छत्तीसगढ़ / बेमेतरा
मेरे सपनों का भारत ऐसा हो जो तकनीक, संसाधन और आत्मनिर्भरता का भारत बने
कुमारी डामेश्वरी सोनी, कक्षा 11वीं, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेमेतरा
बेमेतरा 19 सितंबर 2026
"2047 तक भारत ऐसा विकसित राष्ट्र बने जहाँ देश की आगोश में छिपी रचना का बेहतर उपयोग हो, तकनीक के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बने और खनिज संसाधनों का उपयोग देश के विकास के लिए हो।"
यह है शासकीय कन्या विद्यालय की छात्रा कुमारी डामेश्वरी सोनी के सपनों का भारत। उसकी सोच में केवल किताबी कल्पना नहीं, बल्कि धरती से जुड़ा यथार्थ है।
छत्तीसगढ़ की बेटी होने के नाते वह जानती है कि हमारे राज्य में खनिज संपदा की अपार शक्ति है। वह चाहती है कि इस संपदा का उपयोग केवल खनन तक सीमित न रहे, बल्कि यहीं पर उद्योग, रोजगार और तकनीक का विकास हो, ताकि गांव के युवाओं को बाहर न जाना पड़े।
उसका दूसरा सपना तकनीकी आत्मनिर्भरता का है। वह ऐसा भारत देखना चाहती है जहाँ सेमीकंडक्टर से लेकर स्पेस टेक्नोलॉजी, क्वांटम टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत दुनिया का नेतृत्व करे। विदेशों पर निर्भरता खत्म हो और 'मेड इन इंडिया' तकनीक पूरी दुनिया में पहुंचे।
डामेश्वरी का मानना है कि जब प्राकृतिक संसाधन, युवा प्रतिभा और स्वदेशी तकनीक एक साथ मिलेंगे, तभी 2047 का विकसित भारत साकार होगा। उसकी यह सोच विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देती है।
मेरे सपनों का भारत - जहाँ हर बच्चे को मिले शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का अवसर : कुमारी तनु साहू
बेमेतरा 19 सितंबर 2026
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेमेतरा की कक्षा 11वीं की छात्रा तनु साहू ने जब यह कहा कि - _"मेरे सपनों का भारत ऐसा हो जहाँ हर बच्चे को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधा और अवसर मिले"_ - तो उसकी एक पंक्ति में ही 2047 के विकसित भारत का पूरा सार समा गया।
तनु की सोच केवल एक छात्रा की सोच नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं की आकांक्षा है। उसका सपना है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। हर गांव में अच्छी स्कूल, हर स्कूल में अच्छा शिक्षक और हर बच्चे के हाथ में डिजिटल शिक्षा की ताकत हो।
उसका दूसरा सपना स्वास्थ्य को लेकर है। वह ऐसा भारत चाहती है जहाँ इलाज के लिए किसी गरीब को भटकना न पड़े। हर परिवार को आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ मिले और गांव-गांव तक बेहतर अस्पताल पहुंचे।
और सबसे महत्वपूर्ण - रोजगार। तनु मानती है कि शिक्षा के बाद हर युवा को अपनी प्रतिभा के अनुसार रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि बेटियां भी आत्मविश्वास के साथ देश निर्माण में भागीदारी निभा सकें।
तनु का यह सपना ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प की सच्ची झलक है।
मेरे सपनों का भारत : कन्या शाला की छात्राओं ने खींची रेखा, ड्रॉइंग-पेंटिंग से उकेरी 2047 के विकसित भारत की तस्वीर
बेमेतरा 19 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेमेतरा में *‘मेरे सपनों का भारत’* विषय पर ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की तस्वीर उकेरी। किसी छात्रा ने डिजिटल क्लासरूम और अंतरिक्ष में तिरंगा लहराते भारत का चित्र बनाया, तो किसी ने ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, स्वच्छ गांव, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ और महिला सशक्तिकरण से सशक्त होते भारत को कैनवास पर उतारा।
छात्राओं ने कृषि, उद्योग, प्रौद्योगिकी, ग्रीन इकोनॉमी, योग-आयुर्वेद-संस्कृति, रक्षा-सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम एवं स्पेस टेक्नोलॉजी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर अपनी सोच को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की जिला संयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने छात्राओं की प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि बेटियां आज केवल सपने नहीं देख रही हैं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका भी तय कर रही हैं। उनके चित्रों में आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत और संस्कारवान भारत की स्पष्ट झलक दिखती है।
