छत्तीसगढ़ / बेमेतरा
नगरीय निकाय की मतदाता सूची में दावा आपत्ति अब तक
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन करते हुये दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2024 में 01 सप्ताह की वृद्धि करते हुये अंतिम तिथि 30.10.2024 दोपहर 3 बजे तक कर दी गई है।
आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम अनुसार दावा आपत्तियां का निपटारे का अंतिम तारीख तथा प्रपत्र क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 08.11.2024 तक निर्धारित की गई है। प्रपत्र क-1 में दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 12.11.2024 निर्धारित की गइ है। दावा आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर होगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 27.11.2024 को किया जायेगा।
विशेष लेख :लखपति दीदी योजना : स्वावलंबी महिलाओं का सफर - झलक महिला स्वसहायता समूह की प्रेरणादायक यात्रा
बेमेतरा : बेमेतरा ज़िले में महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में, लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को एक मजबूत आधार प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे वित्तीय और सामाजिक रूप से सक्षम बन सकें।
ज़िला महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से किए जा रहे इन प्रयासों का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। झलक महिला स्वसहायता समूह। यह समूह न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि सामुदायिक विकास और आत्मनिर्भरता की ओर एक प्रेरणादायक कदम भी है।
शुरुआत और प्रशिक्षण
झलक झंकार महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष, श्रीमती गायत्री सोनी, बताती हैं कि समूह की यात्रा अगस्त 2024 के अंत में शुरू हुई जब ज़िला प्रशासन द्वारा कलेक्टर की उपस्थिति में समूह को मशीन से रूई से फूलबाती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। इसके तहत न केवल तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, बल्कि आर्थिक सहायता भी दी गई, जिससे महिलाएं कच्चामाल और मशीनें खरीद सकीं।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को फूलबाती बनाने की विधि सिखाई गई, जो एक सरल प्रक्रिया होते हुए भी आर्थिक रूप से लाभदायक हो सकती है, विशेष रूप से त्योहारों के मौसम में। महिलाएं अपने दैनिक घरेलू कामों को निपटाने के बाद, मशीन से फूलबाती बनाती हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। इस योजना ने उन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का एक ठोस रास्ता प्रदान किया है, जो पहले केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं।
आर्थिक सशक्तिकरण और विपणन
समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता का सही उपयोग करते हुए अपना काम शुरू किया। उन्होंने कच्चा माल ख़रीदा और फूलबाती बनाने का काम तेज़ी से शुरू कर दिया। दिवाली का त्यौहार नज़दीक है और इस अवसर को भुनाने के लिए महिलाएं पूरी लगन से काम कर रही है।
फूलबाती की बढ़ती मांग को देखते हुए, स्थानीय बाजार से उन्हें अच्छे ऑर्डर मिलने लगे। इसके साथ ही, समूह ने स्थानीय स्तर पर भी मार्केटिंग शुरू की, जिससे उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। ज़िला प्रशासन के अधिकारियों ने भी उनकी प्रोडक्ट्स को खरीदा, जिससे उन्हें और प्रोत्साहन मिला। इस प्रकार, समूह की महिलाएं न केवल घरेलू कामों को निभा रही थीं, बल्कि समाज में अपनी आर्थिक स्थिति को भी सुधार रही है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
फूलबाती बनाने के इस कार्य ने झलक महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। पहले जो महिलाएं केवल अपने घरों तक सीमित थीं, आज वे खुद का काम संभाल रही हैं और समाज में अपनी पहचान बना रही हैं। इस कार्य ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया और साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ किया।
समूह की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सोनी ने बताया कि इस योजना के तहत मिले प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता से महिलाएं आत्मविश्वास से भर गई हैं। उन्होंने यह साबित किया कि यदि सही दिशा और अवसर मिलें, तो महिलाएं हर चुनौती का सामना कर सकती हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं।
चुनौतियाँ और समाधान
शुरुआत में, झलक महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जैसे कि कच्चे माल की उपलब्धता और बाज़ार में प्रतिस्पर्धा। लेकिन समूह ने अपनी एकजुटता और कड़ी मेहनत से इन समस्याओं का समाधान निकाला। उन्होंने अपनी गुणवत्ता पर ध्यान दिया और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता दी। इसके साथ ही, ज़िला प्रशासन ने भी उनकी मदद की और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत और सहायता उपलब्ध कराई।
