मध्य प्रदेश

हैवानियत की हदें पार: नाबालिग से दुष्कर्म कर छत से फेंका, परिजनों का आरोप- ‘4 लोगों ने किया रेप’

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 19 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि 4 आरोपियों ने बच्ची को छत ले जाकर दुष्कर्म कर छत से नीचे फेंक दिया। दूसरी तरह पुलिस ने इस मामले में अलग बयान दिया है। वारदात सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करेली थाना क्षेत्र की है।

पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि “लड़की को बदमाश बच्ची को बीती रात घर से उठा कर ले गए और दुष्कर्म कर उसे छत से 20 फीट नीचे फेंक दिया। लड़की की चीख सुनकर परिजन पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि इस वारदात में 4 आरोपी शामिल थे।”

वहीं, एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि “देर रात 11 से 12 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाला युवक घर घुसा और युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता भागने लगी, इस दौरान उसे चोटें आई है। घेराबंदी कर आरोपी को कस्टडी में लिया गया। वहीं पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” 

दुष्कर्म के मामले में अलग-अलग बयान सामने आने से सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कौन सच बोल रहा है? फ़िलहाल पीड़िता के स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस जांच में क्या कोई नया खुलासा होगा? 

Leave Your Comment

Click to reload image