विद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में राष्ट्रबोध, रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, पीढ़ियों का निर्माण करते हैं : विधायक दीपेश साहू
बेमेतरा । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 1993 से चली आ रही गौरवशाली परंपरा के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण बेरला में शिक्षक सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट शिक्षकों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, अतिविशिष्ट अतिथि शिक्षा आयोग अध्यक्ष सुधीर गौतम एवं अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने की।
इस अवसर पर दीपेश साहू ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि पीढ़ियों का निर्माण करते हैं। शिक्षा व्यवस्था की आत्मा शिक्षक होती है। एक शिक्षक का छोटा सा मार्गदर्शन विद्यार्थी का पूरा जीवन बदल देता है। उन्होंने कहा कि 1993 से निरंतर चल रहा यह सम्मान समारोह बेरला की शिक्षा के प्रति सम्मान की जीवंत परंपरा है। उन्होंने कहा कि आज केवल डिग्री नहीं, शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पकार हैं।
विधायक दीपेश साहू ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की उम्मीद बन सकता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष माधुरी परगनिहा, नगर पंचायत अध्यक्ष विशालराज देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष खुशबू पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बच्चों की कल्पना में दिखा 'मेरे सपनों का भारत'
बेमेतरा । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज ग्राम मानपुर के शासकीय प्राथमिक शाला में 'मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छ भारत, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 जैसे विषयों को अपनी पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से बेहद खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और देश के प्रति उनकी सकारात्मक सोच देखने को मिला।
बच्चों के चित्रों में डिजिटल इंडिया, हरित भारत, स्वच्छ भारत और आत्मनिर्भर भारत की जो तस्वीर उभरी, वह 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करती है।इस सुंदर एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन, प्रधान पाठिका सरिता चतुर्वेदी सहित समस्त शिक्षकगण विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सरपंच खपरी-मानपुर चुन्नू निषाद, उपसरपंच मिटो गायकवाड़, शिक्षक संजय मस्तके, बाला राम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पालकगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
छन्नू राम का पक्के घर का सपना हुआ साकार : 'प्रधानमंत्री आवास योजना' से मिली राहत
बेमेतरा । हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का और सुरक्षित घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ चैन से रह सके। साजा विकासखंड के ग्राम मासुलगोंदी के रहने वाले छन्नू राम (पिता- बुधारू) का यह सपना अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत साकार हो गया है। शासन की इस महती योजना ने न सिर्फ उन्हें पक्की छत दी है, बल्कि उनके जीवन स्तर को भी बेहतर बनाया है।
कच्चे मकान में होता था संघर्ष :
कुछ समय पहले तक छन्नू राम का जीवन काफी मुश्किलों भरा था। उनका परिवार एक टूटे-फूटे कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के मौसम में होती थी। कच्ची छत से पानी टपकना, दीवारों में सीलन और कीड़े-मकोड़ों का डर हमेशा बना रहता था। हर बरसात में परिवार को अपनी और अपने सामान की सुरक्षा की चिंता सताती रहती थी।
योजना बनी वरदान, मिला 1.20 लाख का अनुदान :
छन्नू राम के जीवन में सकारात्मक बदलाव तब आया, जब उन्हें 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' का लाभ मिला। इस योजना के तहत पक्का घर बनाने के लिए उन्हें 1,20,000/- रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। शासन से मिली इस मदद से छन्नू राम ने तेजी से अपने घर का निर्माण कार्य पूरा किया।अब सुरक्षित और खुशहाल है परिवार आज छन्नू राम का परिवार सीलन, टपकती छत और कीड़े-मकोड़ों के खौफ से पूरी तरह मुक्त है। उनका वह पुराना कच्चा घर अब एक 'सुग्घर पक्के मकान' में तब्दील हो चुका है, जहां वे हर मौसम में पूरी तरह सुरक्षित हैं।
हितग्राही की जुबानी :
