छत्तीसगढ़ / रायगढ़

पालना केंद्र में रिक्त पदों के लिए 31 तक आवेदन

 रायगढ़ ।  एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण अंतर्गत तीन पालना केन्द्रो में आंगनबाड़ी सह क्रेश संचालन की स्वीकृति दी गई हैं। जिसके तहत पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका के एक-एक पद की पूर्ति हेतु 16 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।


परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना ने बताया कि ग्रामीण एवं नगरी निकाय क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र झोपड़ी पारा पतरापाली वार्ड क्रमांक 44, पुलिस लाइन उर्दना वार्ड क्रमांक 46 एवं बड़े अतरमुड़ा वार्ड क्रमांक 1 ग्राम पंचायत बड़े अतरमुड़ा में पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के एक-एक पद रिक्त है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश व नियम शर्तों की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image