदम कम होेने पर भी उस धान की समुचित जाँच करने को कहा। जिससे कि व्यापारियों और कोचियों के पुराने धान की खरीदी न हो सके। कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में गुणवत्तायुक्त एवं साफ-सुथरे धान की खरीदी सुनिश्चित कराने हेतु गेट पास जारी करते समय धान की समुचित जाँच की व्यवस्था कराने को कहा। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को सुबह धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचने के उपरांत प्रतिदिन गेट पास, आॅनलाईन-आॅफलाईन टोकन की स्थिति, किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान की गुणवत्ता आदि का नियमित रूप से जाँच करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य के अंतर्गत रकबा समर्पण के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए किसानों द्वारा अपनी संपूर्ण धान की बिक्री करने के पश्चात् उनका अनिवार्य रूप से रकबा समर्पण कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी बारदानों में अनिवार्य रूप से स्टेनशील लगाने तथा मोटा, पतला, सरना एवं आरबी गोल्ड आदि किस्मों के धान के लिए अलग-अलग स्टेक बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों में एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की सूची को भी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने को कहा। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों में शामिल गांवों की वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 के औसत उपज को भी प्रदर्शित कराने को कहा।
18,312 किसानों को किया गया 132 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का शुद्ध भुगतान
बालोद । राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत अब तक जिले के कुल 18 हजार 312 किसानों को 132 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का शुद्ध भुगतान कर दिया गया है। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं आरपी राठिया ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत 15 नवंबर 2025 को प्रारंभ हुई धान खरीदी से 28 नवंबर 2025 तक के जिले के 18 हजार 312 किसानों से कुल 08 लाख 01 हजार 636 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें जिले के 18 हजार 312 किसानों से 02 लाख 34 हजार 290 क्विंटल मोटा धान, 03 लाख 71 हजार 654 क्विंटल पतला धान, 01 लाख 95 हजार 690 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है। इस तरह जिले के कुल 18 हजार 312 किसानों को कुल 132 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का शुद्ध भुगतान कर दिया गया है।
घोटिया के नाला मेें जनसहभागिता से किया गया बोरी बंधान का कार्य
बालोद । जल संचय जन भागीदारी 2.0 के तहत बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जनसहभागिता से निरंतर ही कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उक्त कार्य से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सभी की सहभागिता से बेहतर कार्य सुनिश्चित करें। जिससे जिले के भूजल स्तर में वृद्धि हो तथा जल संकट की समस्या उत्पन्न न हो। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम घोटिया में स्थित नाला में जनसहभागिता से बोरी बंधान का कार्य किया गया। इससे नाला में पानी का ठहराव होगा, जिससे आसपास के भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी। बोरी बंधान कार्य के दौरान ग्राम के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, जनपद पंचायत डौण्डी के सीईओ डीडी मंडले सहित अन्य मौजूद थे।
सरकार ने दी शराब प्रेमियों को नई सौगात दल्ली राजहरा में शुभारंभ हुवा प्रीमियम वाइन शॉप...
नगर में शासकीय प्रीमियम शराब दुकान का शुभारंभ
धान विक्रय में हुई सुगमता से प्रसन्नचित है बुजुर्ग किसान कोल्हु राम साहू
मोबाईल एप्प से मिला टोकन और उपार्जन केन्द्र निपानी में आसानी से किया धान का विक्रय
बालोद, 19 नवंबर 2025
बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुगमता और पारदर्शिता के साथ जारी है। जिले के ग्राम निपानी के बुजुर्ग किसान श्री कोल्हु राम साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि शासन-प्रशासन की व्यवस्था बहुत अच्छी है, इसका परिणाम है कि उनका लगभग 80 क्विंटल धान आसानी से विक्रय हो गया है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी का कार्य शुरू होने के पूर्व ही उन्होंने अपने फसल की कटाई, मिंटाई आदि कार्य पूरा कर लिया था। धान खरीदी के एक दिन पूर्व ही उन्होंने अपने नाती के सहयोग से मोबाईल में तुंहर टोकन एप्प के माध्यम से अपने धान के विक्रय हेतु टोकन प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि पहले सोसायटी में टोकन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब मोबाईल के माध्यम से ही घर बैठे ऑनलाईन टोकन प्राप्त करने की बड़ी सुविधा मिली है, जो कि उनके जैसे बुजुर्गों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हुआ है।
