छत्तीसगढ़ / बालोद
मनुष्य के जीवन में दो राह, प्रगति या पतन : ऋषभ सागर
बालोद । प्रगति या पतन ये दो राहें हैं मनुष्य के जीवन मे। वहअपने आचार,विचार और व्यवहार में सुधार करके प्रगति और शांति प्राप्त कर सकता है।खुद में सुधार हो जाये तो जगत का स्वरूप उतना खराब नही लगता।इसलिए सुधार खुद में करें दुनिया को सुधारने की कोशिश न करें।
उक्ताशय के विचार संत ऋषभ सागर ने महावीर भवन में जीवन दर्शन पर आधारित अपने प्रवचन श्रृंखला में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि व्यवहार में सौम्य व्यक्ति प्रशंसनीय होता है।सौम्य व्यक्ति अपने को शांत रखता है। संतश्री ने कहा कि आत्मा के पिछले भव का प्रभाव इस भव पर भी पड़ता है।इसलिए एक ही परिवार के सदस्यों का स्वभाव अलग अलग हो सकता है।स्वभाव को समझकर व्यवहार करें तो मन का भाव नही बिगड़ेगा। मन की सजगता के लिए सौम्यता के साथ ही धैर्यता का होना भी आवश्यक है।जल्दबाजी में कोई निर्णय नही लेना चाहिए।बुद्धि व्यवस्थित हो तो जगत व्यवस्थित दिखेगा।किसी के प्रति गलत मान्यता है तो उसके प्रति भाव भी गलत ही होंगे।सौम्य व्यक्ति में धैर्य होता है तथा धैर्य का प्रतिफल हमेशा अच्छा मिलता है।रिश्तों को निभाने में भी धैर्य बहुत जरुरी होता है।उन्होंने कहा कि लोग जीवन तो अच्छा जीना चाहते है लेकिन स्वभाव को सुधारने की दिशा में कोई प्रयास नही करते।कोशिश करें जिसतरह शरीर का मैल साफ करते है उसी तरह मन का मैल साफ करें।दूसरों की गलतियों को माफ करने तथा स्वयं की गलतियों के लिए भी क्षमा मांगने का स्वभाव बनाएं।
लोढ़ा परिवार के बच्चों को मिला अरुण साव का दुलार
बोरी में महिला की लाश मिली
बालोद ,। जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में सड़क किनारे बोरी में बंद महिला की लाश मिली. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहां गांव में शनिवार रात की है. यहां अज्ञात आरोपियों ने एक महिला के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है. मृतक महिला की पहचान रमतरा गांव की छोटी साहू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक महिला धमतरी जाने के लिए अपने घर से शनिवार को निकली थी जो वापस नहीं लौटी. इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. वहीं मामले के आरोपियों को जल्द ही पकड़ने का पुलिस दावा कर रही है ।
बालोद में सड़क हादसे में युवक की मौत
बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 930 पर देवारभाट में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक ग्राम देवारभाट का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जिसका नाम राहुल वर्मा है। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि युवक सड़क पर पड़ा हुआ था, वह खून से लतपथ था आपातकालीन सेवा को फोन लगाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद थाना प्रभारी रविशंकर पांडे और आरक्षक भोप सिंह साहू जो कि रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने अपने सरकारी वाहन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लोकसभा आम निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कलेक्टर ने सभी को दिया धन्यवाद
बालोद । बालोद जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि सभी के सहयोग से लोकसभा निर्वाचन 2024 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जवाबदारीपूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया।
नवपदस्थ कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण
अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो में ली जानकारी
बलात्कार के फरार आरोपी को डौण्डी पुलिस ने किया गिरफ्तार
कलेक्टर जनदर्शन में आने वाले लोगों के सुविधा हेतु बस स्टैण्ड झलमला से कलेक्टोरेट तक आवागमन के लिए ई-रिक्शा प्रारंभ
कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर ई-रिक्शा को रवाना किया
महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिदिन अधिक से अधिक हितग्राहियों का आवेदन जमा कराना सुनिश्चित करें: कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
राजहरा दुर्ग डेमू ट्रेन कीचड़ से लथपथ, गंदगी में सफर कर रहे यात्री
बालोद। दल्ली राजहरा दुर्ग डेमू ट्रेन सहित कई ट्रेनों में सफाई नहीं हो रही है। इसमें सफाईकर्मी भी नजर नहीं आ रहे हैं। इसके कारण शौचालय में भी गंदगी पसरी हुई है। डेमू ट्रेन के सभी कोच में लाल कीचड़ भरा पड़ा है सीट पर भी धूल का गर्दा जमा हुआ है वही पूरी ट्रेन कचरे से अटी पड़ी है। सबसे विडंबना की बात यह है कि ट्रेनों में इतनी अव्यवस्था के बीच यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार रेल अफसरों को इतनी फुर्सत नहीं है कि यात्रियों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध करा सकें। इस अव्यवस्था के कारण यात्रियों के बीच आक्रोश भी है।
