छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

छुरा कोसमबुड़ा मार्ग पर स्थित पुल टुटने से बाइक सवार नीचे गिरा, डायल 112 की टीम ने बचाई जान

डायल 112 टीम  की तत्परता एवं सुजबुझ से मोटर सायकल चालक और मोटर सायकल सुरक्षित।

राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद :- डायल 112 में तैनात आरक्षक यशवंत त्रिवेंद्र एवं चालक जगेश्वर निर्मलकर को सूचना मिला की कोसमबुड़-सारागाँव मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। जहाँ पुल टूटने के कारण एक मोटर सायकल का चालक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया था। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।  जिसे डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे निकाला और अस्पताल पहुँचाया। डायल 112 के पुलिस जवानों ने मोबाइल फोन की मदद से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही घायल के परिजन तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हुए। समय पर मदद मिलने और युवक की जान बचाने के लिए परिजनों ने डायल 112 की टीम और स्थानीय प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया है।
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर का आमजन से अपील गरियाबंद जिले में डायल 112 की सुविधा 24X7 उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप सभी डायल 112 की मदद ले सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image