छत्तीसगढ़ / सक्ति
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : मोटराईज्ड ट्रायसायकल से अस्थि बाधित दिव्यांग कमलेश की राह हुई आसान
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के आवागमन एवं दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। विकासखंड डभरा के ग्राम छुहीपाली के निवासी श्री कमलेश उम्र 43 वर्ष हैं। वे 85 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें आने-जाने सहित दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत जिला कार्यालय समाज कल्याण, सक्ती द्वारा श्री कमलेश को मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से उनका आवागमन आसान हुआ है और रोजमर्रा के कार्यों में सुविधा मिली है। इससे उनमें स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जीवन यापन करने का नया विश्वास जागा है। श्री कमलेश कहते हैं कि मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से मेरी आने-जाने की परेशानी काफी कम हो गई है। अब मैं आसानी से अपने जरूरी काम कर सकूंगा। शासन से मिले इस सहायक उपकरण ने मुझे स्व-रोजगार कर आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जीवन जीने का नया हौसला दिया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आभार व्यक्त किया।
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : सौर सुजला योजना से किसान ललिता बाई साहू को मिली सिंचाई की सुविधा, खेती की लागत में हो रही बचत
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानी सामने आ रही हैं। क्रेडा विभाग अंतर्गत संचालित सौर सुजला योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोलर पंप प्रदान किए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पंप की सुविधा उपलब्ध कराना है। सोलर पंप सूर्य की रोशनी से संचालित होता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या होने पर भी सिंचाई की सुविधा मिलती है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम पतेरापालीकला निवासी किसान श्रीमती ललिता बाई साहू, पति श्री महेत्तर साहू को सोलर पंप की सुविधा प्राप्त हुई है। इसके लिए उन्हें विभागीय अनुदान राशि 2,48,925 रुपये का लाभ मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली की समस्या रहता है, वहां यह सोलर पंप दिनभर बिना रुकावट के सिंचाई में सहायक हो रहा है। सौर ऊर्जा से संचालित होने के कारण इससे किसी प्रकार का प्रदूषण या शोर भी नहीं होता। इससे खेती में सुविधा के साथ किसान की आय में भी वृद्धि हो रही है। हितग्राही श्रीमती ललिता बाई साहू ने बताया कि सोलर पंप लगाने से खेत में सिंचाई की सुविधा आसान हो गई है। इसे चलाने के लिए डीजल एवं बिजली की आवश्यकता नहीं होती, जिससे हर महीने का खर्च बचता है। सोलर पंप से वे लगभग 2.5 हेक्टेयर खेत की सिंचाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सोलर पंप मिलने से खेती में काफी सुविधा हुई है और उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने इस लाभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : सौर सुजला योजना से किसान भगत सिंह कंवर को मिली सिंचाई की सुविधा, खेती की लागत में हो रही बचत
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानी सामने आ रही हैं। क्रेडा विभाग अंतर्गत संचालित सौर सुजला योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोलर पंप की सुविधा प्रदान की जा रही है। योजना का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना तथा बिजली एवं डीजल पर होने वाले खर्च को कम करना है। सोलर पंप सूर्य की रोशनी से संचालित होता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या होने पर भी सिंचाई की सुविधा उपलब्ध रहती है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम रेडा निवासी किसान श्री भगत सिंह कंवर, पिता श्री चन्दन सिंह कंवर को सोलर पंप की सुविधा प्राप्त हुई है। इसके लिए उन्हें विभागीय अनुदान राशि 2,48,925 रुपये का लाभ मिला है। सोलर पंप लगने से किसान अपने खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। सोलर पंप से सिंचाई के लिए डीजल एवं बिजली की आवश्यकता नहीं होती, जिससे किसान के हर महीने का खर्च बच रहा है। यह सोलर पंप दिनभर बिना रुकावट के चलता है और सूर्य की रोशनी से संचालित होने के कारण किसी प्रकार का प्रदूषण या शोर भी नहीं होता। इससे किसान की खेती में सुविधा होने के साथ-साथ आय में भी वृद्धि हो रही है। हितग्राही श्री भगत सिंह कंवर ने बताया कि सोलर पंप लगाने से खेतों में सिंचाई की सुविधा आसान हो गई है। इसे चलाने के लिए डीजल एवं बिजली की आवश्यकता नहीं होती, जिससे हर महीने का खर्च बचता है। सोलर पंप से वे अपने लगभग 4.85 हेक्टेयर खेत की सिंचाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोलर पंप से सिंचाई की सुविधा मिलने से खेती में सहूलियत हुई है और उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने इस लाभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
जल जीवन मिशन से बासीन में बदली जिंदगी, हर घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
