छत्तीसगढ़ / जशपुर

कुनकुरी-नगर पंचायत कुनकुरी में निर्माण कार्य का निरीक्षण

कुनकुरी/ नगर पंचायत कुनकुरी में बिभिन्न निर्माण कार्य प्रगतिरत है शासन द्वारा स्वीकृति सभी कार्य  प्रगतिरत है मा, मुख्यमंत्री मंत्री  और मा, उप मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण समय सीमा में किया जाना है कुनकुरी में नागरिको के मांग अनुसार क्रम वार सभी कार्यो को कराया जा रहा है कार्य को नियमित निरीक्षण नगर पंचायत कुनकुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया जा रहा है मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य मे किसी प्रकार का लापरवाही नही किया जायेगा  मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा उप अभियंता को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य समय सीमा में पूरा कराए जिससे नागरिको को इसका लाभ मिल सके नगर में बी टी रोड, एवं सी सी रोड और नाली का कार्य किया जा रहा है कार्यो को बेहतर करने हेतु ठेकेदारों निर्देशित किया है अटल परिसर का निर्माण कार्य, मिनी गार्डन का कार्य प्रगतिरत है मिनी गार्डन बनाने से नगर में सुंदरता बढ़ रही है,नगर को सुंदर बनाने के लिए सभी प्रकार योजना को नगर में शामिल किया जा रहा है सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण कराए जाने हेतु नगर पंचायत कुनकुरी कार्य कर रही है

Leave Your Comment

Click to reload image