छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

पक्के घर ने पार्वती के परिवार को दिया सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 सितम्बर 2026

पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटमीकला निवासी श्रीमती पार्वती और उनका परिवार लंबे समय से मिट्टी के कच्चे मकान में रह रहे थे। कच्चे घर में रहना उनके परिवार के लिए हमेशा चिंता और परेशानी का कारण बना रहता था। खासकर बारिश के दिनों में घर की स्थिति खराब हो जाती थी और परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मिट्टी के घर को बारिश से नुकसान पहुंचने के साथ-साथ बंदरों के कारण भी घर और घरेलू सामान को काफी नुकसान होता था। ऐसे में परिवार के लिए सुरक्षित और मजबूत आवास का सपना लंबे समय से बना हुआ था।

           प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से पार्वती को पक्का आवास मिलने का लाभ प्राप्त हुआ। पक्का घर बनने के बाद उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब उनका परिवार बारिश और अन्य परेशानियों की चिंता से मुक्त होकर सुरक्षित घर में रह रहा है। पार्वती बताती हैं कि पहले कच्चे मकान में रहते हुए हर मौसम में परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्का घर मिलने से परिवार को सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के साथ रहने का अवसर मिला है। आज वह अपने परिवार के साथ अपने नए पक्के घर में खुशहाल जीवन व्यतित कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image