सक्ती । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही है। विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत बासीन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन की सुविधा मिलने से ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। कभी पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों और कुओं पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के घर-आंगन में अब नल से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इस सुविधा ने विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं के समय और श्रम की बचत की है तथा गांव में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिला है। ग्राम बासीन में कुल जनसंख्या 859, परिवार 207 तथा 207 नल कनेक्शन हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं ग्रामीणों की सहभागिता से गांव में उच्चस्तरीय जलाशय, सुरक्षित बाउंड्रीवाल, पंप हाउस तथा पाइपलाइन का नेटवर्क विकसित किया गया। प्रत्येक घर तक घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) पहुंचाया गया। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट (FTK) के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण दिया गया। योजना के सुचारू संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) का गठन किया गया, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी और जिम्मेदारी सुनिश्चित हुई।
पहले पानी के लिए घंटों करना पड़ता था इंतजार
जल जीवन मिशन से पहले ग्राम बासीन में पेयजल की समस्या ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा थी। विशेषकर गर्मी के दिनों में जलस्तर नीचे चले जाने पर हैंडपंपों से पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था। महिलाओं और बालिकाओं को दूर-दराज से पानी लाने में घंटों लग जाते थे। इस कारण महिलाओं का अधिकांश समय पानी की व्यवस्था में बीत जाता था और बालिकाओं की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। असुरक्षित एवं दूषित पानी के सेवन से मौसमी और जलजनित बीमारियों की समस्या भी बनी रहती थी।
अब गांव के प्रत्येक घर में नल कनेक्शन होने से पानी के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। घर के आंगन में नल की टोंटी से स्वच्छ, शीतल और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। महिलाओं के सिर से पानी के भारी बर्तनों का बोझ उतर गया है और बचा हुआ समय वे परिवार की देखभाल तथा आजीविका संबंधी कार्यों में लगा पा रही हैं। वहीं बच्चे और बालिकाएं बिना पानी की चिंता के समय पर स्कूल पहुंच पा रहे हैं।
जनभागीदारी से बना आत्मनिर्भर गांव
ग्राम बासीन की विशेष उपलब्धि यह है कि ग्रामीणों ने जलापूर्ति व्यवस्था को केवल सरकारी सुविधा न मानकर सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाया है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन, नियमित विद्युत बिल और आवश्यक मरम्मत के लिए प्रत्येक परिवार द्वारा प्रति माह 50 रुपये जल शुल्क के रूप में योगदान देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। इससे छोटी-मोटी खराबियों की मरम्मत और पंप ऑपरेटर के मानदेय जैसी आवश्यकताओं का स्थानीय स्तर पर प्रबंधन संभव हो रहा है। जल जीवन मिशन ने ग्राम बासीन में केवल घर-घर नल नहीं पहुंचाया, बल्कि ग्रामीणों को पानी के लिए होने वाली रोजमर्रा की जद्दोजहद से मुक्ति दिलाकर समय, स्वास्थ्य और सम्मान का नया आधार दिया है। जनभागीदारी से संचालित यह पहल आत्मनिर्भर जल प्रबंधन और ग्रामीण विकास की प्रेरक मिसाल बन रही है। इस योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आभार व्यक्त किया।
सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत सेजेस सक्ती में वृहद शिविर आयोजित
एक ही परिसर में विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल, आमजनों को योजनाओं की जानकारी के साथ मौके पर मिला लाभ
सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर में कुल 329 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 267 आवेदन का मौके पर किया गया निराकरण
कलेक्टर ने कहा—शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने दी शासकीय योजनाओं की जानकारी
सक्ती, अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश एवं प्रदेश सहित जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” के तहत 01 अक्टूबर को सेजेस सक्ती में वृहद जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, श्री टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी। सेजेस सक्ती में आयोजित सेवा सेतु शिविर में कुल 329 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 267 आवेदन का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें आमजनों एवं हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। आयुष्मान कार्ड वितरण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, सिकल सेल सहित विभिन्न लैब जांच की सुविधा प्रदान की गई। मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा आवश्यक प्रमाण-पत्र संबंधी कार्यवाही की गई। टीबी के मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया तथा विभिन्न मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के दौरान नेत्रदान एवं देहदान के लिए संकल्प लेने वाले जिलेवासियों को सम्मानित कर समाज के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया गया। शिविर में रोजगार एवं आजीविका से संबंधित योजनाओं तथा 01 जुलाई 2025 से प्रारंभ हुए वीबीजीरामजी योजना के संबंध में भी आमजनों को जानकारी प्रदान की गई। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों को योजना के प्रावधान, पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
