नगर पंचायत कुनकुरी में मिली अनुकंपा नियुक्ति
कुनकुरी/ नगर पंचायत कुनकुरी में कार्यरत स्व. श्री नवरतन राम, सफाई कामगार का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण शासन द्वारा कर्मचारियों के हित को ध्यान रखते हुए तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति हेतु 01 नियमित पद स्वीकृत किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में स्व. श्री नवरतन राम की पत्नि श्रीमती उमा बाई के नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। जिससे उनके परिवार का लालन-पालन अच्छी ढंग से हो सके, कर्मचारीयों के प्रति शासन के हितैषी व्यवहार से सभी कर्मचारियों में हर्ष व्यापत है| इस संबंध नगर पंचायत कुनकुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि उमा बाई के द्वारा मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में निवेदन किया जिसके बाद निकाय द्वारा शासन को पत्र लिखकर अतिरिक्त पद स्वीकृत करने की मांग किया गया जिसके तारतम्य में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा दिनांक 6/ 1 /2024 को अतिरिक्त भृत्य का पद स्वीकृत किया गया जिसकी नियुक्ति की कार्यवाही की जा रही है शासन की इस कार्यवाही से उमाबाई अत्यधिक प्रसन्न है उमा बाई से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी का धन्यवाद देती है