छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा
सेवा सेतु ने आसान की छात्रवृत्ति की राह, विद्यार्थी कमलू अतरा को मिला आय प्रमाण पत्र
दंतेवाड़ा, 16 सितम्बर 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम मसेनार निवासी विद्यार्थी कमलू अतरा ने सेवा सेतु के माध्यम से अपना आय प्रमाण पत्र बनवाया है। कमलू अतरा ने बताया कि वह कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है और वर्तमान में प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास भाँसी में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए छात्रवृत्ति उसके लिए पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण सहारा है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनने से उसके लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान हो गई है।
कमलू ने बताया कि सेवा सेतु जैसी सुविधा से विद्यार्थियों और उनके परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ती। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत उपलब्ध कराई जा रही इस सुविधा के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो रहे हैं।
दंतेवाड़ा : महतारी वंदन की 1,000 की सहायता से मालती देवी ने संवारा आत्मनिर्भरता का रास्ता
’’सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां यह बताती हैं कि सही अवसर, मेहनत और संकल्प के साथ आर्थिक सहायता को आजीविका के मजबूत साधन में बदला जा सकता है। ग्राम पंचायत हितावर की रहने वाली मालती देवी चौहान ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली 1,000 की मासिक आर्थिक सहायता का सदुपयोग करते हुए पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय को अपनी आजीविका का माध्यम बनाया है।
मालती देवी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह 1,000 की राशि प्राप्त होती है। उन्होंने इस सहायता को केवल घरेलू जरूरतों तक सीमित न रखते हुए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उपयोग करने का निर्णय लिया। धीरे-धीरे उन्होंने पशुपालन को बढ़ावा दिया और आज उनके पास 3 भैंस एवं 2 गाय, कुल 5 दुधारू पशु हैं।पशुओं से प्राप्त दूध की बिक्री के माध्यम से मालती देवी को नियमित आय प्राप्त हो रही है। डेयरी व्यवसाय से होने वाली आमदनी परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग दे रही है। साथ ही पशुओं की देखभाल एवं व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए भी इस आय का उपयोग किया जा रहा है। इस कार्य ने मालती देवी में स्वयं का व्यवसाय संचालित करने का आत्मविश्वास बढ़ाया है। मालती देवी की कहानी इस बात का उदाहरण है कि महिलाओं को मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता यदि मेहनत और सूझबूझ के साथ आजीविका से जोड़ी जाए तो वह स्वावलंबन की मजबूत नींव बन सकती है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पशुपालन के अवसर को अपनाकर उन्होंने अपने लिए आय का स्थायी माध्यम तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। “योजना से सहायता, सहायता से स्वावलंबन” की भावना को साकार करती मालती देवी चौहान की यह पहल सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य को भी मजबूती प्रदान करती है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है कि वे शासन की योजनाओं से मिलने वाले सहयोग का सदुपयोग कर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।
दंतेवाड़ा : कलेक्टर ने मुख्यालय के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सुविधाएं जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने मुख्यालय के दंतेवाड़ा में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों जैसे चिकित्सा महाविद्यालय टेकनार, मिलेट कैफे, चितालंका में निर्माणाधीन महिला ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ध्रुव ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में साफ-सफाई, बाउंड्रीवाल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने मिलेट कैफे का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मिलेट कैफे के बाहरी परिसर में पेपर ब्लॉक टाइल्स लगाने के निर्देश दिए, ताकि परिसर को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन पालिका बाजार का भी अवलोकन किया। उन्होंने बाजार के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ उद्यान विभाग से समन्वय कर परिसर में शोभादार पौधे लगाने, बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ट्रांजिट हॉस्टल परिसर में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। यहां कामकाजी महिलाओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे भवनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने तथा आवश्यकता अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
दंतेवाड़ा : साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
’’आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने नोडल विभागों की तैयारियों की समीक्षा किया, कहा 16 सितंबर तक सभी तैयारियां पूर्ण करें विभाग