अपने नए पक्के घर के आंगन में मुस्कुराते हुए छन्नू राम कहते हैं-"पहले मैं कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में पानी टपकने और कीड़े-मकोड़ों की वजह से बहुत परेशानी होती थी। अब शासन की मदद से मेरा अपना पक्का घर बन गया है और मैं अपने परिवार के साथ यहाँ बिना किसी परेशानी के बहुत अच्छे से रहता हूँ।मै मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करता हूं।
मेरे सपनों का भारत ऐसा हो जो तकनीक, संसाधन और आत्मनिर्भरता का भारत बने
बेमेतरा । "2047 तक भारत ऐसा विकसित राष्ट्र बने जहाँ देश की आगोश में छिपी रचना का बेहतर उपयोग हो, तकनीक के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बने और खनिज संसाधनों का उपयोग देश के विकास के लिए हो।" यह है शासकीय कन्या विद्यालय की छात्रा कुमारी डामेश्वरी सोनी के सपनों का भारत। उसकी सोच में केवल किताबी कल्पना नहीं, बल्कि धरती से जुड़ा यथार्थ है।
छत्तीसगढ़ की बेटी होने के नाते वह जानती है कि हमारे राज्य में खनिज संपदा की अपार शक्ति है। वह चाहती है कि इस संपदा का उपयोग केवल खनन तक सीमित न रहे, बल्कि यहीं पर उद्योग, रोजगार और तकनीक का विकास हो, ताकि गांव के युवाओं को बाहर न जाना पड़े।
उसका दूसरा सपना तकनीकी आत्मनिर्भरता का है। वह ऐसा भारत देखना चाहती है जहाँ सेमीकंडक्टर से लेकर स्पेस टेक्नोलॉजी, क्वांटम टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत दुनिया का नेतृत्व करे। विदेशों पर निर्भरता खत्म हो और 'मेड इन इंडिया' तकनीक पूरी दुनिया में पहुंचे।
डामेश्वरी का मानना है कि जब प्राकृतिक संसाधन, युवा प्रतिभा और स्वदेशी तकनीक एक साथ मिलेंगे, तभी 2047 का विकसित भारत साकार होगा। उसकी यह सोच विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देती है।
मेरे सपनों का भारत : कन्या शाला की छात्राओं ने खींची रेखा, ड्रॉइंग-पेंटिंग से उकेरी 2047 के विकसित भारत की तस्वीर
बेमेतरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेमेतरा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की तस्वीर उकेरी। किसी छात्रा ने डिजिटल क्लासरूम और अंतरिक्ष में तिरंगा लहराते भारत का चित्र बनाया, तो किसी ने ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, स्वच्छ गांव, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ और महिला सशक्तिकरण से सशक्त होते भारत को कैनवास पर उतारा।
छात्राओं ने कृषि, उद्योग, प्रौद्योगिकी, ग्रीन इकोनॉमी, योग-आयुर्वेद-संस्कृति, रक्षा-सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम एवं स्पेस टेक्नोलॉजी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर अपनी सोच को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की जिला संयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने छात्राओं की प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि बेटियां आज केवल सपने नहीं देख रही हैं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका भी तय कर रही हैं। उनके चित्रों में आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत और संस्कारवान भारत की स्पष्ट झलक दिखती है।
विद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में राष्ट्रबोध, रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
PM-AASHA ने दिया उपज का उचित मूल्य, किसान के चेहरे पर लौटी मुस्कान
बेमेतरा । खेती में हाड़-तोड़ मेहनत के बाद भी जब उपज का सही दाम न मिले, तो किसान का निराश होना स्वाभाविक है। बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड स्थित ग्राम अतरझोला के किसान रोहित सोनकर (पिता- रामगुलाम सोनकर) भी लंबे समय से इसी निराशा के भंवर में थे। दलहन और तिलहन की खेती करने वाले रोहित के लिए बाजार भाव का उतार-चढ़ाव एक बड़ी चुनौती थी, जिसके चलते उन्हें अक्सर अपनी मेहनत औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ती थी। लेकिन, श्प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) ने रोहित के जीवन में स्थायित्व और मुनाफे का एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
समर्थन मूल्य ने खत्म की बाजार की अनिश्चितता कृषि विभाग, जिला बेमेतरा के मार्गदर्शन में रोहित ने PM-AASHA योजना के तहत अपनी चने की फसल का पंजीयन कराया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, उपार्जन केंद्र पर उनकी 60 क्विंटल चना फसल की खरीदी की गई। योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹5,875 प्रति क्विंटल की दर से उन्हें कुल ₹3,52,500 (तीन लाख बावन हजार पांच सौ रुपये) का सीधा और सुरक्षित भुगतान प्राप्त हुआ।
