निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन
उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30-30 सीटों पर सोलर पैनल तकनीशियन एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवाओं से 25 सितंबर तक लाइवलीहुड कॉलेज, गोविंदपुर कांकेर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के ऐसे युवा, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है और जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज की फोटो एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।