समूह की महिलाओं ने खुद को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी ज्ञान और वित्तीय सहायता का बेहतरीन उपयोग किया। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ, बल्कि उन्होंने अपने परिवार और समाज के सामने एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया।
भविष्य की योजनाएँ
झलक महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं अब और बड़े लक्ष्यों की ओर अग्रसर हैं। वे फूलबाती के अलावा अन्य उत्पादों के निर्माण की भी योजना बना रही हैं, ताकि उनकी आय में और इज़ाफा हो सके। समूह ने यह भी तय किया है कि वे आने वाले समय में और अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ेंगी, ताकि उन्हें भी आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले।
समूह की सदस्याओं का मानना है कि लखपति दीदी योजना उनके जीवन में एक सुनहरा अवसर लेकर आई है, और वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
निष्कर्ष
झलक महिला स्वसहायता समूह की कहानी यह दर्शाती है कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो वे अपने जीवन में किसी भी बदलाव को संभव बना सकती हैं। लखपति दीदी योजना के तहत मिली सहायता और प्रशिक्षण ने इन महिलाओं के जीवन को बदलकर रख दिया।
यह कहानी न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयासों की भी है। बेमेतरा ज़िले की ये महिलाएं आज स्वावलंबी बनकर अपनी और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तीसरे दिन निकली साइकिल रैली
बच्चें, नागरिक, जनप्रतिनिधि पूरे उत्साह व जोश के साथ शामिल हुए
बेमेतरा। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के के तीसरे दिन बेमेतरा जिला मुख्यालय में गुरुवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की शुरुआत सुबह 8 बजे जय स्तंभ चौक से हुई और इसी स्थान पर आकर समाप्त हुई। रैली का मार्ग मुख्य चौक-चौराहों और बाजारों से होकर गुजरी, जिसके माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विधायक बेमेतरा दीपेश साहू सहित कलेक्टर रणबीर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका विजय सिन्हा, पार्षद, जनप्रतिनिधिगण, स्कूल, एनसीसी के बच्चे व नागरिकों व अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे उत्साह व जोश के साथ स्वच्छता ही सेवा सायकल रैली में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने मंच साझा किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता समाज की बुनियादी जरूरत है, और हर व्यक्ति को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और यह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज के समग्र विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस साइकिल रैली के माध्यम से सभी को यह संदेश दिया गया कि हमें अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी।
कलेक्टर शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम किया जा आगामी 2 अक्टूबर स्वच्छता। सेवा कार्यक्रम अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। आज तीसरे दिन साइकिल रैली आयोजित की गई। उन्होंने स्वच्छता की ज़रूरत पर बल दिया। एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता की वजह से पिछले साल लाख बच्चों का जीवन बच गया। इसलिए स्वच्छता ज़रूरी है। इस अभियान में सभी को बढ़चढ़ का हिस्सा लेना चाहिए। पुलिस अधीक्षक श्रीं और पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका विजय सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। जिससे लोगों में साफ-सफाई और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े। कहा कि अपने आसपास के इलाकों को स्वच्छ रखने में योगदान दें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रतिभागी साइकिल चलाते हुए लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया और स्वच्छ भारत बनाने का का संकल्प दिलाया। रैली के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सफाई का संदेश प्रसारित किया किया गया, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।
"कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर बागी तेवर: पार्टी नेताओं के खिलाफ एक्शन और नोटिस जारी"