सेवा सेतु शिविर में हितग्राही पंजीयन काउंटर, आधार कार्ड अपडेटेशन, स्वास्थ्य विभाग, वृहद स्वास्थ्य शिविर, रोजगार एवं आजीविका, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, श्रम विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, नगर पालिका परिषद सक्ती, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता एवं जनजागरूकता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय, समाज कल्याण, आदिम जाति विकास, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, शिक्षा, श्रम सहित अन्य विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गईं।
कलेक्टर ने कहा—शिविर का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना है
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” का मूल उद्देश्य शासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करना तथा शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं को जरूरतमंद व्यक्ति तक सहजता से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविर आम जनता के लिए एक ऐसा मंच जहां जिले के सभी विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ ले सकते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण, महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, पशुओं के समय पर उपचार कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण बातों के लिए जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को सीएम हेल्पलाइन, सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से भी आमजन को अपनी विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवश्यकताओं व शिकायतों को बताने की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी जमीनी स्तर पर सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार, पटवारी आदि के माध्यम से भी अपनी समस्याओं को प्रशासन व शासन तक पहुंचा सकते हैं। साथ ही विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले विभागीय कार्यालयों से भी संपर्क किया जा सकता हैं। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि पात्र हितग्राही किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभाग एक ही स्थान पर उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझते हैं और यथासंभव उनका निराकरण भी किया जाता है। शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने आमजनों से शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योजनाओं की जानकारी लेने तथा पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजय पटेल ने भी संबोधित करते हुए सभी लोगों को इस तरह आयोजित होने वाले शिविर में विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ साथ योजनाओं की लाभ लेने की बात कही। शिविर में शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य श्री प्रेम पटेल, श्री टिकेश्वर गबेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, जनपद पंचायत सक्ती सीईओ श्री सीके आदिले, सीएमओ सक्ती श्री प्रहलाद पाण्डेय, जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्व सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में आमजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
शिविर स्थल पर सभी ने पौष्टिक भोजन के माध्यम से पोषण स्तर बेहतर बनाने लिया संकल्प
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेजेस सक्ती में आयोजित सेवा सेतु शिविर में आज सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों और आमजन ने अपना स्वयं का पोषण स्तर बेहतर रखने तथा अपने आस पास के सभी लोगों को भी पोषण स्तर बेहतर रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन कर योजनाओं और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनजागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सेजेस सक्ती में नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी योजना, सरस्वती साइकिल योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाई। साथ ही नशामुक्ति के प्रति भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने सहज संवाद एवं प्रभावी अभिनय के माध्यम से योजनाओं के लाभ और उद्देश्यों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना की। कार्यक्रम ने जनभागीदारी के माध्यम से शासन की योजनाओं को आमजनों तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने का संदेश दिया।
विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
सेजेस सक्ती में आयोजित सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण, वय वंदन योजना कार्ड वितरण, स्वामित्व योजना अंतर्गत कार्ड वितरण, राशन कार्ड वितरण, विवाह प्रमाण पत्र, स्व सहायता समूह की महिलाओं को चक्रीय निधि की राशि का चेक वितरण, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना, स्वाइल हेल्थ कार्ड आदि विभिन्न योजनाओं से शिविर स्थल पर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के मध्य जिले के सभी विकासखंड में सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 1 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती मे शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल कचंदा, जैजैपुर में, 5 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में तथा 6 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल सपोस, डभरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, नगरीय निकाय, खाद्य विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग आदि विभागों को विभिन्न हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने शिविर आयोजन के पूर्व गांव गांव में मुनादी कराते हुए शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर भी व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर का लाभ उठा सके।
