छत्तीसगढ़ / सूरजपुर
सुशासन तिहार के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
सूरजपुर । सुशासन तिहार का आयोजन का निर्णय शासन स्तर से लिया गया है। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यो में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।
सुशासन तिहार 2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त कियें जायेगें तथा दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। सुशासन तिहार के सफल संचालन एवं आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा (ब्लॉक-ओड़गी), एसडीएम शिवानी जायसवाल(ब्लॉक- सूरजपुर), सागर राज सिंह(ब्लॉक- भैयाथान), अजय मोडियम(ब्लॉक-रामानुजनगर), ललिता भगत (ब्लॉक- प्रतापपुर) एवं चांदनी कंवर (ब्लॉक- प्रेमनगर) में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर ने ली महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ संचालन पर दिया जोर
सूरजपुर । जिला कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज सभा कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली जिसमें विभागीय योजनाओं एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश साहू, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थीं।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों की वर्तमान स्थिति, रिक्त पदों, कार्यकर्ताओं की नियुक्ति एवं उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, हमर स्वस्थ लाइका कार्यक्रम, पोषण ट्रैकर एप, गृह भेंट रिपोर्ट तथा 0 से 5 वर्ष के बच्चों की वृद्धि एवं वजन मापन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के तहत टेक होम राशन वितरण एवं गर्म पका भोजन वितरण की निगरानी व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।
बैठक में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की लंबाई एवं वजन मापने के उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली और आवश्यकता अनुसार संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी केंद्रों को निर्धारित समय पर खोलने और बंद करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए।
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी जा रही शैक्षणिक गतिविधियों एवं सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने सुकन्या समृद्धि योजना, महतारी वंदन योजना, बाल विवाह के विरुद्ध अभियान, पालना केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर, नवा बिहान योजना एवं एकीकृत बाल संरक्षण योजना की प्रगति की समीक्षा की वनम आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस समीक्षा बैठक के माध्यम से कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक प्रभावी व सशक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा।
दुकानदारों को लेना पड़ेगा 01 व 02 रुपये का सिक्का
सूरजपुर । जिले में 01 और 02 रुपए के छोटे मूल्य के सिक्कों के दुकानदारों और व्यापारियों द्वारा न लेने की शिकायत पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि एक और दो रुपये के सिक्कों को प्रचलन से बाहर मानकर लेने से इंकार करने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि जिले का कोई भी दुकानदार या व्यापारी जब तक ये सिक्के आधिकारिक रूप से सूरजपुर जिले के दुकानदारों / व्यापारियों द्वारा छोटे भारतीय मुद्रा यथा 01 रूपये, 02 रूपये के सिक्के को चलन से बाहर मानकर लेने से इंकार किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में निरंतर मौखिक एवं दूरभाष पर शिकायत प्राप्त हो रही थी। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक सिक्के का अनुमोदन कर प्रचलन के लिये बैंकों में भेजती है। इसके बाद बैंकों से ही सिक्के बाजार में चलन के लिए आता है। किसी व्यापारी द्वारा मनमानी ढंग से सिक्कों को लेने से इंकार किया जाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है।
इसके लिए भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 124-ए वर्तमान में संशोधित भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 152 के तहत् 03 साल से लेकर आजीवन कारावास तक के दण्ड से दण्डित किये जाने का प्रावधान है। अतएव सूरजपुर जिले का कोई भी दुकानदार/व्यापारी जब तक रुपये 01 एवं 02 के सिक्के प्रचलन से बाहर नहीं हो जाते हैं, उनके द्वारा ग्रहण किया जावे। अन्यथा मुद्रा ग्रहण नहीं करने की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।
प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिये पुनर्गठन योजना जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुर्नगठित करने के लिए योजना 2025 जारी की गई है।