बदलाव: चिंता से मुक्त होकर अब विकास की ओर कदम
एकमुश्त और उचित मूल्य मिलने से रोहित की जिंदगी में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। पहले जो किसान अपनी फसल बेचने से पहले चिंतित रहता था, वह अब उत्साह से भरा हुआ है। इस सुनिश्चित आय ने रोहित को बाजार के अस्थिर भावों के जोखिम से पूरी तरह मुक्त कर दिया है।अब वे इस राशि का उपयोग अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ, आगामी फसल की बेहतर तैयारियों और कृषि आदानों (खाद, बीज आदि) की खरीद में कर रहे हैं। खेती में लौटे इस मुनाफे और विश्वास ने उन्हें प्रेरित किया है कि वे आगामी खरीफ और रबी सीजन में वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाएं और दलहन-तिलहन फसलों का रकबा और बढ़ाएं।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
अपनी उपज का सही दाम पाकर रोहित बेहद खुश हैं और इस ऐतिहासिक बदलाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार की किसान-हितैषी नीतियों की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री के प्रति अपना गहरा आभार प्रकट किया है।
किसान रोहित सोनकर ने बताया कि “पहले अपनी फसल बेचते समय हमेशा उचित दाम मिलने की चिंता सताती रहती थी। लेकिन श्प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत मेरी फसल का समर्थन मूल्य पर उपार्जन होने से, मुझे अपनी उपज का एकदम सही और उचित मूल्य मिला। मैं इस लाभकारी योजना के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनकी दूरगामी सोच से हम किसानों की मेहनत को सही मोल मिला है। इससे खेती में मेरा भरोसा कई गुना बढ़ गया है और अब मैं आने वाले समय में दलहन-तिलहन की खेती का रकबा बढ़ाने के लिए पूरी तरह उत्साहित हूं।”
मुख्य संदेश:
PM-AASHA योजना केवल फसलों की खरीदी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसान की मेहनत को उचित मूल्य देने, उसकी आय को सुरक्षित करने और खेती-किसानी के प्रति उसके विश्वास को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम बन गई है। रोहित सोनकर की यह सफलता जिले के अन्य किसानों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।
अंतर महाविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बेमेतरा । 17 सितंबर 2026 को शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय, नवागढ़ में छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दुर्ग सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के साथ केक काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश युवा शक्ति के माध्यम से निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। सभी ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन और स्वस्थ रहने की कामना की।
प्रतियोगिता में दुर्ग सेक्टर के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
यह आयोजन युवा शक्ति के उत्साह और खेलों के माध्यम से सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नेत्रदान एवं देहदान का घोषणा पत्र भरकर जितेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण
बेमेतरा । राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम जिला बेमेतरा अंतर्गत मानव सेवा और समाजहित की भावना से प्रेरित होकर वार्ड नंबर 16 सिघौरी निवासी 62 वर्षीय जितेंद्र कुमार मिश्रा ने नेत्रदान एवं देहदान का घोषणा पत्र भरकर एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय पहल की है। मिश्रा के इस संकल्प का उद्देश्य मृत्यु के पश्चात भी जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी लाने तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान देना है। उनका यह निर्णय समाज में नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देता है।
इस अवसर पर जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि “मानव जीवन में इससे बड़ा योगदान और क्या हो सकता है कि हमारे जाने के बाद भी हमारा शरीर और नेत्र किसी के जीवन में उपयोगी साबित हों। नेत्रदान से किसी के जीवन में रोशनी आ सकती है और देहदान चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है”। उनके इस मानवीय एवं सामाजिक संकल्प की उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गई तथा आम नागरिकों से भी नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जागरूक होकर आगे आने की अपील की गई।