रायपुर : कांग्रेस में प्रत्याशियों के टिकटों को लेकर मंथन का दौर जारी है। ऐसे में टिकट को लेकर बागी तेवर अपनाने वाले नेताओं के खिलाफ पार्टी ने एक्शन लेना भी शुरू कर दिया है। चुनाव से ठीक पहले पीसीसी चीफ ने बेमेतरा से कांग्रेस विधायक को पार्टी की प्राथमिक सदस्या से एक साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं विधायक के खिलाफ बोलने वाले पार्षद को नोटिस जारी किया गया है।चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के इस एक्शन से साफ है कि टिकट वितरण को लेकर पार्टी में सबकुछ सही नही चल रहा है। पार्टी हाईकमान भले ही टिकट की दावेदारी के लिए शक्ति प्रदर्शन और बागी तेवर न दिखाने की हिदायत दे रही हो, लेकिन चुनावी साल में टिकट को लेकर उम्मीदवार और कार्यकर्ता उग्र नजर आ रहे है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों में उठा-पटक मचा हुआ है। प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों के नाम को लेकर एक तरफ जहां मंथन का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ टिकट की दावेदारी कर रहे नेता और उनके समर्थकों के बागी तेवर भी अब सामने आने लगे है। पहला मामला बेमेतरा जिला का है। यहां असंगठित कामगार-कर्मचारी कांग्रेस में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सौरभ निर्वाणी को कांग्रेस ने एक साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत गेंदु ने रविवार को निष्कासन आदेश जारी कर किया है। आदेश पत्र में पार्टी की ओर से बताया गया है कि निर्वाणी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा के ऊपर अनर्गल आरोप लगाने, नारेबाजी करने में शामिल थे।
इस संबंध में उन्हे नोटिस जारी किया गया था, नोटिस का संतोषप्रद जवाब नही मिलने पर उन्हे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से एक साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। दूसरी तरफ इस आदेश के जारी होने के बाद बेमेतरा के कांग्रेस नेता निर्वाणी ने बताया कि वह उनकी पत्नी प्रज्ञा निर्वाणी बेमेतरा जिला पंचायक सदस्य हैं। बेमेतरा सीट से वह विधायकी का दावा कर रही हैं। जहां से इस समय आशीष छाबड़ा कांग्रेस विधायक हैं। सौरभ ने बताया कि हमे जब नोटिस मिला तो हमने जवाब दे दिया। छोटी सी बात के लिए पार्टी से निकालना हैरान कने वाला है। मौजूदा वक्त में आम आदमी पार्टी और भाजपा के लोग संपर्क में हैं, आने वाले वक्त में जो भी उचित होगा वैसा फैसला करेंगे। दूसरा मामला राजधानी रायपुर का है।
यहां कांग्रेस पार्षद नागभूषण राव को पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। नाभूषण राव ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर विधायक सतनारायण शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर दिया था। मामला कुछ दिन पहले का है, क्षेत्र में पट्टा देने वाली सर्वे लिस्ट से सैकड़ों गरीब परिवारों का नाम हट जाने का विरोध करते हुए राव ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु ने यह नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस पार्षद नागभूषण राव ने अपना पक्ष रखते हुए विधायक के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी नही करने की बात कही है। पार्षद ने कारण बताओं नोटिस मिलने की बात कहते हुए 3 दिन के अंदर में इसका स्पष्टीकरण अपनी पार्टी को सौपने की बात कही है।
स्कूली छात्र-छात्राओं के शिविर में बनाये गये जाति निवास और आय प्रमाण पत्र
बेमेतरा। बेमेतरा जिले के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं के जाति निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने हेतु संकुलवार जोन स्तरीय शिविर का आयोजन सभी 15 जोन स्तरीय शालाओं में दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2024 को किया गया। शिविर में जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज के साथ पालकों की उपस्थिति हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया गया ताकि अधिक से अधिक छात्रों का फॉर्म शिविर स्थल में ही ऑनलाइन सबमिट हो सके। ज़िले के सभी ब्लॉक के छात्रों के निवास प्रमाण पत्र लक्ष्य 38619 निर्धारित है। ज़िला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
संबंधित जोन क्षेत्र के राजस्व अधिकारी, कर्मचारी व पटवारी की उपस्थिति हेतु कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने स्पष्ट आदेश जारी कर निर्देशित किया गया था ताकि किसी प्रकार की जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर समस्या का त्वरित निराकरण शिविर स्थल पर ही हो सके। शिविर का आयोजन बेरला स्थित देवरबीजा, भिभौरी, बेमेतरा में बालसमुन्द, खंडसरा, दाढ़ी, बाबामोहतरा, नवागढ़ में झाल, संबलपुर, मारो, नांदघाट, वि.ख.साजा में साजा, परपोडी, देवकर व थानखम्हरिया में किया गया।