जिसके प्रति जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर सहित सूरजपुर जिले की सहकारी बैंक शाखाओं, समस्त आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों तथा कार्यालय-उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सूरजपुर के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु प्रकाशित किया गया है।
पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव पर प्रभावित एवं परिणामी सोसायटी के सदस्य, सोसायटियों एवं बैंक शाखा तथा अन्य किसी भी व्यक्ति द्वारा आपत्तियाँ सूचना प्रकाशन से 15 दिवस (09 अप्रैल से 23 अप्रैल) के भीतर जिले के उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं सूरजपुर के समक्ष लिखित में 03 प्रतियों में प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन/अभ्यावेदन / दावा आपत्ति पर कोई भी विचार नहीं किया जायेगा।
जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां, जीवन के प्रथम 1000 दिनों पर रहेगा विशेष फोकस
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार ’’पोषण अभियान’’ के अंतर्गत आगामी 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक जिले भर में पोषण पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी व्यवहार में व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाना है।
जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन ने अभियान की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा कि पोषण पखवाड़ा के दौरान जिला, विकासखण्ड, ग्राम और केंद्र स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन समन्वय के साथ किया जाए। उन्होंने इसे जनआंदोलन का रूप देने की अपील की और सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं और नागरिकों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
इस अभियान के दौरान शिशु जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही पोषण ट्रैकर में उपलब्ध बेनिफिशियरी मॉड्यूल का व्यापक प्रचार-प्रसार, सी-मैम मॉड्यूल द्वारा कुपोषण प्रबंधन, और बच्चों में मोटापे की रोकथाम हेतु स्वस्थ जीवनशैली की जागरूकता जैसे पहलुओं को प्रमुखता दी जाएगी।
अभियान में सहयोगी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व सहायता समूहों, महिला मंडलियों, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, एनएसएस तथा निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों की सक्रिय सहभागिता से पोषण पखवाड़ा को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
चैत्र नवरात्रि पर्व एवं कुदरगढ़ महोत्सव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सूरजपुर । चैत्र नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 30 मार्च 2025 से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित कुदरगढ़ मेला एवं 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निरूशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर 30 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक लगातार आयोजित किए गए, जिनमें चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी मेला स्थल, देवीधाम मंदिर परिसर, परिवर्तित मार्ग, झगराखांड़ धाम, वाहन पार्किंग स्थल एवं कुदरगढ़ महोत्सव स्थल में लगाई गई थी।
कुदरगढ़ महोत्सव स्थल पर (02 से 04 अप्रैल 2025)
इस अवधि में कुल 201 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया, जिसमें सिकल सेल जाँच 14, एनीमिया 26, बीपी 29, इंजरी 7, बुखार 12, पेचिश 11, कमजोरी 18, सर्दी-खांसी 36, चर्म रोग 5 तथा अन्य बीमारियाँ 43 शामिल थीं।
इसके अलावा अन्य शिविर स्थलों पर कुल 1463 मरीजों की जाँच की गई, जिनमें टी.टी. इंजेक्शन 8, ए.आर.व्ही. इंजेक्शन 9, सिकल सेल 43, एनीमिया 112, बीपी 286, शुगर 204, इंजरी 125, बुखार 160, पेचिश 38, कमजोरी 121, सर्दी-खांसी 256, चर्म रोग 29 तथा अन्य 72 मरीजों को लाभान्वित किया गया।
इस आयोजन के दौरान कुल 1664 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी, जिससे उन्हें बड़ा लाभ मिला।
मानव जीवन के लिए भक्ति मार्ग सरल और सुलभ है: ब्रह्म शंकर
सूरजपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर महामना मालवीय मिशन द्वारा विरेन्द्र धुर्वे (समाज सेवी) के निवास स्थान पर गीता पाठ का आयोजन किया गया।
जिसमें गीता के अध्याय 12 का पाठ और भक्ति योग पर नगर के प्रबुद्धजनों ने व्याख्यान दिया। इस अवसर पर ब्रह्म शंकर सिंह ने कहा कि मानव जीवन के लिए भक्ति का मार्ग सरल और सुलभ है।
भगवान श्री कहते हैं कि हे अर्जुन तुम कर्म करो और उस कर्म को मुझे समर्पण करते जांघों ।