जितेंद्र कुमार मिश्रा का यह संकल्प समाज के लिए मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण है। नेत्रदान कोई भी कर सकता है। इसके लिए पहले से नेत्रदान का घोषणा पत्र भरना आवश्यक नहीं होता है। नेत्रदान करने के लिए घर वालों की सहमति ही आवश्यक होती है। परिजन की मृत्यु होने पर शीघ्र ही नेत्र विभाग को सूचित करना चाहिए। मृत्यु के चार घंटे के भीतर नेत्र निकालना होता है।
आइये नेत्रदान कर, किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी भरें। जितेंद्र कुमार मिश्रा जी ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर सुश्री नीतू कोठारी, पार्षद नगर पालिका बेमेतरा उपस्थित रहीं।
नेत्रदान के लिए निम्न अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है -
विद्यासागर रात्रे, सहायक नेत्रदान अधिकारी, जिला चिकित्सालय बेमेतरा - 9926776556
विनोद कुमार बघेल, सहायक नोडल अधिकारी, विकासखण्ड साजा - 8120705868
ओंकार चन्द्राकर, सहायक नोडल अधिकारी, विकासखण्ड खण्डसरा - 9981766897
गुलाब चंद सिन्हा, सहायक नोडल अधिकारी, विकासखण्ड बेरला - 9098759477
सोहित कुमार साहू, सहायक नोडल अधिकारी, विकासखण्ड नवागढ़ - 7089092860
आप सभी से अपील है कि इस पुनीत कार्य के लिए आगे आएं और लोगों को नेत्रदान हेतु प्रेरित करें ताकि नेत्रहीन लोगों के जीवन में रोशनी लाई जा सके।

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन - 28 यूनिट रक्तदान
बेमेतरा । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 28 यूनिट रक्तदान हुआ।
यह रक्तदान शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े और सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक बेमेतरा दीपेश साहू जी, साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय ईश्वर साहू जी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा जी, रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा जी, नगर पालिका सीएमओ नरेश कुमार वर्मा, पार्षद सुश्री नीतू कोठारी, पार्षद सुश्री सिमरन ताम्रकार, डॉ. विनय साहू, पार्षद निखिल साहू युवा मोर्चा सहित सभी सम्मानित जन उपस्थित रहे।
जिला अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू, अस्पताल सलाहकार श्रीमती स्वाति यदु, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वत्सला अरविंदनी पैथोलॉजिस्ट, भूपेंद्र कुर्रे एम.एल.टी., विजय कुमार दौरे एम.एल.टी., हरिशंकर एम.एल.टी.,धन्नू वर्मा एम.एल.टी., संजय कुमार तिवारी एम.एल.टी.आईसीटीसी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू ब्लड काउंसलर, पुराणिक नायक काउंसलर आईसीटीसी, गुलाब राम यदु एम.एल.टी., ऋषि कुमार जांगड़े चतुर्थ श्रेणी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल बेमेतरा द्वारा सभी रक्तदाताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई
बेमेतरा । कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार पर सीएमएचओ डॉ शरद कोहसड़े व सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 501 दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर को दीपों से सजाया गया और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।
माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया
बेमेतरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर आज बेमेतरा जिला दीपों की दिव्य आभा से जगमगा उठा। जिला मुख्यालय स्थित माता भद्रकाली मंदिर परिसर में 11,101 दीयों को प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के चिरायु, दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना की गई।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आशीर्वाद का दिया का शुभारंभ प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री माननीय दयाल दास बघेल जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी जीवन की कामना की गई। मंदिर परिसर में हजारों दीयों की आकर्षक रंगोली और जय राम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंत्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र सेवा में समर्पित किए हैं। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन - नल जल योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं से देश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है और देश का मान वैश्विक पटल पर बढ़ा है। आज पूरा भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच को जाता है।