शिविर के अंतिम दिवस जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा श्री कमल कपूर बंजारे द्वारा नवागढ़ विकासखंड के जोन स्तरीय उच्चतर माध्यमिक शाला मारो एवं उच्चतर माध्यमिक शाला नांदघाट का निरीक्षण कर शिविर स्थल का जायजा लिया गया। आवश्यक दिशा निर्देश और शिविर के सुचारू संचालन जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हेतु विशेष जोर दिया गया।
बेमेतरा कलेक्टर ने निजी स्कूल में किया "द चेतक" हॉर्स-राइडिंग क्लब और "उड़ान" का उद्घाटन
बेमेतरा । "द चेतक" न्यू हॉर्स-राइडिंग क्लब और टीचिंग लर्निंग चैप्टर "उड़ान" का उद्घाटन जिले के एक निजी स्कूल में कलेक्टर रणबीर शर्मा के करकमलों द्वारा सुरुचि सिंह एसडीएम बेमेतरा, अरविंद मिश्रा डीईओ, की उपस्थिति में किया गया।
उन्होंने "द चेतक" हॉर्स-राइडिंग क्लब और "उड़ान" के उद्घाटन के प्रतीक के रूप में रिबन काटने की रस्म निभाई। छात्रों ने आउटडोर क्षेत्र में अपने जॉकी के साथ बुनियादी घुड़सवारी कौशल का प्रदर्शन किया। घुड़सवारी डर, उदासी को दूर करती है, घोड़े को आगे बढ़ाने वाले प्रोपेलिंग तंत्र के माध्यम से बेहतर सजगता, संतुलन की भावना और समन्वय विकसित करके घुड़सवारों के दिमाग में आत्मविश्वास, अदम्य साहस लाने के साथ बाधाओं से निपटने में मदद करती है।
रानी लक्ष्मी बाई प्लाटून की छात्राओं ने अंजलि सिंह, (ग्यारहवीं विज्ञान) की छात्रा के नेतृत्व में मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हमारी भारतीय संस्कृति एवं विरासत के अनुरूप मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। लता मंगेशकर क्लब के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, राज्य गान, स्वागत गीत और सर्व धर्म प्रार्थना, शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किया गया। नटराज क्लब के विद्यार्थियों द्वारा भरत नाट्यम एवं कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत होता एवं छात्रों द्वारा अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सत्यजीत होता ने अपने स्वागत भाषण मे कहा कि हम सभी के पास एक प्रकार का दिल होता है लेकिन मुख्य अतिथियों के पास तीन तरह के दिल होते हैं। पहला हृदय, जैविक हृदय का होता है जो सभी के लिए सामान्य होता है। दूसरा हृदय न्याय के लिए है जो न्यायाधीश की महिमा को दर्शाता है और तीसरा हृदय नौकरशाही और कूटनीति के साथ -साथ दया और करुणा को दर्शाते हुए नागरिकों को शहर के सम्मानित प्रथम नागरिक के रूप में नेतृत्व करने के लिए है।
उन्होंने छात्रों को बताया कि श्री रणबीर शर्मा कलेक्टर और सुरुचि सिंह एसडीएम हमारे उड़ान चैप्टर में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनकी छिपी प्रतिभाओं को प्रेरित करके करियर बनाने में मदद करेंगे।
जिलाधीश ने अपने भाषण से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प, त्याग और समर्पण रखने की सलाह दी। उन्होंने कड़ी मेहनत करने और अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखने का भी सुझाव दिया। विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा अन्य पुस्तकें भी पढ़ने का सुझाव दिया। इससे उनका ज्ञान समृद्ध होगा। स्कूल के प्रतीक चिन्ह “तेजस्विनावधीतमस्तु” का पालन करने की भी सलाह दी, जिसका अर्थ है 'हमारी पढ़ाई ज्ञानवर्धक हो'। उनके अनुसार, स्कूल और कॉलेज की शिक्षा का समय छात्रों के लिए अपने ज्ञान को विकसित करने का सुनहरा समय होता है क्योंकि सहकर्मी ज्ञान बढ़ाने और संदेहों को दूर करने में एक-दूसरे की मदद करते हैं। उन्होंने स्वाध्याय और पुस्तक पढ़ने पर विशेष बल दिया और नारा दिया “आज जो पाठ पढ़ेगा, कल वह नेतृत्व करेगा”। उन्होंने उड़ान चैप्टर में छात्रों के साथ संध्यक्षर , ध्वन्यात्मकता व्याकरण संबन्धित एवं प्रतिशत, लाभ और हानि आदि से संबंधित बुनियादी गणित के कई प्रश्नों पर चर्चा करके विद्यार्थियों के मन मे जानने की उत्सुकता बढ़ाई। उनकी सहज सरल शिक्षण प्रणाली को देखकर सभी शिक्षक और छात्र अभिभूत हो गए।
इस दिन को यादगार बनाने के लिए कलेक्टर श्री शर्मा और सुरुचि सिंह एसडीएम को गोविंद मुदलियार निदेशक एमपॉवर, प्राचार्य डॉ. सत्यजीत होता, अनिका तिवारी (कक्षा 11वी )और हर्षित छिक्कारा (कक्षा 10वी ) ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
शिविर के माध्यम से स्वच्छाग्रही दीदियों/सफाई मित्रों को मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ
17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक होगा शिविर का आयोजन