बुजुर्ग किसान श्री साहू ने बताया कि उन्होंने 17 नवम्बर को 80 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन लिया था, उस दिन वे धान खरीदी केन्द्र खुलते ही अपना धान लेकर आ गए थे। जिसके पश्चात् समय पर ही उनके धान की आदर््ता माप कर, पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया। बारदाना में धान भरने, तौलाई, सिलाई तथा स्टेक में रखने हेतु खरीदी केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से समय पर ही उनका धान विक्रय हुआ है। उन्होंने बताया कि शासन प्रशासन की इस व्यवस्था से ही उनके धान का विक्रय आसानी से समय पर सुनिश्चित हुआ है, जिससे वे बहुत ही संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में पहुॅचने वाले किसानों के लिए बैठक, पेयजल, शौचालय आदि की भी व्यवस्था है, जो उन्हें धान खरीदी के कार्य में काफी सुविधाजनक लगा। उन्होंने किसान हितैषी योजनाओं एवं निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि 3100 रूपये प्रति क्विंटल में धान की खरीदी तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी से सभी किसानों के लिए खेती का कार्य काफी लाभदायक बन चुका है। उन्होंने किसान हितैषी योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए शासन प्रशासन का आभार जताया।
अवैध मुरूम उत्खनन : रेलवे कार्य में बिना अनुमति खनन, प्रशासन ने चैन माउंटेन मशीन व दो हाईवा सील की
फिरोज अहमद खान
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटल परिसरों और जलप्रदाय योजनाओं का किया लोकार्पण
नालंदा परिसर और डब्ल्यू.टी.पी. का भूमिपूजन भी किया
बालोद नगर पालिका के विकास के लिए चार करोड़ देने की घोषणा की
मूलभूत विकास कार्यों हेतु दल्लीराजहरा और डौण्डीलोहारा नगरीय निकायों के लिए 3-3 करोड़, डौंडी तथा चिखलकसा नगर पंचायतों के लिए 2-2 करोड़ की घोषणा
छत्तीसगढ़ के निर्माण एवं विकास में अटलजी का महत्वपूर्ण योगदान : श्री अरुण साव
बालोद, 16 नवम्बर 2025






उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बालोद और डौंडीलोहारा में अटल परिसरों का लोकार्पण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गुरूर, गुंडरदेही और डौंडीलोहारा विकासखंड के गांवों में नल जल योजनाओं का भी लोकार्पण किया। श्री साव ने बालोद में नालंदा परिसर और डौंडीलोहारा में अमृत मिशन के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने बालोद शहर के विकास के लिए चार करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बालोद जिला मुख्यालय में तान्दुला नदी पुल से उप जेल तक डिवाइडर निर्माण तथा बालोद से लोहारा मार्ग एवं जगन्नाथपुर से परसोदा मार्ग निर्माण की भी घोषणा की। विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और श्रीमती अनिला भेड़िया भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बालोद में अटल परिसर तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोनईडोंगरी एवं मुड़खुसरा तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भोथीपार एवं खल्लारी में एकल ग्राम नल जल योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने डौण्डीलोहारा नगर पंचायत में अटल परिसर तथा ग्राम डूमरघुचा, बड़े जुंगेरा एवं मड़िया कट्टा में नल जल योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने अमृत मिशन 2.0 जल प्रदाय योजना और आदर्श आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया। श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी सौंप कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बालोद के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
श्री साव ने डौण्डीलोहारा नगर पंचायत में मूलभूत विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपए व मुक्तिधाम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने डौंडी नगर पंचायत में भी मूलभूत विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए एवं मुक्तिधाम निर्माण के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। श्री साव ने चिखलाकसा नगर पंचायत में मूलभूत विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए, दल्लीराजहरा नगर पालिका में मूलभूत विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपए तथा मुक्तिधाम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने दल्लीराजहरा नगर पालिका तथा दोनों नगर पंचायतों के अध्यक्षों को इन कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की मांग पर डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम संबलपुर में विश्राम गृह निर्माण के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बालोद और डौंडीलोहारा में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण और यहां विकास की गंगा बहाकर राज्य के नवनिर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने प्रदेशवासियों को नए छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात देने के साथ ही राजधानी रायपुर में एम्स, न्यायधानी बिलासपुर में उच्च न्यायालय एवं रेलवे जोन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं भारतमाला परियोजना के माध्यम से राज्य के गांवों एवं शहरों में सड़कों का जाल बिछाने का अभिनव कार्य किया है।
श्री साव ने कहा कि बालोद जिले के प्रति शुरू से उनका आत्मीय स्नेह एवं लगाव रहा है। हमारी सरकार बालोद शहर एवं पूरे जिले के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी। बालोद को जिला मुख्यालय की गरिमा के अनुरूप सजाया-संवारा जाएगा। राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, बालोद जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, बालोद नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, डौण्डीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय, पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र साहू और श्री प्रीतम साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी सहित पार्षदगण तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साहू ने जिला मुख्यालय बालोद में अटल परिसर एवं नालंदा परिसर का किया लोकार्पण
नगर पालिका परिषद बालोद में मूलभूत विकास कार्यों के लिए 04 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की