छत्तीसगढ़ / जशपुर

कुनकुरी नगर पंचायत में आवासहीन को मिला प्रधानमंत्री आवास का लाभ

कुनकुरी/ आवासहीन को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिल रहे पक्के छत ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में  पुरानी बस्ती गिनाबहार मार्ग के निवासी भिकारी कंसारी जिनका कच्चा घर पूरी तरह टूट गया था, घर नहीं होने के कारण वह अपने भांजे के यहां रहते थे। वह अपना जीवन यापन देहात में बर्तन बेचकर करते थे। कच्चा घर टूट जाने के कारण वह बहुत ही परेशान थे। उन्हें घर निर्माण की चिंता बहुत सताती थी की वह अपना घर कैसे निर्माण कराए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी। इस योजना के तहत भिकारी कंसारी को 2.26 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिसमें उन्होंने अपनी बचत भी मिलाकर अपने सपनों का पक्का मकान बनाया। अब भिखारी कंसारी बताते है की प्रधान मंत्री आवास योजना से मिली राशि से उनके जीवन की सबसे बड़ी समस्या और चिंता दूर हो गई है और उन्हें अपना घर नहीं होने के कारण होने वाली समस्या से छुटकारा मिल गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्का मकान से अब आराम से जीवन व्यतीत कर सकते हैं। इस संबंध में नगर पंचायत कुनकुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया की मान. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के निर्देशानुसार नगर पंचातय कुनकुरी में आवासहीन व्यक्ति जिनके पास स्वयं की भूमि है, उनके आवास स्वीकृत किये गये हैं, नगर पंचायत कुनकुरी में 739 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हैं, जिनमें  624 आवास पूर्ण हो गये हैं सी.एम.ओ. द्वारा बताया गया कि मान. उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी द्वारा नगर पंचायत द्वारा प्रेषित समस्त आवास की तत्काल स्वीकृति दी जा रही है। आवासहीन व्यक्ति जिनके पास स्वयं की भूमि है, आवास हेतु नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image