यहां मार्मिक तथ्य यह है कि व्यक्ति जब ईश्वर के प्रति समर्पित होकर कर्म करेगा तो कोई गलत कार्य नहीं करेगा। चोरी, डकैती, भ्रष्टाचार, व्यभिचार आदि का भाव व्यक्ति में आयेगा ही नहीं जिससे समाज की बुराई मिट जायेगी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रकाश कश्यप ने कहा कि परिवारिक सौहार्द आज बिगड़ते जा रहा है। मोबाइल और टेलीविजन के प्रभाव से परिवार के सदस्य आपस में बातें नहीं करते।
इस विषय पर चिंतन करने की जरूरत है। कार्यक्रम में ललित मोहन तिवारी, पं. दुर्गा प्रसाद तिवारी, राम नारायण शर्मा राज कुमार गुप्ता आर एन अवस्थी जय प्रकाश चौबे ने भी विचार रखा। विरेन्द्र धुर्वे ने कहा कि सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन के लिए ऐसी गोष्ठीयां लाभदायक है। गीता पाठ का आयोजन इतनी सरलता से होना अवश्य भगवान श्री कृष्ण का कृपा है ।
विद्वत समाज जहां अपना चरण रखता है वहां की भूमि पवित्र हो जाती है आज यह सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। मै और मेरा परिवार महामना मालवीय मिशन संस्था का आभारी हैं।
कार्यक्रम में सचिदानंद पान्डेय, पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, राज नारायण द्विवेदी, अशोक सोनकर चन्दा कश्यप जागृति कश्यप प्रगति कश्यप आदि उपस्थित रहे।
कार और बाइक में भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत
सूरजपुर । सूरजपुर से सामने आई है, जहां कार और बाइक के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चांदनी बिहरपुर क्षेत्र के नवडीहा के पास हुई है।
मंदिर से लौटते वक्त हादसे में हुई मौत कुदरगढ़ देवी धाम से लौट रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया. उसकी तेज रफ्तार बाइक और कार की भिड़ंत हो गई।
हादसे में घायल को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विष्णुदेव साय ने कुदरगढ़ मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध कुदरगढ़ मंदिर पहुंचकर मां कुदरगढ़ी की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रवेश द्वार पर उन्होंने देवी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां कुदरगढ़ी का आशीर्वाद पूरे प्रदेश को मिले और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो, यही मेरी प्रार्थना है।
जिला स्तरीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
सूरजपुर। कुदरगढ़ महोत्सव 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अप्रैल 2025 तक कुदरगढ़ में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिले के खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में सूरजपुर जिले की कुल 20 टीमें भाग लेंगी, जिनमें विकासखंड स्तर से चयनित टीमें भी शामिल होंगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
’’खूब खेलबो, नशा ले दूर रहबो’’ इस संदेश के साथ प्रतियोगिता का आयोजन स्वस्थ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 रू. उपविजेता टीम को 15,000 रू. तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रू. की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में बेस्ट रेडर, बेस्ट डिफेंडर एवं बेस्ट ऑलराउंडर की ट्रॉफी भी दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक टीमों को 29 मार्च 2025 शाम 5 बजे तक अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन एवं कुदरगढ़ न्यास समिति, जिला सूरजपुर (छ.ग.) द्वारा किया जा रहा है जिसमें खिलाड़ियों की सहायता और अधिक जानकारी हेतु विकासखंडवार प्रेमसिंधु मिश्र (प्रतापपुर) 9826308123, सत्यदेव सिंह (प्रेमनगर)9575185781, सुनिल साहू(रामानुजनगर) 7000957078, संजय यादव (भैयाथान)9340016510, प्रभाशंकर प्रसाद (सूरजपुर) 7067019738, बिजेंद्र कुमार सिंह (ओड़गी) 9926003537. से संपर्क जारी किया जा सकता है।
राष्ट्रीय जल मिशन, नवनिर्वाचित संरपंचो को कराया गया शपथ ग्रहण
सूरजपुर । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश नन्दनी साहू के मार्गदर्शन एवं उप संचालक पंचायत के निर्देशानुसार, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र सूरजपुर में नवनिर्वाचित सरपंचों का उन्मुखीकरण परिचयात्मक प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान संकाय सदस्य निरोज सिंह के द्वारा नवनिर्वाचित सरपंचों का राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का ‘‘कैच द रैन‘‘ अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में अवगत कराया गया है कि जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत ‘‘जल संचय जन भागीदारी- जन जागरूकता की ओर’’ एवं ’’जल जंगल एक प्रकृति अभियान’’ का आरंभ 22 मार्च से 30 नवम्बर 2025 तक चलाया जाना है।
