प्रेमी ही निकला हत्याराः अंधे कत्ल का खुलासा कर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमरवाड़ा(छिंदवाड़ा)। जिले के ग्राम बिनेकीढाना रोड ग्राम सकरूटोला में अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं प्रेमी ही निकला। गांव के जगराम वर्मा के खेत में शिवानी पति भगवत वर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम ढाबासुखारी का शव मिला था। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था।
जांच में थाना अमरवाड़ा की पुलिस टीम ने पाया कि मृतिका का विवाह इसी वर्ष अप्रैल 2024 में माता पिता की मर्जी से ग्राम ढाबासुखारी में भगवत वर्मा से हुआ था। वह अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी। मृतिका का गांव के अन्य युवक से भी प्रेम संबंध था। प्रेमी ने उस युवक के साथ में देख लिया था इसी कारण से मृतिका से नाराज होकर प्रेमी ने अपने दोस्त आरोपी कृपाराम उर्फ कमलनाथ पिता भागचंद वर्मा के साथ मिलकर हत्यी की साजिश रची। शिवानी को अपने साथ मोटरसायकल में ले जाकर सुनसान जगह पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ग्राम बिनेकीढाना रोड ग्राम सकरूटोला में रोड के किनारे छोड़कर भाग गये। मामले में आरोपी कृपाराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी मृतिका के प्रेमी की तलाश की जा रही है।