सेवा संकल्प अभियान 2026-अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सक्ती, अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग जिला सक्ती द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज 01 अक्टूबर 2026 को कमला हरि एवेन्यू, स्टेशन रोड, सक्ती में जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की थीम “वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान” रखी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के योगदान एवं समाज में उनकी गरिमापूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
नगर पालिका परिषद सक्ती अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि वृद्धजन हमारे समाज और परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं योगदान से नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं गरिमापूर्ण जीवन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता की सुरक्षा सामाजिक जिम्मेदारी है। परिवार और समाज को मिलकर वरिष्ठजनों के सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजन में उपस्थित वृद्धजनों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अपने सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति समाज की सकारात्मक पहल बताया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा उपस्थित वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल, स्टिक एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए। वहीं स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के चिकित्सकों ने वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित किया। साथ ही भारत सरकार सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत का संकल्प लिया गया एवं 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले वरिष्ठजन प्रफुल्ल देशमुख पूर्व प्रधानाचार्य शिशु मंदिर का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजय पटेल, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : जल जीवन मिशन से बासीन में बदली जिंदगी, हर घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
सक्ती, अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही है। विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत बासीन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन की सुविधा मिलने से ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। कभी पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों और कुओं पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के घर-आंगन में अब नल से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इस सुविधा ने विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं के समय और श्रम की बचत की है तथा गांव में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिला है। ग्राम बासीन में कुल जनसंख्या 859, परिवार 207 तथा 207 नल कनेक्शन हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं ग्रामीणों की सहभागिता से गांव में उच्चस्तरीय जलाशय, सुरक्षित बाउंड्रीवाल, पंप हाउस तथा पाइपलाइन का नेटवर्क विकसित किया गया। प्रत्येक घर तक घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) पहुंचाया गया। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट (FTK) के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण दिया गया। योजना के सुचारू संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) का गठन किया गया, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी और जिम्मेदारी सुनिश्चित हुई।
पहले पानी के लिए घंटों करना पड़ता था इंतजार
जल जीवन मिशन से पहले ग्राम बासीन में पेयजल की समस्या ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा थी। विशेषकर गर्मी के दिनों में जलस्तर नीचे चले जाने पर हैंडपंपों से पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था। महिलाओं और बालिकाओं को दूर-दराज से पानी लाने में घंटों लग जाते थे। इस कारण महिलाओं का अधिकांश समय पानी की व्यवस्था में बीत जाता था और बालिकाओं की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। असुरक्षित एवं दूषित पानी के सेवन से मौसमी और जलजनित बीमारियों की समस्या भी बनी रहती थी।
अब गांव के प्रत्येक घर में नल कनेक्शन होने से पानी के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। घर के आंगन में नल की टोंटी से स्वच्छ, शीतल और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। महिलाओं के सिर से पानी के भारी बर्तनों का बोझ उतर गया है और बचा हुआ समय वे परिवार की देखभाल तथा आजीविका संबंधी कार्यों में लगा पा रही हैं। वहीं बच्चे और बालिकाएं बिना पानी की चिंता के समय पर स्कूल पहुंच पा रहे हैं।
जनभागीदारी से बना आत्मनिर्भर गांव
ग्राम बासीन की विशेष उपलब्धि यह है कि ग्रामीणों ने जलापूर्ति व्यवस्था को केवल सरकारी सुविधा न मानकर सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाया है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन, नियमित विद्युत बिल और आवश्यक मरम्मत के लिए प्रत्येक परिवार द्वारा प्रति माह 50 रुपये जल शुल्क के रूप में योगदान देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। इससे छोटी-मोटी खराबियों की मरम्मत और पंप ऑपरेटर के मानदेय जैसी आवश्यकताओं का स्थानीय स्तर पर प्रबंधन संभव हो रहा है। जल जीवन मिशन ने ग्राम बासीन में केवल घर-घर नल नहीं पहुंचाया, बल्कि ग्रामीणों को पानी के लिए होने वाली रोजमर्रा की जद्दोजहद से मुक्ति दिलाकर समय, स्वास्थ्य और सम्मान का नया आधार दिया है। जनभागीदारी से संचालित यह पहल आत्मनिर्भर जल प्रबंधन और ग्रामीण विकास की प्रेरक मिसाल बन रही है। इस योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आभार व्यक्त किया।