मंत्री जी ने कहा कि आज का यह आशीर्वाद का दिया केवल एक दीप नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प के साथ देश सेवा का 25 वर्ष पूर्ण हो रहा है : विधायक दीपेश साहू
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यशस्वी जीवन की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प के साथ देश सेवा का 25 वर्ष पूर्ण हो रहा है, यह देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज जिले में स्वच्छता कार्यक्रम ,वृक्षारोपण कार्यक्रम ,रक्तदान जैसे कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में आज कुल 6 लाख 30 हजार 877 से अधिक आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित किए गए।
प्रमुख आकर्षण
- नगर पालिका के सभी चौक-चौराहों में 51 हजार दीये प्रज्वलित किया गया
- सभी नगरीय निकायों, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 73 हजार दीये जलाये गये।
- प्रत्येक ग्राम पंचायत में 521 दीयों के साथ कुल 2.25 लाख दीये प्रज्वलित किया गया।
- 27 चिन्हांकित गांवों में 100 प्रतिशत घरों में दीया जलाया गया।
- अमृत सरोवरों, हॉफ और शिवनाथ नदी के एनीकटों, राशन दुकानों, शासकीय कार्यालयों, पीएम आवास एवं लखपति दीदी के घरों में दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
विकासखंड मुख्यालयों बेमेतरा के जोंग में 11 हजार, बेरला के संडी मंदिर, साजा के बिरनपुर शक्ति मंदिर एवं नवागढ़ के मावली मंदिर में 21-21 हजार दीयों का भव्य प्रज्ज्वलन हुआ।
लखपति दीदी ग्राम माटरा में थीम आधारित ड्रोन शॉट और अंधियारखोर-जेवरा में हॉफ नदी धार अपार थीम पर ड्रोन वीडियोग्राफी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
इस अवसर पर राजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंहा, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय साहू, अन्य जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
दोपहर 12:20 बजे बेसिक स्कूल मैदान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम
बेमेतरा 13 सितम्बर 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 13 सितम्बर 2026 (रविवार) को जिला बेमेतरा के प्रवास पर रहेंगे।
जारी अधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जी प्रातः 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 11:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा बेमेतरा के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:10 बजे शासकीय पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परिसर बेमेतरा हेलीपेड पर आगमन होगा। वहां से कार द्वारा 12:20 बजे बेसिक स्कूल मैदान, बेमेतरा पहुंचेंगे।
बेसिक स्कूल मैदान में दोपहर 12:20 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन/शिलान्यास एवं शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले को लगभग 183.36 करोड़ रुपये लागत के 30 विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी तथा आमसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री जी दोपहर 02:05 बजे बेसिक स्कूल मैदान से हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे और 02:15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होकर 02:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे । जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
बेमेतरा जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 09 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील बेरला में 662.5 मि.मी. तथा न्यूनतम 411.5 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 423.4 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 470.5 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील में 612 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 633 मि.मी., साजा तहसील में 555.1 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 503.5 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 598.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।