बेमेतरा। बेमेतरा में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान 2024 का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक किया जायेगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपाल अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन स्वच्छाग्रही दीदियों/सफाई मित्रों को शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में श्रम विभाग, स्वास्थ्य, खाद्य, समाज कल्याण, मनरेगा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, विद्युत विभाग, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य, उद्यानिकी, पशुपालन, कौशल विकास/जीएमडीआईसी, ईडीएम विप्स इन सभी विभागों द्वारा शिविर स्थल में स्टाल लगाया जायेगा जहां हितग्राहियों को शासन द्वारा संचालित विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया जायेगा एवं हितग्राहियों को लाभांवित किया जायेगा। मुख्य कार्यपाल अधिकारी जिला पंचायत ने सभी विभाग के अधिकारियों को शिविर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा हैं।
स्वच्छाग्रही दीदियों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं कल्याण शिविर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। जनपद पंचायत बेमेतरा अन्तर्गत 17 सितम्बर को ग्राम पंचायत बीजाभाट के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में, 18 सितम्बर को खण्डसरा के हाई स्कूल में, 19 सितम्बर को बालसमुंद के हाई स्कूल में एवं 20 सितम्बर को बैहरसरी के मिडिल स्कूल में शिविर आयोजित किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत नवागढ़ अन्तर्गत 21 सितम्बर को ग्राम पंचायत टेमरी के हाई स्कूल में, 22 सितम्बर को सम्बलपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 23 सितम्बर को कुंरा के ग्राम पंचायत भवन परिसर में, 24 सितम्बर को मुरता के मिडिल स्कूल में शिविर आयोजित किया जायेगा। जनपद पंचायत बेरला के अन्तर्गत 25 सितम्बर को ग्राम पंचायत पिरदा के ग्राम पंचायत भवन परिसर में, 26 सितम्बर को बहेरा के प्राथमिक शाला में, 27 सितम्बर को देवरबीजा के ग्राम पंचायत भवन परिसर में एवं 28 सितम्बर को, सरदा के हाई स्कूल में शिविर आयोजित किया जायेगा। जनपद पंचायत साजा के अन्तर्गत 29 सितम्बर को ग्राम पंचायत कारेसरा के हाई स्कूल में, 30 सितम्बर को तेदूभाठा के हाई स्कूल में, 01 अक्टूबर को देउरगांव के हाई स्कूल एवं ग्राम पंचायत ठेलका के हाई स्कूल में 02 अक्टूबर 2024 को शिविर का आयोजन किया जायेगा। आस-पास के सभी स्वच्छता कार्य से जुड़ी दीदियां शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ ले सकती हैं। स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत स्वच्छताग्राही सदस्यों का श्रम पंजीयन कराया जाना है शिविर के माध्यम से शिविर स्थल में आने से पूर्व आवश्यक दस्तावेज आधारकार्ड (सभी सदस्यों का), बैंक पासबुक, राशनकार्ड, आय प्रमाण पत्र स्वघोषित, पटवारी, सरपंच से लिखाकर, मोबाइल नंबर जिसमे की ओटीपी जा सके के साथ मे आना है और स्वयं स्वछाग्रही को उपस्थित होकर फोटोग्राफी कराना है।
पशु चिकित्सा संस्थाओं के अन्तर्गत लगाए जा रहें हैं केसीसी कैम्प शिविर
बेमेतरा। पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुपालन जैसे डेयरी, बकरी पालन, सूकर पालन, व मुर्गी पालन इत्यादि हेतु अल्प अवधि के लिये किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिये सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को बेमेतरा जिला के प्रत्येक विकासखण्ड में पशु चिकित्सा संस्थाओं के अन्तर्गत KCC कैम्प (शिविर) लगाए जा रहे है जो कि 15 सितम्बर 2024 से प्रारम्भ होकर 31 मार्च 2025 तक लगाये जायेंगे।
जिसके अन्तर्गत पशु पालकों को डेयरी पालन हेतु दुधारू पशुओं के लिये प्रति गाय अधिकतम् राशि रूपये 51500/- एवं प्रति भैस अधिकतम् राशि रूपये 62500 / KCC ऋण प्रदाय किये जाने के प्रावधान है। इसी प्रकार बकरी/भेड पालन हेतु अधिकतम राशि रूपये 2628/- प्रति बकरी/भेड़ पालन हेतु स्वीकृत किया जाना प्रावधानित है। जिले के पशु पालकों से अपील है कि दिनांक 18.10.2024 को बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम डूडा, हथमुडी, कुसमी, डोकला, गांगपुर, करही, मोहतरा, विकासखण्ड साजा के ग्राम श्यामपुर कांपा, अकोला, मोहतरा विकासखण्ड बेरला के ग्राम बोरिया, खुडमुडी, एवं विकासखण्ड नवागढ के ग्राम प्रतापपुर, मल्दा, गुंजेरा, कुरूवा, मे समय दोपहर 12:00 बजे 3:00 बजे तक आयोजित KCC शिविर में ज्यादा से ज्यादा तादाद में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठावे एवं निकटतम् पशु चिकित्सालय एवं पशु औषधालय से अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें।
पोषण स्तर जानने बच्चों का कराये वजन