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कलेक्टर 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ’’आशीर्वाद का दीया’’ अतंर्गत जिले के मुख्यालय सहित ब्लॉक स्तरों में होने वाली दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ’’आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम के नोडल विभाग इसकी प्रारंभिक सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लेवें। इसमें आवष्यक मात्रा में दीये और बाती की व्यवस्था सहित प्रमुख स्थलों के चयन आम जनमानस तथा जनप्रतिनिधियों की भागीदारी शामिल है। इस दौरान सभी विभागों में ’’आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु दीप प्रज्वलन की संख्या का ब्यौरा बैठक में प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय में ’’आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम के तहत दंतेश्वरी मंदिर परिसर एवं मेढ़का डोबरा मैदान का चयन किया गया है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर में मंदिर चौक चौराहों पंचायत भवनों पीडीएस भवनों और अमृत सरोवरों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों में सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित होगें। कलेक्टर ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ-साथ साज सज्जा, बैठक व्यवस्था ध्वनि प्रकाश व्यवस्था पूर्व सुनिश्चित करने के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्व सहायता समूहों की महिलाओं और आम नागरिकों की सहभागिता पर जोर दिया। ज्ञात हो कि जिले भर में 17 सितंबर की संध्या को लगभग एक लाख दीए जलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, व्यक्तिगत अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, कलेक्टर के फील्ड विजिट के दौरान दिये गये निर्देश, सचिवालय, जन शिकायत पीजीएन, कलेक्टर जनदर्शन, सम्पर्क के प्राप्त पत्रों की समीक्षा, एग्रीटेक पंजीयन, संबंधी विषयों में प्रगति की जानकारी ली। जिसके संबंध में कलेक्टर ने आगामी टीएल बैठक तक अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।
“आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में जनभागीदारी के लिए गांव-गांव होगी मुनादी
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिले में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले के प्रत्येक गांव में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जाएगी। इसके माध्यम से नागरिकों, विशेषकर केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से अपील की जाएगी कि वे 17 सितम्बर 2026 को शाम 7 बजे अपने घर के द्वार पर एक दीया जलाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित करें। जिले के सभी ग्रामों में कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
माह सितंबर से स्मार्ट-पीडीएस के अंतर्गत राशनकार्ड मॉड्यूल का कियान्वयन
दंतेवाड़ा, 11 सितंबर 2026
कार्यालय खाद्य शाखा से जारी विज्ञप्ति अनुसार शासन के निर्देशानुसार जिले में माह सितम्बर 2026 से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का क्रियान्वयन भारत सरकार के स्मार्ट-पीडीएस, सार्थक पीडीएस मॉड्यूल में किया जावेगा। उपरोक्त संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नवा रायपुर के द्वारा स्मार्ट पीडीएस के अंतर्गत नया राशनकार्ड बनाने, प्रचलित राशनकार्ड में नाम जोड़ने व काटने एवं राशनकार्ड से संबंधित अन्य समस्त कार्यों के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किये गये हैं,
इसके अनुसार जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्ड जारी करने की समस्त प्रक्रिया भारत सरकार के स्मार्ट-पीडीएस राशनकार्ड मॉड्यूल के माध्यम से किया जावेगा। नवीन राशनकार्ड हेतु आवेदन पत्र करने के लिए यूआरएल https://cg.smartpds.nic.in/login/citizen है। उपरोक्त मॉड्यूल में नवीन राशनकार्ड, राशनकार्ड में नाम जोड़ने, विलोपित करने, अंतरित करने हेतु आवदेक, नागरिक के द्वारा उपरोक्त लिंक के माध्यम से अथवा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्राधिकृत अधिकारी को आवेदन किया जा सकेगा। स्मार्ट-पीडीएस राशनकार्ड मॉड्यूल में नवीन राशनकार्ड, नवीन सदस्य जोड़ने हेतु आवेदन के पश्चात् आवेदक एवं सदस्यों का ई-केवायसी उचित मूल्य दुकान में संचालित ई-पॉस मशीन के माध्यम से अथवा फेस ई-केवायसी के माध्यम से ई-केवायसी पूर्ण कराया जावेगा। प्राधिकृत अधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ राशनकार्ड नियम 2016 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार प्रक्रिया ऑनलाईन पूर्ण कराकर नवीन राशनकार्ड जारी करने की कार्यवाही ऑनलाईन की जावेगी।
ऑनलाईन जारी नवीन राशनकार्ड पीडीएफ में प्राधिकृत अधिकारी द्वारा ई-साईन उपरांत पीडीएफ प्रिंट कराकर राशनकार्ड में संलग्न कर संबंधित हितग्राही को प्रदाय किया जावेगा। सामान्य एपीएल राशनकार्ड हेतु निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑफलाईन स्थानीय निकायों को जमा कराया जावेगा। स्थानीय निकायों द्वारा प्राप्त शुल्क को खाद्य विभाग के मद में नियमानुसार जमा कराया जावेगा। अतः षाखा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अपील कि गई है कि वे नवीन राशनकार्ड, राशनकार्ड में नाम सेतु पोर्टल के माध्यम से अपने क्षेत्र के प्राधिकृत अधिकारी (शहरी क्षेत्र में मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत) को आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास 2.0 अंतर्गत स्वीकृत आवास पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा जारी
दंतेवाड़ा, 11 सितंबर 2026
भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.एस.एम.सी. की 8वी बैठक के अनुक्रम में माह अगस्त में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थी आधारित निर्माण बी एल सी घटक अतर्गत नगर पंचायत बारसूर में 21 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को नगर पंचायत बारसूर के सभाकक्ष में भवन अनुज्ञा जारी कार्यक्रम जिराका विधिवत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवारा निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा अध्यक्ष नगर पंचायत बारसूर के द्वारा वितरित किया गया। गुख्य नगरपालिका अधिकारी बारसूर के द्वारा बताया गया कि, हितग्राहियों को अनुदान के रूप में प्रति आवास कुल 2.50 लाख लाख रूपये उनके आवासों के प्रगति अनुसार चार किश्तों में प्रथम फाउण्डेशन स्तर पर राशि 1 लाख रूपये, द्वितीय लिंटल स्तर पर राशि 0.50 लाख, लाख रूपये तृतीय रूफ स्तर पर राशि, 0.50 लाख लाख रूपये एवं चतुर्थ पूर्ण स्तर पर राशि 0.50 लाख रूपये हितग्राहियों को अनुदान राशि का भुगतान भारत सरकार के निर्देशानुसार एस.एन.ए. स्पर्स के माध्यम से किया जाना है। मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना हेतु राशि लाभार्थी आधारित बी.एल.सी. घटक अंतर्गत ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा निर्धारित 18 माह के भीतर अपने आवास को पूर्ण करते हुए गुह प्रवेश किया जावेगा, नियमानुसार उन्हें राशि 32,850.00 प्रति आवास हितग्राहियों के खातों में सीधे स्थानांतरण की जावेगी। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी तथा सी. एल टी सी विशेषज्ञ उपस्थित थे।
प्रधान मंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन 15 सितंबर को
दंतेवाड़ा, 11 सितंबर 2026
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से जारी विज्ञप्ति अनुसार प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिस मेला योजना के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दंतेवाड़ा (आईटीआई) में 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में जिले के समस्त आईटीआई के वर्तमान प्रशिक्षणार्थियों, पूर्व प्रशिक्षणार्थियों एवं अन्य इच्छुक युवाओं को आमंत्रित किया जाता है। इस संबंध में प्रशिक्षणार्थियों का एनएपीएस पोर्टल पर पंजीयन, स्वरोजगार एवं रोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दंतेवाड़ा द्वारा करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन, औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा अप्रेंटिसशिप हेतु कैंपस इंटरव्यू एवं प्रारंभिक चयन प्रक्रिया, संस्था के प्राचार्य ने जिले के समस्त प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे अपने अधीनस्थ प्रशिक्षणार्थियों एवं पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को मेले में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करें साथ ही औद्योगिक संस्थानों से भी अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर युवाओं को रोजगार से जोड़ने में सहयोग करें।
28 सितंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन
दंतेवाड़ा, 11 सितंबर 2026
जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 पद तथा असिस्टेंट मैनेजर ट्रैनी के 10 पद रिक्तियों प्राप्त की गई है। इस संबंध में 28 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कारली दन्तेवाड़ा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में इच्छुक आवेदक, प्रातः 11 से 03 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधारकार्ड, की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ बायोडाटा सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। रोजगार मेला में उपस्थित होने के पूर्व रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत अप्रारम्भ आवास के हितग्राहियों के साथ समीक्षा
दंतेवाड़ा, 11 सितंबर 2026
कलेक्टर के निर्देशानुसार विगत दिवस नगर पंचायत बारसूर के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में स्वीकृत आवासों के विरूद्ध अप्रारम्भ आवास के हितग्राहियों के साथ समीक्षा की गई। जिसमें हितग्राहियों को आवास को जल्द से जल्द प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा समीक्षा में बैंक से लोन संबंधित योजना के बारे में बताया गया तथा प्रधानमंत्री आवास 2.0 बी.एल.सी. घटक अंतर्गत 18 माह के भीतर पूर्ण करने पर हितग्राहियों को मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान निधि के तहत् 32,850.00 रूपये की अतिरिक्त सहायता राशि शासन द्वारा प्रदान की जा रही है। उक्त बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वॉर्ड पार्षदगण एवं निकाय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
सफाई के दौरान राइफल से चली गोली, CISF जवान की मौत
दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले के सीआईएसएफ कैंप बचेली में गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई। मृतक जवान सीआईएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर थे। पुलिस ने घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी हैं। साथ ही घटनाक्रम में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। घटना थाना बचेली क्षेत्र के सीआईएसएफ कैंप की है।
सफाई के दौरान सर्विस राइफल से चली गोली
मृतक जवान का नाम दत्तात्राया पिता शिवाजी बी. वांगने निवासी अहिल्यानगर महाराष्ट्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा हैं कि सीआईएसएफ कैंप बचेली अंतर्गत 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-03 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया सर्विस रायफल की सफाई कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक रायफल से दो राउंड फायर हो गया, जिससे गोली लगने से प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया, जहां पर डाॅक्टरों ने परिक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया।
