छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा
बिहान मिशन में लेखा सह एमआईएस सहायक (संविदा) पद हेतु आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित
दंतेवाड़ा, 19 मार्च 2026
कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत जिला एवं विकासखंड स्तर पर (संविदा नियुक्ति) हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मिशन संचालक, विकास आयुक्त कार्यालय, नया रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार “लेखा सह एमआईएस सहायक” पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (पिन कोड 494449) के पते पर भेज सकते हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे निर्धारित की गई है। इस संबंध में विभाग द्वारा सूचित किया है कि व्यक्तिगत रूप से, ई-मेल अथवा अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही, निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
जल उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत समेली में हुआ कार्यक्रम
दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2026
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जल उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत, विभाग के कार्यपालन अभियंता के निर्देशानुसार तथा सहायक अभियंता एवं उप अभियंता के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम जिला दंतेवाड़ा के विकासखंड कुआकोंडा के ग्राम पंचायत समेली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल बहिनियों को पानी की गुणवत्ता जांच हेतु एफटीके किट के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें पानी की गुणवत्ता जांच के 10 पैरामीटर के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी देने के साथ-साथ जांच के अनुसार रजिस्टर को सही तरीके से संधारित (मेंटेन) करने की सलाह भी दी गई। इसके अतिरिक्त जल बहिनियों को ऑनलाइन आईडी बनाना तथा ऑनलाइन एंट्री करना भी सिखाया गया, ताकि वे पानी की जांच से संबंधित जानकारी को समय-समय पर ऑनलाइन दर्ज कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व तथा गांव में संचालित नल-जल योजना की देखरेख और रखरखाव के बारे में भी जागरूक किया गया, जिससे इस योजना का संचालन निरंतर और सुचारू रूप से भविष्य में भी चलता रहे।
भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश
दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2026
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी विज्ञप्ति अनुसार , ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ बढ़ते तापमान को देखते हुए लू से बचाव हेतु विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। भीषण गर्मी की स्थिति में सिर में भारीपन, तेज बुखार, मुंह सूखना, चक्कर, उल्टी, कमजोरी और शरीर का तापमान अधिक होने पर भी पसीना न आना लू के मुख्य लक्षण होते हैं।
अतः इस संबंध में जन साधारण को सलाह दी गई है कि धूप में ज्यादा देर रहने से शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है, जिससे बचाव के लिए आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और निकलते समय सिर व कान को कपड़े से ढंकें। अधिक मात्रा में पानी पिएं, सूती कपड़े पहनें और ओआरएस घोल, फल का रस. लस्सी या मट्ठा का सेवन करें। लू लगने पर प्रारंभिक उपचार के तौर पर पीड़ित के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी लगाने, उसे पंखे के नीचे लिटाएं और शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करें। इसके साथ ही कच्चे आम का पना और जलजीरा जैसे पेय पदार्थ पिलाना फायदेमंद होता है। इस संबंध में प्रारंभिक सलाह के लिए आरोग्य सेवा केंद्र के टोल फ्री नंबर 104 पर निःशुल्क परामर्श लिया जा सकता है। साथ ही ओआरएस पैकेट के लिए मितानिन या एएनएम से भी संपर्क कर सकते है। किसी भी आपात स्थिति में जिला सर्विलांस इकाई, महामारी नियंत्रण कक्ष या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल इलाज कराए जाए ताकि जनहानि को रोका जा सके।
शासकीय आत्मानन्द हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयुष विभाग द्वारा छात्र छात्राओं को आयुर्विद्या कार्यक्रम की दी गई जानकारी
दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2026
भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत् संचालक आयुष विभाग छ.ग के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. जे. आर. नेताम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17 मार्च 2026 को शासकीय आत्मानन्द हायर सेकेण्डरी स्कूल आंवराभाटा में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जगदम्बा पंडा आयुर्वेद विशेषज्ञ तथा डॉ. रविन्द्र सिंह आयुर्वेद चिकित्सक (आयुर्विद्या कार्यक्रम), डॉ. संतोष कुमार बर्मन (योग चिकित्सक) संयुक्त टीम द्वारा कक्षा 01 से 12 वीं तक लगभग 120 छात्र-छात्राओं का आयुर्विद्या कार्यक्रम के माध्यम से मनुष्य जीवन को निरोग रखने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में उपयोगी कुल 20 औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधों का ज्ञान छात्रों को कराया गया।