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : जल जीवन मिशन से अर्जुनी में बदली तस्वीर, हर घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
सक्ती, अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही है। विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत अर्जुनी में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन की सुविधा ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। कभी पेयजल के लिए हैंडपंपों के सामने लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, वहीं आज गांव के 283 परिवारों के घर-आंगन में नल से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। योजना से महिलाओं का समय और श्रम बचा है तथा बच्चों को भी पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल रहा है। ग्राम अर्जुनी की कुल जनसंख्या 1044 है और यहां 283 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) उपलब्ध कराया गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मार्गदर्शन और ग्रामीणों की सहभागिता से गांव में उच्चस्तरीय जलाशय, पंप हाउस तथा पाइपलाइन नेटवर्क का निर्माण किया गया। इसके माध्यम से प्रत्येक परिवार तक पाइपलाइन से जलापूर्ति सुनिश्चित की गई। पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए गांव की महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट (FTK) के माध्यम से पानी की शुद्धता जांचने का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं योजना के संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) का गठन कर ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। योजना से पहले ग्राम अर्जुनी में पेयजल की कमी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या थी। सुबह होते ही महिलाएं और बालिकाएं सिर पर बर्तन लेकर हैंडपंपों की ओर निकल पड़ती थीं। गर्मी के दिनों में जलस्तर नीचे जाने पर पानी के लिए घंटों लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था। पानी भरने में महिलाओं का अधिकांश समय और ऊर्जा खर्च हो जाती थी, वहीं बालिकाओं की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। असुरक्षित पानी के कारण मौसमी एवं जलजनित बीमारियों की समस्या भी बनी रहती थी।
जल जीवन मिशन के माध्यम से घर तक नल पहुंचने के बाद अर्जुनी की महिलाओं को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। अब घर के आंगन में ही नल खोलते ही स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो जाता है। इससे महिलाओं के सिर से पानी ढोने का बोझ कम हुआ है और बचा हुआ समय वे परिवार की देखभाल तथा आजीविका संबंधी कार्यों में लगा पा रही हैं। बच्चों को भी पानी लाने की चिंता से मुक्ति मिली है और वे नियमित रूप से स्कूल जा पा रहे हैं।
जनभागीदारी से मजबूत हुई जल व्यवस्था
ग्राम अर्जुनी में जल जीवन मिशन को केवल शासकीय योजना के रूप में नहीं, बल्कि सामुदायिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाया गया है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जल गुणवत्ता की नियमित जांच और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता से ग्रामीणों में अपनी जल व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत हुई है। आज ग्राम अर्जुनी में हर घर तक पहुंचती नल की जलधारा केवल पानी की सुविधा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, बच्चों की पढ़ाई, बेहतर स्वास्थ्य और ग्रामीणों के सुखद जीवन की नई कहानी लिख रही है। जल जीवन मिशन ने गांव को ‘हर घर जल’ की सुविधा से जोड़ते हुए जनभागीदारी और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सार्थक कदम स्थापित किया है।
कलेक्टर-एसपी पहुँचे डभरा क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यो का निरीक्षण करने
कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति मे अनुभाग डभरा में मांजरखुर्द के छह ग्रामीणो का किया गया सफल रेस्क्यू
पुलिस, राजस्व, नगर सेना, जल संसाधन, स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह है मुस्तैद
प्रभावित लोगो की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, राहत शिविरों में सभी जरूरी सुविधाएं किए गए है सुनिश्चित - कलेक्टर
सक्ती जिले से बहने वाली महानदी और बोराई नदी के जलस्तर में वृद्धि तथा नदी के तटीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने आज डभरा क्षेत्र का दौरा कर बैराज, पुल एवं नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जलस्तर, नदी के बहाव, सुरक्षा तथा राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर-एसपी ने डभरा क्षेत्र के बैराज, पुल एवं नदी के तटीय क्षेत्रों के साथ अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवम पुलिस अधीक्षक के सतत् निगरानी एवं मार्गदर्शन में अनुभाग डभरा में मांजरखुर्द के छह ग्रामीण श्री दूधनाथ माली, कृष्णा माली, रामशीला माली, बिहारी माली, राजधानी माली, महेशराम माली जो महानदी के टापू में फंसे थे। उन्हे कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति मे सफल सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। डभरा अनुभाग के चंद्रपुर क्षेत्र मे वार्ड क्रमांक 4, वार्ड क्रमांक. 5 आदि अन्य परिवार प्रभावित हुए है। