भोंपू हार्न और वाहनों में रूपांतरण करने वाले मनचलों पर बालोद पुलिस की चालानी कार्यवाही
यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात एवं जिला बालोद के समस्त थाना/चौकी पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी।
फिरोज अहमद खान (पत्रकार)
बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में यातायात बालोद एवं समस्त थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने थाना क्षेत्रों में मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मॉडिफाईड एवं प्रेशर हॉर्न वाली वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर समंस शुल्क लिया गया।
दिनांक 30 नवम्बर 2023 को प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाईड वाहनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी - थाना बालोद की कार्यवाही मॉडिफाईड 01, प्रेशर हॉर्न 13, थाना गुरुर 03 प्रेशर हॉर्न, थाना पुरूर 02, थाना गुण्डरदेही 05 कुल 24 कार्यवाही।
दिनांक 01 दिसंबर 2023 को मॉडिफाईड एवम् प्रेशर हॉर्न वाली वाहनों पर की गई कार्यवाही समंस शुल्क की जानकारी - थाना बालोद कार्यवाही 11 समंस शुल्क 3300, थाना सुरेगांव कार्यवाही 11, समंस शुल्क न्याया पेश, थाना गुरूर कार्यवाही 03, समंस शुल्क 900, थाना पुरुर कार्यवाही 30, समंस शुल्क 9000, थाना डौंडी लोहारा कार्यवाही 04, समंस शुल्क 8000, थाना गुण्डरदेही कार्यवाही 31, समंस शुल्क 9300, थाना अर्जुंदा कार्यवाही 24, समंस शुल्क 7200, थाना रनचिरई कार्यवाही 21, समंस शुल्क 6300, थाना राजहरा कार्यवाही 06 , समंस शुल्क 1800, थाना डौंडी कार्यवाही 08, समंस शुल्क 2400, चौकी कंवर कार्यवाही 03, समंस शुल्क 900 तथा यातायात कार्यवाही 04, समंस शुल्क 1200