बेमेतरा । राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अंतर्गत जिला बेमेतरा के सभी बाल विकास परियोजनाओं में 12 सितंबर से राष्ट्रीय पोषण माह 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बीते दिन जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास चंद्रबेश सिंह सिसोदिया,ने बाल विकास परियोजनाओं के आँगनबाडी केन्द्रों - में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 कार्यक्रम का शुभांरभ बाल विकास परियोजना नॉदघाट अंतर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्र ग्राम कुरा (मुरकुटा) से किया। जिसमें वजन त्यौहार, वजन त्यौहार सेल्फी जोन, पोषण चौपाल कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन और कुपोषित ग्राम में 0 सें 6 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावक, किशोरी बालिकाएँ तथा गर्भवती महिलाओं को चिन्हांकित कर पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।
ऑगनबाडी केन्द्र संबलपुर, मुरता, छेरकापुर एवं पतोरा में क्रियान्वित राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के अविभावकों से पोषण स्तर को जानने बच्चों का कराये वजन कराने की अपील की। इसी क्रम में सी. पी. शर्मा, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा साजा परियोजना अंतर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
हिन्दी दिवस पर चित्रकला, पेंटिंग, वाद विवाद, कविता का आयोजन
बेमेतरा । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव व राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे के मार्गदर्शन में आज 14 सितंबर 2024 को स्काउट गाइड कब बुलबुल द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया।
जिसमें अलग अलग विकास खंड के शालाओं शा उच्च माध्य विद्यालय जेवरा, सेजस पूर्व व कन्या बेमेतरा, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा, शा प्राथमिक व पूर्व माध्य शाला धनगांव, शा उच्च माध्य शाला गोंडगिरी, शा उच्च माध्य शाला बीजा , शा पूर्व माध्य शाला भैंसा, सेजस राठी द्वारा चित्रकला, पेंटिंग, वाद विवाद, कविता का आयोजन किया गया।
कब बुलबुल (18 साल से कम उम्र वाले बच्चे) स्काउट गाइड द्वारा बड़े उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। उक्त जानकारी जिला संगठन आयुक्त फनेन्द्र कुमार लोधी द्वारा दिया गया।
श्री रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना
बेमेतरा।श्री रामलला दर्शन के लिए जिले से श्रद्धालुओं का दल 14 अक्टूबर को रवाना हुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल और उप संचालक,समाज कल्याण विकास बरखा कासू सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) में श्री रामलला के दर्शन करेंगे। सीईओ श्री अग्रवाल ने सभी यात्री श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर चिकित्सक, सीईओ जनपद सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्य शासन द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है। ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इस तरह की योजनाएं न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें उन स्थलों का अनुभव करने का मौका भी देती हैं जिन्हें वे सामान्यत: आर्थिक कारणों से नहीं देख पाते। श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। बता दें कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।
जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024 के तहत बैठक अधिकारियों की बैठक संपन्न
जिले में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दें लोगों को जागरूक करें : पंकज कुमार
बेमेतरा। केंद्रीय नोडल अधिकारी पंकज कुमार (आईआरएस) ने कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में “जल शक्ति अभियानरू कैच द रेन-2024” के तहत जिला अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारी केंद्रीय भूमि जल बोर्ड रायपुर डॉ रजनी कांत शर्मा साथ थे। संबंधित विभिन्न विभागों लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन, कृषि,जनपद,महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, सहित नगरीय निकाय के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
पंकज कुमार ने बैठक में जिले में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए की गई योजनाओं की जानकारी ली और भविष्य की कार्य योजनाओं पर चर्चा की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, टेकचन्द्र अग्रवाल ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से अभियान की प्रगति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जल संसाधनों के प्रबंधन, वर्षा जल के संचयन और जिले में जल संकट को कम करने के लिए की गई पहल पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक के दौरान जिले में जल संचयन के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और आगे की कार्य योजना पर चर्चा की।