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रभावित लोगों के ठहरने के लिए 3 राहत शिविर बनाए गए है, जहां भोजन, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता, शौचालय सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा कुछ सड़क, पुल, रपटा से आवागमन कुछ समय के लिए बंद किया गया है। जिससे किसी भी नागरिक को आवागमन न करने का सहयोग की अपील की गई है। कलेक्टर-एसपी ने प्रभावित पुल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा लोगों को तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से रोकने के निर्देश दिए है। नदी के जलस्तर एवं बहाव की स्थिति को देखते हुए अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हैं और लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है। स्वास्थ्य टीमों द्वारा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही जलभराव के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित बीमारियों एवं संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी उपाय किए जा रहे हैं।
कलेक्टर-एसपी ने राजस्व, पुलिस, नगर सेना, जल संसाधन, स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तटीय एवं पूर्व में जलभराव वाले आबादी क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से लोगों को संभावित जलभराव एवं सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी देने के निर्देश दिए है। नदी के जलस्तर, पुल-पुलियों एवं आवागमन वाले मार्गों पर लगातार नजर रखने तथा स्थिति के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री मनमोहन सिंह, तहसीलदार श्री आशीष पटेल सहित पुलिस, राजस्व, नगर सेना, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन ने नागरिकों से तेज बहाव वाले क्षेत्र से दूर रहने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नदी, पुल, घाट एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं। तेज बहाव वाले पानी में सेल्फी या वीडियो बनाने का जोखिम न उठाएं तथा प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से बंद किए गए मार्गों एवं स्थानों पर जाने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा संभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस, राजस्व, नगर सेना, जल संसाधन, स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।
जिले में 997.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 27 सितम्बर 2026 तक 997.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में औसत वर्षा 3.5 मिली मीटर हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 921.4, मिली मीटर, जैजैपुर में 804.7, मालखरौदा में 1182.0, डभरा में 1064.0, नया बाराद्वार में 1110.9, अड़भार में 908.1, हसौद में 900.7, चंद्रपुर में 1117.6, एवं भोथिया में 966.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज तहसील सक्ती में 9.1, जैजैपुर में 1.6, मालखरौदा में 1.5, डभरा में 1.0, नया बाराद्वार में, 8.0, अड़भार में 2.1, हसौद में 2.0, चंद्रपुर में 1.0, एवं भोथिया 5.4 में मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई हैं |
सेवा संकल्प अभियान: 2026 : सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड में शिविर का होगा आयोजन
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत देश प्रदेश सहित जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के मध्य जिले के सभी विकासखंड में सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 1 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती मे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 3 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल कचंदा, जैजैपुर, 5 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा तथा 6 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल सपोस, डभरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, नगरीय निकाय, खाद्य विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग आदि को विभिन्न हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने शिविर आयोजन के पूर्व गांव गांव में मुनादी कराते हुए शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर भी व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर का लाभ उठा सके।
सेवा संकल्प अभियान : सेवा मेरा योगदान के तहत जिले में विविध गतिविधियों का होगा आयोजन
28 सितंबर को वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी पर जिला पंचायत सभागार सक्ती में कार्यशाला का होगा आयोजन
“सेवा संकल्प अभियान” के तहत सेवा मेरा योगदान पहल अंतर्गत जनसेवा, जनजागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 28 सितंबर 2026 को जिला पंचायत सभागार सक्ती में वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न अपशिष्टों की पहचान, संग्रहण, सेग्रीगेशन एवं निपटान की जानकारी दी जाएगी। अधिकृत रिसायकलर्स के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन, स्व-सहायता समूहों (SHG) एवं एसआरएलएम को आय के अवसरों से जोड़ने तथा निष्क्रिय स्व-सहायता समूहों को पुनर्जीवित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। इसी तरह 29 सितंबर को जिला अस्पताल सक्ती में स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सिकल सेल, थैलेसीमिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच के साथ 12 से 18 वर्ष की बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन, रक्तदान शिविर तथा नशामुक्ति एवं अंगदान संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कमजोर एवं एनीमिक महिलाओं को दवाइयों एवं सैनिटरी नैपकिन का वितरण तथा पोषण आहार एवं महिला स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया जाएगा। 