छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान

 सूरजपुर सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही है इसी कड़ी में सेवा मेरा योगदान के तहत जिले के पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों स्थित ग्राम पंचायतों में  सामूहिक स्वच्छता श्रमदान आयोजित किया जाएगा। स्वच्छ पर्यटन स्थल की थीम पर संबंधित ग्राम पंचायतों में स्थानीय नागरिक मिलकर स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे।
               अभियान में ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच, सचिव, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों की स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा

Leave Your Comment

Click to reload image