ग्राम घोटिया में स्व. हीरालाल धुर्वे की याद में संगीतमय शिव महापुराण ज्ञान कथा का आयोजन
धू धू कर जल रहे जंगल, रेंजर को खबर नहीं
बालोद। जिले के दल्ली राजहरा के जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग ने आसपास स्थित कृषि फार्मों को भी अपनी जद में ले लिया है। बोइरडीह डेम रोड पर स्थित माथुर कृषि फार्म में रखे लाखों रुपयों के कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए हैं। दल्ली राजहरा के आसपास स्थित जंगलों में हर साल पतझड़ के मौसम में शरारती तत्वों व लकड़ी चोरों द्वारा आग लगा दी जाती है। आग से जंगल के पेड़ों और छोटे जीव जंतुओं को काफी क्षति पहुंचती है। जंगलों में आग लगाने से सूखे पत्तों में आग तेजी से पकड़ लेती है और आसपास के पूरे जंगलों को अपनी चपेट में ले लेती है।
सीईओ ने आवास तथा स्कूल का किया औचक निरीक्षण
बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे आवास निर्माण तथा स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचान्दुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हितग्राही श्रीमती शांति बाई, श्रीमती सुख बाई, तथा ग्राम पचांयत साजा एवं नाहंदा के अन्य हितग्राहियों के आवासों में औचक निरीक्षण किया।
इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण में उपयोग होने वाले मटेरियल, राजमिस्त्री, बैंक आदि समस्याओं के निपटान हेतु 30 सितंबर 2024 के पूर्व समस्त निर्माणाधीन आवासों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ ने योजनान्तर्गत जनपद पंचायत के अमलों को आगामी वृहद लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समयावधि में पंजीयन एवं जियो टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बिहान योजना अंतर्गत कलस्टर लेवल फेडरेशन भवन का अवलोकन कर कलस्टर के माध्यम से आयमूलक बड़ी गतिविधियों के संचालन हेतु निर्देशित करते हुए लखपति दीदियो के आजीविका गतिविधियों के संबंध में चर्चा की।
इसके साथ ही मनरेगा योजनान्तर्गत राजीव गांधी सेवाकेन्द्र एवं खेल मैदान का औचक निरीक्षण तथा अमृत सरोवर निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत के सीईओ डॉ संजय कन्नौजे ने ग्राम पंचायत भवन का औचक निरीक्षण करते हुए ग्राम पंचायत के पंजियो के संधारण हेतु सचिव, रोजगार सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे अपूर्ण, निर्माणाधीन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. कन्नौने ने ग्राम पंचायत कचान्दुर के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से राजनीति शास्त्र तथा गणित विषयों के प्रश्न पूछे, साथ ही बच्चो को समझ कर पढ़ने हेतु टिप्स भी दिये। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकांे को सभी बच्चो को ध्यान देकर व टेस्ट लेकर अच्छे से पढ़ाने को कहा। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत आकाश सोनी एवं जनपद पंचायत गुण्डरदेही की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निकहत सुल्ताना तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता के समस्याओं निराकरण
बालोद। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराग नाग ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता के समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का कारगर माध्यम है। नाग आज जिला मुख्यालय बालोद के टाउन हाॅल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे।
नाग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पवन साहू, केसी पवार, पार्षद कमलेश सोनी, शाहिद खान, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों सेे प्राप्त कुल 24 आवेदनों में से 07 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा समुचे देश के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ राज्य को भी विकसित एवं खुशहाल राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भारत को विश्व गुरु बनाने का भी संकल्प लिया गया है।
इसके लिए आम जनता को समस्या मुक्त रखने हेतु उनके समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच एवं मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी प्रशासन के आला अधिकारियों के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उनके माँगों एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने टीबी के मरीजों को प्रदान किया पोषण आहार किट
लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें: बालोद कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए निर्देश