30 सितंबर को नवीन कन्या महाविद्यालय सक्ती में युवा, शिक्षा एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मैराथन दौड़, प्रातःकालीन योग एवं ध्यान, खेल प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार वितरण, गिरिजा रानी सम्मान कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी। साथ ही वृद्धजनों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा शपथ ली जाएगी। 2 अक्टूबर को दरहा घाट, चंद्रपुर में स्वच्छ एवं सुंदर घाट अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत घाट की साफ-सफाई एवं कचरा संग्रहण, वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण, स्थायी कलर कोडेड डस्टबिन की स्थापना, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा टूटी-फूटी सीढ़ियों के जीर्णोद्धार के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। घाट को स्वच्छ रखने के लिए स्थानीय समिति का गठन भी किया जाएगा। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को मालखरौदा में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान में सड़क सुरक्षा एवं मतदाता जागरूकता, साइबर जागरूकता, शासन की योजनाओं की जानकारी, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा ‘Vocal for Local’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की गतिविधियां होंगी। इसके साथ ही पुस्तक दान, चप्पल दान, कपड़ा दान, अंगदान एवं रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। घरों में पड़े अनुपयोगी सामान, ई-वेस्ट, टी.वी., बैटरी एवं प्लास्टिक अपशिष्ट आदि के उचित निपटान तथा स्व-सहायता समूहों को सामग्री दान करने के लिए भी जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। 8 अक्टूबर को चयनित वृद्धाश्रम, अनाथालय तथा जिले के दूरस्थ अंचलों में वंचित बच्चों के गांवों का भ्रमण एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दान की गई सामग्री के सत्यापन एवं निपटान तथा रिसाइक्लेबल वेस्ट के संग्रहण एवं निपटान की समीक्षा की जाएगी। स्व-सहायता समूहों की सहभागिता का मूल्यांकन करने के साथ ‘एक गांव गोद लें’ अभियान के लिए वालंटियर्स को प्रेरित किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा तथा शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा समस्त जिलेवासियों से अपील की गई है कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जिलेवासी ज्यादा से ज्यादा जुड़े तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करे। जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।
सेवा संकल्प अभियान: सरकार आपके द्वार सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से “सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार” के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय शिविर का विकासखण्ड सक्ती में आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सक्ती में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में निम्नलिखित सेवाओं का सीधे लाभ आमजन उठा सकेंगे जिनमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, खाता विभाजन तथा डायर्वसन संबंधी इत्यादि मामले, एग्रीस्टैक किसान पंजीयन, स्वामित्व योजना, पीएम किसान योजना, RBC प्रकरण आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र आदि, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, चश्मा वितरण, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, पेशन योजना, पंचायत विभाग अंतर्गत प्रधामंत्री आवास योजना, बैक लिंकेज, आरएफ, सीआईएफ, जॉब कार्ड, खाद्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना, जिला अग्रणी बैंक अंतर्गत प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, लोन मेला, अटल पेंशन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, शिक्षा विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना, आधार अपडेशन आदि योजनाओं का लाभ आमजन ले सकेंगे
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी.के. आदिले ने विकासखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं आम नागरिकों से शिविर में अधिक में अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाने और दूसरों को भी शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि शिविर में आते समय आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो सहित योजनाओं के संबंधित आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं, ताकि मौके पर ही आवेदनों का सुगमतापूर्वक निराकरण किया जा सके।
सेवा संकल्प अभियान : खाद्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित और दी जाएगी योजनाओं की जानकारी
खाद्य विभाग द्वारा सभी विकासखंड में 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु कैंप के माध्यम से आमजन को किया जाएगा लाभान्वित