मृतक के शव को अपोलो अस्पताल एनएमडीसी बचेली की मरच्यूरी में रखा गया था। कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है। मृतक के परिजन भी बचेली पहुंच चुके हैं।
पुलिस द्वारा जाँच जारी
फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच एवं FSL के घटना स्थल निरीक्षण पीएम रिपोर्ट के उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा।
फरसपाल एवं बारसूर के पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने आज जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत फरसपाल एवं बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रथम क्रम में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने फरसपाल स्थित पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल के आसपास पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने, पर्यटकों की आवाजाही को सुगम करने तथा स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्थल की आवश्यकताओं के अनुरूप पार्किंग एवं अन्य सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन स्थल के समीप उपलब्ध शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर आवश्यकतानुसार पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए उपयोग करने की दिशा में कार्यवाही करने को कहा। कलेक्टर ने वन विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे पर्यटन कॉटेज का भी निरीक्षण किया और कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर उन्हें पर्यटकों के लिए जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
इसके पश्चात कलेक्टर ने बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा, साफ-सफाई, पहुंच मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले के पर्यटन स्थलों को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। बारसूर में पर्यटकों के ठहरने की सुविधा के लिए बनाए जा रहे कॉटेज का कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर पर्यटकों के लिए सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर श्री ध्रुव ने वार्ड क्रमांक 01 स्थित बासनतराई पारा के हिरमराज मंदिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के आसपास उगी घास एवं अनावश्यक झाडि़यों की तत्काल सफाई कराने तथा परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी सुविधाजनक वातावरण मिल सके। इन पर्यटन स्थल के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एम. भार्गव,एसडीएम श्री विवेक चंद्र, पीएमजीएसवाय ईई श्री वैभव देवांगन, सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बोदली में कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात, स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने किया प्रेरित
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत श्री एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से प्रारंभ किए जा रहे 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण एवं 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाले ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं से मुलाकात कर उनसे प्रशिक्षण एवं उनके पूर्व के कार्यों के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा प्राप्त कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि राजमिस्त्री प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को भवन निर्माण से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल प्राप्त होगा। इससे वे कुशल राजमिस्त्री के रूप में कार्य कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को गति देने में भी स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसी प्रकार ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर आय सृजन से जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कम लागत में मशरूम उत्पादन शुरू कर महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ‘बिहान’ से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिए जा रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन की तकनीक, कम लागत में उत्पादन, रख-रखाव, पैकेजिंग, विपणन एवं आय सृजन से संबंधित आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वहीं 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण युवाओं को भवन निर्माण से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को कुशल बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन तैयार करना है। इस अवसर पर एसडीएम श्री विवेक चंद्रा, सीईओ जनपद पंचायत गीदम, ग्राम पंचायत बोदली के सरपंच, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, आरसेटी दंतेवाड़ा के फैकल्टी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
18 सितंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन
जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 पद तथा असिस्टेंट मैनेजर ट्रैनी के 10 पद रिक्तियों प्राप्त की गई है। इस संबंध में 18 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कारली दंतेवाड़ा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में इच्छुक आवेदक, प्रातः 11 से 03 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ बायोडाटा सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। रोजगार मेला में उपस्थित होने के पूर्व रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।
