छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

सेवा संकल्प अभियान : विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों में आयोजित होगा सेवा सेतु शिविर

 शिविर के सफल संचालन के लिए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त

सूरजपुर  सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक लाभान्वित करने तथा उनकी समस्याओं और आवेदनों के निराकरण हेतु जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सेवा सेतु विधानसभा स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के द्वारा उक्त शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी को नियुक्त की गई है।
              जिसके अंतर्गत प्रेमनगर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बसदेई एवं ग्राम पंचायत देवनगर में में 01 अक्टूबर 2026 को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विकासखंड अनुविभागीय अधिकारी को प्रभारी एवं जनपद सीईओ को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार प्रेमनगर के ग्राम पंचायत कोटेया में 02 अक्टूबर 2026, विधानसभा भटगांव के ग्राम पंचायत करकोटी एवं में दवनसरा में 06 अक्टूबर 2026, तथा विधानसभा प्रतापपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत डांडकरवां में 07 अक्टूबर 2026 को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के लिए संबंधित विकासखंड क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी  को प्रभारी अधिकारी तथा संबंधित जनपद पंचायत सीईओ को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image