28 सितंबर को जनपद सभाकक्ष जैजैपुर में शिविर का होगा आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु शिविर के माध्यम से आमजन को विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी विकासखंड मे विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों के माध्यम से आम नागरिकों एवं हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा राज्य सरकार की खाद्य योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर 2026 को जनपद सभाकक्ष जैजैपुर में, 29 सितंबर 2026 को जनपद सभाकक्ष मालखरौदा एवं डभरा में और 30 सितंबर 2026 को बी.पी.आर.सी. भवन हरेठी, सक्ती में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार कैंप में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, राशन कार्ड में पात्रता एवं शिकायत निवारण संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही राशन कार्ड में पंजीकृत सदस्यों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर सीडिंग से संबंधित आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी।
इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य योजना के अंतर्गत नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी नागरिकों को सभी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
शिविर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न एवं अन्य राशन सामग्री जैसे चावल, चना, नमक, शक्कर एवं गुड़ के नमूनों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे हितग्राहियों को राशन सामग्री की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। जिला प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा जिले के सभी नागरिकों से उक्त शिविर में ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार और राज्य सरकार अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक, परिवार और गाँव गाँव तक पहुंचाते हुए जन सहभागिता तथा जन भागीदारी के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत खाद्य विभाग द्वारा जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जा रहे हैं जिसका लाभ जिले के सभी नागरिक निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर ले सकते हैं। साथ ही विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
सांसद की उपस्थिति में जोरवा आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
पोषण, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक
सक्ती, 26 सितंबर 2026
सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में आज नगर पंचायत अड़भार के जोरवा अंबेडकर पारा आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु देखभाल तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर श्रीमती संयोगिता जूदेव, ग्राम सरपंच, परियोजना अधिकारी श्रीमती श्याम कंवर, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता कुर्रे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, महिलाएं, बच्चे एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को बच्चों एवं महिलाओं के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन सेवा आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम के दौरान पोषण एवं स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा, पोषण पेटी एवं सुपोषण थाली का प्रदर्शन, स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता तथा ECCE गतिविधियों के अंतर्गत शैक्षणिक सामग्री एवं खिलौनों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने योजनाओं से प्राप्त लाभ और अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नए हितग्राहियों के आवेदन भी भरवाए गए।
इस अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं के लिए खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण एवं पोषण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। वहीं, महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने एवं बच्चों के पोषण में करने वाली माताओं को भी सम्मानित किया गया।
जिले में 993.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
सक्ती, 26 सितम्बर 2026
सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 26 सितम्बर 2026 तक 993.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में औसत वर्षा 21.4 मिली मीटर हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 912.3, मिली मीटर, जैजैपुर में 803.1, मालखरौदा में 1180.5, डभरा में 1063.0, नया बाराद्वार में 1102.9, अड़भार में 906.0, हसौद में 898.7, चंद्रपुर में 1116.6, एवं भोथिया में 961.2 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज तहसील सक्ती में 33.5, जैजैपुर में 26.3, मालखरौदा में 22.8, डभरा में 18.0, नया बाराद्वार में, 13.5, अड़भार में 20.1, हसौद में 17.8, चंद्रपुर में 27.8, एवं भोथिया 13.0 में मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई हैं |
असौंदा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
सक्ती 26 सितंबर 2026
"माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के कुशल मार्गदर्शन मे विगत दिवस राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ग्राम असौंदा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंर मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री प्रशांत कुमार शिवहरे उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा ग्रामीणों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि विधिक जागरूकता शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि आर्थिक अथवा सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी अपने अधिकारों के प्रति सचेत होकर न्याय प्राप्त कर सकें। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, लोक अदालत, मध्यस्थता (मीडिएशन) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर में श्री कृष्ण कुमार सिदार, उपसरपंच श्री संजय राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और न्यायालय के स्टाफ उपस्थित रहे।