जन शिक्षण संस्थान में हुआ महिलाओं का क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन
जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08 सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारी, कर्मचारी एवीएन प्रशिक्षकों की कार्यक्षमता का विकास तथा, प्रशिक्षनार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। इस संबंध में कार्यक्रम निदेशक श्रीमती कामिनी पटनायक ने बताया कि इस कार्यालय में बैंक ऋण और आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी, प्रशिक्षण के लिए उन्नत रोजगार और स्वरोजगार, बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इसके साथ ही सखी सेंटर दंतेवाड़ा की काउंसलर श्रीमती पुष्पा भट्ट द्वारा महिला प्रतिभागियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कौशल प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार एवीएन स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने, महिलाओं से हिंसा के प्रकरण, के संबंध में सखी केंद्र में आकर अपनी समस्या का समाधान करने को कहा गया। उक्त कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहायक कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार यादव फील्ड ऑफिसर अनिकेत कुमार लेखाकार जुम्मन सिंह ठाकुर सहित समस्त प्रशिक्षकों ने अपनी सहभागिता की।
जन शिक्षण संस्थान में हुआ महिलाओं का क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन
दंतेवाड़ा । जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08 सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारी, कर्मचारी एवीएन प्रशिक्षकों की कार्यक्षमता का विकास तथा, प्रशिक्षनार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। इस संबंध में कार्यक्रम निदेशक कामिनी पटनायक ने बताया कि इस कार्यालय में बैंक ऋण और आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी, प्रशिक्षण के लिए उन्नत रोजगार और स्वरोजगार, बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इसके साथ ही सखी सेंटर दंतेवाड़ा की काउंसलर पुष्पा भट्ट द्वारा महिला प्रतिभागियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कौशल प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार एवीएन स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने, महिलाओं से हिंसा के प्रकरण, के संबंध में सखी केंद्र में आकर अपनी समस्या का समाधान करने को कहा गया। उक्त कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहायक कार्यक्रम अधिकारी शिव कुमार यादव फील्ड ऑफिसर अनिकेत कुमार लेखाकार जुम्मन सिंह ठाकुर सहित समस्त प्रशिक्षकों ने अपनी सहभागिता की।
रोजगार मेला का आयोजन 18 को
दंतेवाड़ा । जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 25 पद तथा असिस्टेंट मैनेजर ट्रैनी के 10 पद रिक्तियों प्राप्त की गई है। इस संबंध में 18 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कारली दंतेवाड़ा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में इच्छुक आवेदक, प्रातः 11 से 03 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ बायोडाटा सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। रोजगार मेला में उपस्थित होने के पूर्व रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।
कलेक्टर व सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात, स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने किया प्रेरित
दंतेवाड़ा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से प्रारंभ किए जा रहे 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण एवं 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाले ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं से मुलाकात कर उनसे प्रशिक्षण एवं उनके पूर्व के कार्यों के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा प्राप्त कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि राजमिस्त्री प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को भवन निर्माण से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल प्राप्त होगा। इससे वे कुशल राजमिस्त्री के रूप में कार्य कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को गति देने में भी स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसी प्रकार ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर आय सृजन से जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कम लागत में मशरूम उत्पादन शुरू कर महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ‘बिहान’ से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिए जा रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन की तकनीक, कम लागत में उत्पादन, रख-रखाव, पैकेजिंग, विपणन एवं आय सृजन से संबंधित आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वहीं 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण युवाओं को भवन निर्माण से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को कुशल बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन तैयार करना है। इस अवसर पर एसडीएम विवेक चंद्रा, सीईओ जनपद पंचायत गीदम, ग्राम पंचायत बोदली के सरपंच, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, आरसेटी दंतेवाड़ा के फैकल्टी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।