जिला पंचायत के सामान्य सभा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा
कवर्धा- , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू अध्यक्षता मे सामान्य सभा की बैठक का आयोजन गत दिवस किया गया। बैठक में वन विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यो सहित अन्य विषयो पर चर्चा की गई। वन विभाग द्वारा सदन को जानकारी देते हुये बताया गया कि महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वर्ष 2024-25 मे 85,000 वर्ष 2025-26 मे 2,10,000 मिश्रित फलदार पौधे तैयार किये गये। पौधे निःशुल्क वितरण हेतु नर्सरी मे उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। इसमे वृक्षारोपण को बढ़ावा देनेे के लिए सड़क किनारे वृक्षारोपण एवं खेतो के मेंढ मे पौधा रोपण किये जाने के संबंध में बताया गया। राज्य शासन द्वारा संचालित किसान वृक्ष मित्र योजनांतर्गत वर्ष 2025-25 मे 183 किसानो को लाभान्वित करने की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट द्वारा फलदार पौधे को ग्राफ्टिंग पद्धती से अधिक उपयोगी बनाये जाने का सुझाव दिया गया। जिससे ग्रामीणों एवं समूहो को बेहतर आजीविका का साधन मिल सके जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। बैंठक मे उपस्थित सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण को आजीविका से जोड़नेे के लिए कार्ययोजना तैयार किया जाए जिसमे महात्मा गांधी नरेगा से कार्य लिये जा सकेंगें। बैठक मे उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी द्वारा भोरमदेव अभ्यारण्य की जानकारी चाही गई विभाग द्वारा बताया गया कि अभ्यारण्य आम जनता के लिए तैयार है जिसका शुंभारम्भ आगामी दिनो मे किया जाना है अभ्यारण्य क्षेत्र मे उद्यान सहित अन्य विकास के कार्य लगभग 75.00 लाख रूपये की लागत से करने की जानकारी दी गई। सदन मे कैम्पा योजनांतर्गत कराये जा रहे परिक्षेत्र की जानकारी दी गई। सामान्य सभा की बैठक मे अध्यक्ष, ईश्वरी साहू के साथ उपाध्यक्ष, कैलाश चन्द्रवंशी, सदस्य श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे, श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चन्द्राकर, रामकुमार भट्ट, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे, श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, श्रीमती ललिता रूपसिंह धुर्वे, श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू, राजकुमार मेरावी, श्रीमती सुमीत्रा विजय पटेल, विरेन्द्र कुमार साहू, श्रीमती राजकुमारी राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्रीमती सुषमा गनपत बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत स.लोहारा श्रीमती दुर्गा सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि कवर्धा भूखन साहू उपस्थित रहे।