उक्त अभियान के अन्तर्गत जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन, जल निकायों का जियो टैगिंग, वैज्ञानिक संरक्षण योजनाएं तथा सभी जनपद पंचायतों में जल शक्ति केन्द्रों की स्थापना जागरूकता अभियान आदि सम्मिलित है। इस संबंध में राष्ट्रीय जल मिशन पर निर्वाचित सरपंचों का शपथ ग्रहण कराया गया। हम सब मिलकर जल आंदोलन को जन आन्दोलन बनाने की बात कही गयी।
राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा संपन्न
सूरजपुर । उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित किया गया। महापरीक्षा अभियान के तहत जिला जेल सूरजपुर में जेल अधीक्षक अक्षय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जेल में निरुद्ध कैदी जिन्होंने संचालित साक्षरता केंद्र में अध्ययन किया और उल्लास प्रवेशिका के 7 पाठों का अध्ययन पूर्ण किया था, ऐसे शिक्षार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया।
इस महापरीक्षा में केंद्राध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, प्रधान पाठक, शा.प्रा. शाला सरईपारा बसदेई तथा पर्यवेक्षक अनिल लकड़ा, मुख्य जेल प्रहरी एवं शांतनु चतुर्वेदी जेल प्रहरी के द्वारा उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। महापरीक्षा का समय 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया था। इस महापरीक्षा में 75 कैदियों ने उल्लास के साथ हिस्सा लिया और पढ़ना लिखना और संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा में अपने कौशल का आंकलन इस महापरीक्षा अभियान के माध्यम से किया।
इस महापरीक्षा का निरीक्षण विकासखण्ड परियोजना अधिकारी (साक्षरता) जयराम प्रसाद के द्वारा किया गया। परीक्षा का संचालन गुणवत्तापूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण होना पाया गया। जेल अधीक्षक अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कक्षा का संचालन जिला जेल सूरजपुर में नियमित रूप से संचालित होता रहेगा।
अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को प्रदाय किया गया ट्राय सायकल
सूरजपुर। अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणी पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाडे, देवपाल पैकरा, राजलाल राजवाड़े, जनपद सूरजपुर उपाध्यक्ष मनमत बछार के द्वारा प्रदाय किया गया है। ग्राम पंचायत-बेलटिकरी, जनपद पंचायत-सूरजपुर, के मुन्ना राम, आ० बलजीत, एवं ग्राम पंचायत-उमापुर जनपद पंचायत-रामानुजनगर के हुकुम साय, आ० बकस राम ने ट्रायसायकल के लिए समाज कल्याण विभाग विभाग में आवेदन किया था।
आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणी पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े के माध्यम से उनके द्वारा मांगे गये उपकरण उपलब्ध कराये गये है। ट्रायसायकल प्राप्त करने के पश्चात आवेदक ने खुशी जाहिर की एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विकसित भारत युवा संसद महोत्सव का आयोजन
सूरजपुर । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ’’विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2025’’ का आयोजन देशभर के 300 से अधिक जिलों में किया जा रहा है। जिसमें वन वोट वन नेशन विषय पर आज शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में इस भव्य आयोजन का दो दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें अलग अलग जिलों से चुन कर युवा प्रतिभागी शामिल हुए।
आज प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह में अथिति के रूप में कुलपति संत गहीरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा प्रोफेसर पी पी सिंह, श्रीमती चंद्रमणि पैकरा अध्यक्ष जिला पंचायत भीमसेन अग्रवाल भूतपूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम, बाबूलाल अग्रवाल अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, स्वाति सिंह जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरजपुर अशोक सिंह ज्यूरी मेंबर शैलेश गोयल उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सूरजपुर शशिकांत गर्ग एवं यशवंत सिंह जन भागीदारी अध्यक्ष सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच एन दुबे शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में तीन जिलों, सूरजपुर, कोरिया एवं महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से चयनित युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया और ’’एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। युवा संसद महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना, उनकी सोच को राष्ट्रहित की दिशा में प्रेरित करना और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, ष्युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की नींव होती है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल उनकी राजनीतिक समझ बढ़ती है, बल्कि वे सामाजिक उत्तरदायित्व को भी बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम प्राचार्य महोदय के निर्देशन में चंद्रभूषण मिश्र नोडल अधिकारी के द्वारा सुचारू रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का समापन दिनांक 25 मार्च 2025 को होगा।
समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की
सूरजपुर । कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली एवं विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ इस दौरान उन्होंने कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी को लेकर भी सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सहित सर्व एस डी एम एवम समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्ययोजना अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, सिकल सेल एनीमिया, जन औषधि केंद्रों, सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।
स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की ली और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले के सभी छात्रावासों में सुविधाएं बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर उन्होंने कृषि एवं संबंधित विभागों के अंतर्गत चल रही योजनाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में निर्माण कार्य में लगी विभागों पी डब्लू डी, जल संसाधन और पी एच ई अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, सुरक्षित मातृत्व अभियान, वय वंदना योजना का जायजा लिया।
उन्होंने आंगनबाड़ी की स्थिति, बच्चों में कुपोषण की स्थिति की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेय जल आपूर्ति , पोषण का स्तर और बेहतर करने के निर्देश दिए। शत प्रतिशत हितग्राहियों का आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं अद्यतन करवाने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग से चर्चा के दौरान उन्होंने आश्रमों और विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए आश्रमों एवम विद्यालयों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से धान उठाव और चावल जमा की जानकारी ली। इसके अलावा इस दौरान नशामुक्त अभियान को लेकर भी चर्चा की गई ।
इस सम्बन्ध में कलेक्टर एस जयवर्धन ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर से 100 मीटर की दायरे में किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ, गुटका, तंबाखू के बेचने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जाए अन्यथा जिम्मेदार पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नशामुक्ति के लिए सभी स्कूल विद्यालयों में नशामुक्ति अभियान को नियमित अंतराल पर चलाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।
ऑडिटोरियम में विश्व क्षय दिवस पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जन जन का रखे ध्यान, टीबी मुक्त भारत अभियान
सूरजपुर । जिला चिकित्सालय सूरजपुर के ऑडिटोरियम में विश्व क्षय दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 2023 में घोषित टीबी मुक्त पंचायतों को प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा जिला कलेक्टर एस जयवर्धन और जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैंकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े, जनपद पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष स्वाती संत सिंह, जनपद पंचायत सूरजपुर के उपाध्यक्ष मानभद्र, ओमकार पाण्डेय व अन्य संबंधित की उपस्थिति में पंचायत के जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया। जिन पंचायतों ने टीबी मुक्त पंचायत के मापदंडों और सूचकांकों को भली-भांति समझ कर कार्य किया और मापदंडों पर खरा उतरता उसका नाम जनपद पंचायत द्वारा प्रस्तावित किया जाता है।
उन सभी पंचायतों को सत्यापन के बाद टीबी मुक्त पंचायत का अवार्ड दिया गया। इसके साथ 33 नि-क्षय मित्र, और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी कलेक्टर एस जयवर्धन ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि टीबी फेफड़ों को प्रभावित करने वाला एक संक्रामक रोग है। लोगों को इसके लक्षणों, जांच और उपचार के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है।
