छत्तीसगढ़ / सक्ति

असौंदा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

 सक्ती 26 सितंबर 2026

"माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के कुशल मार्गदर्शन मे विगत दिवस राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ग्राम असौंदा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंर मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री प्रशांत कुमार शिवहरे उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा ग्रामीणों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि विधिक जागरूकता शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि आर्थिक अथवा सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी अपने अधिकारों के प्रति सचेत होकर न्याय प्राप्त कर सकें। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, लोक अदालत, मध्यस्थता (मीडिएशन) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर में श्री कृष्ण कुमार सिदार, उपसरपंच श्री संजय राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और न्यायालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image