ग्राम पचायतों की निर्वाचक नामावली हेत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपीलीय अधिकारी हुए नियुक्त
दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2026
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत उप निर्वाचन 2006 कराये जाने हेतु 01 अप्रैल 2026 की प्रतिनिर्देश पर विकासखण्डों के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी , सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपीलीय अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसके अनुसार अनुविभागीय राजस्व,दंतेवाड़ा, बड़े बचेली और गीदम रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में नियुक्त रहेगें। इस क्रम में सहायक रजिस्ट्रीकरण के तौर पर तहसीलदार दन्तेवाड़ा , कटेकल्याण, बड़े बचेली, कुआकोंडा, बारसूर, गीदम को नियुक्त किया गया है। जबकि अपील अधिकारी अपर कलेक्टर दंतेवाड़ा रहेगें। इस प्रकार विकासखंड दन्तेवाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में फुलनार, केसापुर, मेटापाल-01, कटेकल्याण के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेटम, के अलावा विकासखंड कुआकोंडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरनपुर, मदाड़ी, कड़मपाल, जबेली, पालनार, तथा गीदम विकासखंड के अंतर्गत झोडि़याबाड़म, सियानार, चेरपाल, तुमरीगुंडा पंचायतें शामिल रहेगें।
नवोदय प्रवेश परीक्षा में “नन्हे परिंदे” के 42 विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता
दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2026
जिले के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय चयन पूर्व प्रशिक्षण केंद्र “नन्हे परिंदे” पातररास, दंतेवाड़ा के 42 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इसके अलावा करीब 20 विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में भी शामिल हैं, जिनके चयनित होने की प्रबल संभावना है। यह उपलब्धि जिले के लिए एक बड़ी शैक्षणिक सफलता के रूप में सामने आई है। उल्लेखनीय है कि “नन्हे परिंदे” प्रशिक्षण केंद्र दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने की अभिनव पहल है। यहां विद्यार्थियों को विषयगत अध्ययन, मॉडल टेस्ट, नियमित अभ्यास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।
इस सफलता के लिए कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा के मार्गदर्शन और प्राथमिकता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) द्वारा लगातार मॉनिटरिंग, अकादमिक समीक्षा और फीडबैक के माध्यम से प्रशिक्षण की गुणवत्ता को मजबूत किया गया।
उल्लेखनीय है कि “नन्हे परिंदे” केंद्र ने पिछले वर्षों में भी लगातार बेहतर परिणाम दिए हैं और यह पहल जिले में एक सफल शैक्षणिक मॉडल के रूप में स्थापित हो चुकी है। चयनित विद्यार्थियों की संख्या में हर वर्ष हो रही वृद्धि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योजनाबद्ध प्रयासों को दर्शाती है। इस उपलब्धि में प्रशिक्षण केंद्र के समर्पित शिक्षकों, सहयोगी स्टाफ, अभिभावकों और विद्यार्थियों की मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला प्रशासन और समग्र शिक्षा विभाग ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों के भी शीघ्र चयन की उम्मीद जताई गई है। यह सफलता दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण प्रयासों का सशक्त उदाहरण है, जो आने वाले समय में और अधिक बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगा।
मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत 30 संविदा पदों पर भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, 26 मार्च तक आमंत्रित दावा-आपत्ति
दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2026
कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़, इन्द्रावती भवन, ब्लॉक-01, द्वितीय तल, नया रायपुर द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत गैर शासकीय संस्थाओं द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थाओं को शासकीय संस्था के रूप में संचालित करने के लिए संविदा आधार पर कुल 30 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था।