पंकज कुमार ने जल शक्ति अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को मिलकर कार्य करने कहा, जिससे जिले में जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने ग्रामीण जनों को जागरूक करने के साथ जल संचयन करने के बारे में बेहतर तरीके से समझाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल के प्रत्येक बूंद को सहेजना और जल संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।’उन्होंने सभी स्कूल भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य विभाग के भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए भी कहा। ताकि अभियान का उद्देश्य भी सफल हो। नोडल पंकज कुमार ने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जल संरक्षण की दिशा में कार्य योजना बनाकर कार्य करें और लोगों को इस अभियान से जोड़े।’
बैठक में श्री पंकज ने कहा कि जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी भवनों में जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया और लोगों को जल बचाने के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाये। जिससे जिले में जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बेहतर काम हो।
सभी अधिकारियों ने जल संरक्षण को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विभागों के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। आभार व्यक्त कार्यपालन अभियंता,जल संसाधन सीजी चन्द्रशेखर शिवहरे ने किया।
कलेक्टर ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक
बेमेतरा | कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित दृष्टि सभाकक्ष में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के छात्रावास अधीक्षकों की बैठक ली | कलेक्टर ने एक-एक कर छात्रावास व आश्रमों के अधीक्षकों से छात्रावास एवं आश्रम के संचालन, उपलब्ध सुविधा, संसाधन, एवं कमियों की गहन समीक्षा करते हुये समस्त छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरा, भोजन व्यवस्था, शिक्षक व विद्यार्थियों की संख्या, शौचालय, पेयजल, साफ सफाई, बच्चों की साफ सफाई आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डा. अनिल वाजपेयी असिस्टेंट कमिशनर ट्राइबल राधे श्याम टंडन सहित जिले के समस्त छात्रावास अधीक्षक उपस्थित थे |
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि छात्रावास में दूर-दराज के विद्यार्थी पढ़ने आते है। शासन द्वारा उन्हें तमाम सुविधा उपलब्ध कराई जाती है इसलिए आप सभी का कर्तव्य हैं की सभी बच्चों को अपने घर के बच्चों की तरह रखे उन्हें सारी सुविधा उपलब्ध कराये। छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने से व्यक्तित्व और एक दूसरे में सहयोग की भावना का विकास होता है। उन्होंने समस्त अधीक्षकों को समय सीमा एक सप्ताह के भीतर हॉस्टल की शौचालय, छत मरम्मत करने के निर्देश दिए उन्होंने हॉस्टल में गार्डनिंग कर अलग अलग तरह के पौधे लगाने और परिसर को साफ सफाई करने के निर्देश दिए | उन्होंने छात्रावास में बच्चों के लिए पानी पीने कि व्यवस्था, पंखा, कूलर में हो रहें बिजली सप्लाई को चेक करने को कहा ताकि कोई दुर्घटना ना हो | सभी बच्चों को पढ़ने के लिए अग्नि की उड़ान पुस्तक हॉस्टल में रखने को कहा | जिलाधीश ने अधीक्षकों से हॉस्टल में रह रहें बच्चों का परीक्षा परिणाम और अच्छे करने को कहा और सभी बच्चों को अनुशासित करने के निर्देश दिए | उन्होंने सभी हॉस्टल में बच्चों के कपड़े, बेडशिट कपड़े गद्दे को धुलाकर धुप में रखने को कहा ताकि साफ सफाई रहें | उन्होंने समय समय पर बच्चो का मेडिकल चेकअप कराने को कहा और गंभीर समस्या होने की दशा में वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवश्य अवगत कराएं | उन्होंने बच्चों को मौसमी सब्जी और फल देने को कहा ताकि पोषण आहार संतुलित रहें |
कलेक्टर ने आगे कहा कि बच्चों में अनुशासन एवं अच्छे गुणों के विकास में अधीक्षकों की अहम भूमिका होती हैं | छात्रावास और आश्रम में रहने वाले बच्चों को विविध गतिविधि में परंपरागत बनाने के लिए समय- समय पर अनेक गतिविधियों का आयोजन करना सुनिश्चित करें। बच्चों को खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, पेंटिंग जैसे रोचक गतिविधियों में जोड़कर उनके सर्वागिण विकास करें। उन्होंने कहा कि बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा मुहैया कराएं। संदिग्ध गतिविधियां कोई अनजान व्यक्ति छात्रावास एवं आश्रम परिसर में प्रवेश न कर सके, इसके लिए समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। पारिवारिक और सामाजिक वातावरण निर्मित करते हुए व्यवहारिक आचरण का माहौल बनाकर बच्चों को अपने घर जैसे माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को गुड टच, बेड टच की जानकारी दें, जिससे बच्चें अपना सुरक्षा कर सके | अंत में कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों को नियमित मानिटरिंग और बेहतर तरीके से संचालित करने को कहा और कहा की किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही करने पर दण्डात्मक कार्यवाही करने के शख्त निर्देश दिए ।
