छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को सौंपा पेंशन प्राधिकार पत्र

 नारायणपुर, 01 सितंबर 2026

कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी सूरज सिंह पत्र माली के पद पर एवं शिक्षा विभाग के श्री लोचन सिंह पात्र शिक्षक पद पर सेवा देने के पश्चात 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गए। कलेक्टर नम्रता जैन के द्वारा उन्हें पेंशन प्राधिकार पत्र (पीपीओ) प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की।

कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया और महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने श्री सुरज सिंह पात्र एवं लोचन सिंह पात्र को पेंशन राशि का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह देते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं  कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्ति पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, जिला कोषालय अधिकारी श्री हरीश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक जितेश देहारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image