रिमझिम रिमझिम बारिश में वेलकम मानसून का प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा वृंदावन हॉल सिविल लाईन में *वेलकम मानसून बॉलीवुड थीम* पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ......
रायपुर |
2026-07-21 15:53:48
प्रत्युषा फाउंडेशन* कि संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में 40 से अधिक महिलाएं शामिल हुई थी सभी बॉलीवुड अभिनेत्री की छवि के रूप में तैयार होकर आई हुई है
कार्यक्रम सह संयोजिका लक्ष्मी जिल्हारे द्वारा फिल्मी गीत ओम शांति ओम गाने पर रैंप वॉक करते हुए सभागार में प्रवेश किया तथा अतिथियों का स्वागत सभी महिलाओं द्वारा इसी गाने पर किया गया संस्था की अध्यक्ष सुमन पांडे द्वारा कार्यक्रम की सुचारू रूप से चलने की घोषणा की गई तत् पश्चात...
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित के बाद भगवान इंद्र देव से बारिश के लिए प्रार्थना की गई ????
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया अतिथियों का स्वागत मानसून को देखते हुए नारियल पानी भेंट कर के किया गया ll
अतिथि मृण्मय सिंह जी= द्वारा महिलाओं को स्वालंबन और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए स्वयं का व्यापार करने और सेहत के लिए आऊट डोर गेम जैसे क्रिकेट जैसे कई खेल खेलने की सलाह दी गई l
वही हमारी अतिथि डॉ. सीमा ओझा जी =ने मानसून में होने वाली मौसमी बीमारियों की जानकारी दी ..
जैसे महिलाओं के स्वास्थ्य और मानसून में बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए आग्रह किया l फैलने वाली बीमारी से बचने की सलाह देते हुए कहां बाहर खुले में मिलने वाले भोजन, पेय पदार्थ का सेवन ना करें ।ताजा बना हुआ हल्का गर्म भोजन करने की सलाह दी जिसे सभी महिलाओं ने इस नियम को पालन करने की सहमति प्रदान की संस्कृति उपाध्यक्ष अर्चना वोरा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच संचालन कर छतरी प्रोप में बारिश के गाने डम डम डिगा डिगा मौसम भीगा भीगा ,आज रपट जाए तो हमें उठइयो,प्यार हुआ इकरार इकरार हुआ प्यार से फिर क्यों डरता है दिल बरसो रे मेघा मेघा बरसो रे मेघा बरसो मेरे सामने वाली खिड़की पर ऐसे अनेकों गाने पर प्रस्तुति दी ।लक्ष्मी जिल्हारे में माधुरी दीक्षित बन दूल्हे के देवर तुम दिखलाई ना तेवर,रंजिता मिश्रा दीपिका पादुकोण बन ओम शांति ओम, अनीता गजबीए सुष्मिता सेन बन मै हूं ना में कल्पना खंडेलवाल राम आयेंगे ,प्राची गुप्ता काजोल कभी खुशी कभी ग़म , सस्मिता दास जूही चावला घूघट के आड़ में लता पुरोहित तू जहां जहां चलेगा गाना गाया डॉ.सीमा ओझा दिल तो है दिल में अपनी प्रस्तुति दी सभी महिलाओं ने डम प्लास, हाउसी गेम खेला
उक्त कार्यक्रम में विजेता प्रथम पूजा उर्कुंडे ,द्वितीय अरुणा व्यास जब वी मेट, तृतीय कोमल व्यास दम मारो दम रही कार्यक्रम में आई हुई सभी महिलाओं को थीम के अनुरूप बरसात में उपयोग आने वाली वस्तु बॉबी प्रिंट की छतरी और वाटर प्रूफ मोबाइल कवर भेंट स्वरूप दिया गया सभी ने स्वल्पाहार किया कार्यक्रम का समापन सचिव रितु प्रजापति द्वारा चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना कभी अलविदा न कहना गाना गा कर किया उक्त कार्यक्रम में अतिथि मिसेज मृण्मय सिंह मिसेज छत्तीसगढ़ स्टार फेस ऑफ इंडिया इंटरनेशनल ब्रांड एम्ब्रेडर ने भी एक गाने पर डांस किया।डॉ.सीमा ओझा डायरेक्टर एस के केयर हॉस्पिटल अपने मधुर आवाज़ में एक गीत सुनाया ।डॉ रश्मि चावरे होम्योपैथिक पिंक एंड व्हाइट होम्योपैथिक क्लिनिक
उक्त कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शशि यादव
सचीव रंजिता मिश्रा, सलाहकार सोनल राजेश शर्मा,जी पुष्पा अनीता सामंत ,कंचन सहगल,कल्पना खंडेलवाल,सुमन हर्ष,रिंकी पुरोहित,खुशी सक्सेना प्राची गुप्ता,ज्योति हर्ष, उमा स्वामी ,लता पुरोहित कोमल व्यास चौधरी, रिंकी पुरोहित खुशी सक्सेना ममता जोशी आदि उपस्थित थे