सेवा संकल्प अभियान लोगों के बीच पहुंचने का माध्यम-राजस्व मंत्री श्री वर्मा
दिव्यांगजन चिन्हांकन सह वितरण शिविर मे29 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित
5 शिविर मे 775दिव्यांगजनों का पंजीयन एवं 199 को मिला सहायक उपकरण
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को नगर भवन बलौदाबाजार में दिव्यांगजनों हेतु चिन्हांकन प्रमाणीकरण एवं ऑन द स्पॉट कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं स्प्लिंट वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर मे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। शिविर मे 29 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और कैलिपर्स निर्माण कर वितरित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने देश औऱ प्रदेश मे सेवा संकल्प अभियान चल रहा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार लोगों के बीच पहुंच रही औऱ उनसे जुड़कर योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के निर्माता है औऱ भारत को विकसित बनाने की ओर अग्रसर हैं। हम सब प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित भारत, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के आह्वान और विजन को साकार करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा मे काम कर रहे हैं। इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स प्राप्त करने वाले दिव्यांग से मुलाक़ात की औऱ कुशलक्षेम पूछते हुए उनके अनुभव जाना। उन्होंने दिव्यांगो से कहा कि जितने दिब्यांगो का पंजीयन हुआ उन सभी को पात्रता औऱ आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण वितरित की जाएगी।
बताया गया कि 21 सितम्बर से 25 सितम्बर तक़ सभी 5 विकासखंडों मे दिव्यांगजन चिन्हांकन सह वितरण शिविर मे लगभग 775 दिव्यांगजनों का पंजीयन एवं 199 को सहायक उपकरण निःशुल्क मिला। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष जीतेन्द्र महाले, जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे दिव्यांगजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।