केंद्रीय नोडल अधिकारियों का तीन दिवसीय निरीक्षण दौरा
बेमेतरा। केंद्रीय नोडल अधिकारी पंकज कुमार (आईआरएस) और डॉ. रजनी कांत शर्मा 14 अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरे पर बेमेतरा पहुंचेंगे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024” के तहत भू-जल संवर्धन के कार्यों की ज़मीनी हक़ीक़त का निरीक्षण करना है। वे ज़िले में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। इस दौरे में संबंधित ज़िला अधिकारियों और समुदायों से चर्चा कर, परियोजनाओं की प्रगति और उनकी प्रभावशीलता का जायज़ा लिया जाएगा। जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024 अभियान के तहत इन्हें छत्तीसगढ़ के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। अभियान के के तहत केंद्रीय नोडल अधिकारी और तकनीकी अधिकारी की टीम द्वारा ज़िले में जल शक्ति अभियान के तहत जिले में किए जा रहे भू-जल संवर्धन के कार्यों का ज़मीनी हक़ीक़त देखेंगे। संचालक पंकज कुमार 14 अक्टूबर शाम 5 बजे संबंधित अधिकारियों की बैठक लेंगे। दूसरे दिन 15 और 16 अक्टूबर को ज़िले में कैच द रेन- के लिए गये और किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करेंगे।
केंद्रीय नोडल अधिकारियों का तीन दिवसीय निरीक्षण दौरा
बेमेतरा। केंद्रीय नोडल अधिकारी पंकज कुमार (आईआरएस) और डॉ. रजनी कांत शर्मा 14 अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरे पर बेमेतरा पहुंचेंगे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024” के तहत भू-जल संवर्धन के कार्यों की ज़मीनी हक़ीक़त का निरीक्षण करना है। वे ज़िले में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। इस दौरे में संबंधित ज़िला अधिकारियों और समुदायों से चर्चा कर, परियोजनाओं की प्रगति और उनकी प्रभावशीलता का जायज़ा लिया जाएगा। जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024 अभियान के तहत इन्हें छत्तीसगढ़ के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। अभियान के के तहत केंद्रीय नोडल अधिकारी और तकनीकी अधिकारी की टीम द्वारा ज़िले में जल शक्ति अभियान के तहत जिले में किए जा रहे भू-जल संवर्धन के कार्यों का ज़मीनी हक़ीक़त देखेंगे। संचालक पंकज कुमार 14 अक्टूबर शाम 5 बजे संबंधित अधिकारियों की बैठक लेंगे। दूसरे दिन 15 और 16 अक्टूबर को ज़िले में कैच द रेन- के लिए गये और किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करेंगे।
डीपीआरसी भवन में 14 जून को होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजन
बेमेतरा। जिला कौशल विकास प्राधिकरण व जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा के सामंजस्य से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 14 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कोबिया चौक के पास डी.पी.आर.सी. भवन बेमेतरा में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक न्यूट्रीनिटी क्रॉप केयर प्रा. लिमिटेड बिलासपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती किया जाना है।
इसके अंतर्गत सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के 36 पद, ग्रुप लीडर के 02 पद व टीम लीडर के 01 पद शामिल हैं। रोजगार मेला में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र व सभी दस्तावेजो के फोटोकॉपी व 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार मेला का लाभ ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9407647642 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं |
नगर पंचायत दाढ़ी स्कूली बच्चों ने निकली तिरंगा यात्रा
बेमेतरा। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त, 2024 तक "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत ज़िले के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो।
हर घर तिरंगा यात्रा आज नगर पंचायत दाढ़ी के सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों की रैली निकालकर हर घर तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों से घर -घर पर पूरे सम्मान और नियम के साथ भारतीय झंडा फहराने की अपील की है | तिरंगा फहराने की प्रतिज्ञा ली।