इसके जानकारी के अभाव में लोग लापरवाह हो जाते हैं जिनसे उनकी मृत्यु तक हो जाती है। इस दौरान उन्होंने जिले में टीबी जैसे संक्रामक रोग के उन्मूलन के लिए सभी विभागों सहित आमजनों को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। उन्होंने टीबी को एक चुनौती मानते हुए सामाजिक और आर्थिक विकास में बाधा बताया। उन्होंने कहा कि जिले से टीबी का शत प्रतिशत उन्मूलन करने के लिए हम सभी को मिलकर इसके खिलाफ कार्य करना होगा। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को विशेष रूप से कार्य करते हुए जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा। साथ हीं उन्होंने बताया कि टीबी की रोकथाम के लिए शासन द्वारा प्रभावी और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।
उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी की निःशुल्क जांच और इलाज की सुविधा है। जिसका लाभ समाज के सभी वर्ग लें। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर भी उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थिन जनों को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी बीमारी के प्रति जनजागरुकता के अभाव में लोगों की मृत्यु हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को दवा के द्वारा पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। हमें इसके लिए वृहद अभियान चलाने की आवश्यकता है। हमें स्कूल, कॉलेजों सहित सार्वजनिक स्थानों पर टीबी बीमारी इसके लक्षणों और इसके इलाज को लेकर लोगों को निरन्तर जागरूक करना होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणि पैकरा ने कहा कि स्वास्थ्य समाज के निर्माण में ग्रामपंचायतों की अहम् भूमिका है जनप्रतिनिधियों का सहयोग और समर्थन से सूरजपुर जिला प्रदेश में अव्वल रहेगा। हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी की स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का मनोबल कही से कम न हो । आज इनके प्रयास और अथक परिश्रम के बदौलत जिले में 86 पंचायतें टीबी फ्री हो रही है। जिला कलेक्टर एस जयवर्धन ने कहा कि स्वास्थ्य सूचकांकों में सूरजपुर जिला प्रदेश में पीछे न रहे इसके लिए समन्वय बनाकर कार्य करना होगा।
जहां कहीं भी कठिनाई आये हम मिलजुल कर समाधान निकालेंगे। जनपद पंचायत सूरजपुर के अध्यक्ष स्वाती संत सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत व्यक्ति और समाज दोनों को लाभ है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कपीलदेव पैकरा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि टीबी मुक्त भारत के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। आम जनता में टीबी पंचायत के लाभ को बताना होगा।
जब-जब ग्रामसभा हो इस विषय पर चर्चा करे अवश्य सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े जनपद उपाध्यक्ष मनभद्र जी ने भी अपने विचार रखे। किस ब्लॉक से कितनी पंचायते हुई टीबी मुक्त विकासखण्ड भैयाथान से 22, सूरजपुर से 21, प्रतापपुर से 17, उड़गी से 12, प्रेमनगर से 07 और रामानुजनगर से 07 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत का अवार्ड दिया गया। सी.वाई. टेस्ट का लंचींग यह टेस्ट टीबी जांच के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
आज इसकी शुरुआत सूरजपुर जिला में हुआ। इस मशीन से पहला व्यक्ति अमीत सिंह स्वास्थ्यकर्मी का जांच हुआ। इस जांच का प्रयोग प्रथम चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का जांच किया जायेगा। इसके बाद पाज़िटिव पेशेन्ट के घर के सभी लोगों का जांच होगा। आभार व्यक्त करते हुए जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी ने कहा कि 2024 का भी परिणाम आ चुका है लगभग 100 से ज्यादा पंचायतें रेखांकित हुई है।
राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार विभाग अगले चरण में उन सभी पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का रूपरेखा तय करने में और संचालन में डीपीसी संजीत कुमार का प्रमुख योगदान रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन अर्पित सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश गुप्ता जनेश्वर सिंह, सुभाष, निलेश दुबे, मदनलाल, प्रेमनारायण साहु, कवीर सिंह, राम विलास सिंह, धन्नुलाल, आदि की अहम् भूमिका रही।
सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें : कलेक्टर
सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डिप्टी कलेक्टर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए आमजनों के सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने बैठक में फौती नामांतरण, भूमि अधिग्रहण, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, बंदोबस्त, खसरा एवं नक्शा त्रुटि सुधार, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति, वन अधिकार पट्टा आदि की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए कहा।