प्राप्त आवेदनों की विभागीय समिति द्वारा स्क्रूटनी की गई है। इसके पश्चात जिला स्तरीय संचालन समिति से अनुमोदन मिलने के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जा रही है। अभ्यर्थी उक्त सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइटhttps://dantewada.nic.in/पर कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों से पात्र-अपात्र सूची के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक लिखित आवेदन के साथ अपनी दावा-आपत्ति संयुक्त जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग के कक्ष क्रमांक 231 में जमा कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है।
विकसित भारत जी राम जी युवा डिजिटल अभियान शुरू
युवा शक्ति, पंचायत की प्रगति, ग्रामीण भारत के समग्र विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी हेतु है यह अभियान
दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2026
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ’’माय भारत’’ के साथ मिलकर राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान (विकसित भारत-जी राम जी युवा डिजिटल अभियान) की शुरुआत की। इस अभियान के तहत क्विज, वीडियो चेलेंज और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से देश भर के युवा डिजिटल जन-आंदोलन से जुड़ सकेंगे। अभियान का उद्देश्य “विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) जी राम जी (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025” के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाना है। 6 मार्च 2026 से शुरू ’’60 सेकेण्ड फॉर माय विलेज’’ नामक राष्ट्रीय स्तर की शॉर्ट वीडियो, रील, एनिमेटेड वीडियो प्रतियोगिता युवाओं को अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।जिला दन्तेवाड़ा के जनपद पंचायत दंतेवाड़ा, गीदम, कटेकल्याण एवं कुआकोण्डा के ग्राम पंचायतों में (विकसित भारत-जी राम जी युवा डिजिटल अभियान) के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित कर ग्रामीण युवाओं एवं शिक्षित नागरिकों को जोड़ा जा रहा है। योजना का प्रचार-प्रसार ग्रामीणों की जागरूकता बढ़ाने एवं योजना की समस्त जानकारी उपलब्ध कराने के हेतु मैदानी अमले के अधिकारी, कर्मचारी जोर-शोर से लगे हैं। इस प्रतियोगिता में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे और अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक रुप से प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रतिभागी किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सेकंड की अवधि का वीडियो तैयार कर ’’माय भारत’’ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
अभियान से “युवा शक्ति, पंचायत की प्रगति” की भावना के साथ ग्रामीण भारत के समग्र विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। सभी पात्र प्रतिभागियों को डिजिटल सहभागिता प्रमाणपत्र मिलेगा। उत्कृष्ट वीडियो विषय संबद्धता, रचनात्मकता, मौलिकता, तकनीकी गुणवत्ता, प्रभाव एवं दिशा निर्देश पालन के आधार पर चुने जाएंगे। विजेताओं को प्रमाणपत्र, पुरस्कार के साथ-साथ माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद का अवसर प्राप्त होगा। इस संबंध में युवा भागीदारी हेतु क्यूआर कोड स्कैन कर सकते है। या फिरhttps://mybharat.gov.in/पर भी विजिट किया जा सकता हैं “विकसित भारत जी राम जी अधिनियम, 2025” ग्रामीण रोजगार नीति में क्रांतिकारी बदलाव लाता है। यह ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिनों की मजदूरी रोजगार गारंटी देता है। सशक्तिकरण, समावेशी विकास, योजनाओं के अभिसरण एवं परिपूर्ण के माध्यम से यह ग्रामीण आजीविका विस्तार कर समृद्ध, सक्षम एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का निर्माण करेगा।
गीदम क्षेत्र में मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच के लिए एसडीएम नियुक्त, 10 अप्रैल तक मांगे गए साक्ष्य
दंतेवाड़ा, 16 मार्च 2026
नेशनल लोक अदालत में वर्षों से लंबित मामलों का हुआ त्वरित निराकरण
जिला स्तरीय जयपुर फुट शिविर 18 एवं 19 मार्च, दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण
बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन हेतु ‘पैन-इंडिया बचाव एवं पुनर्वास अभियान’ संचालित
विकास की राह: ऊबड़-खाबड़ रास्तों को मात देकर ग्रामीणों के बीच पहुँचे कलेक्टर
दंतेवाड़ा । घने जंगलों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के बीच बसे दंतेवाड़ा के सुदूरवर्ती गांवों में आज विकास की एक नई किरण पहुंची। जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आज प्रशासनिक लाव-लश्कर के साथ किरंदुल से हिरोली होते हुए जिले के सबसे दुर्गम गांवों में से एक पुरंगेल, बड़ेपल्ली एवं बेंगपाल का सघन दौरा किया। यह दौरा महज एक निरीक्षण नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों के लिए उम्मीद का संदेश था जो दशकों से बुनियादी सुविधाओं की राह देख रहे थे।
पुरंगेल तक पहुँचने का रास्ता आज भी पगडंडियों और घने वन क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जहाँ आधुनिकता की दस्तक अभी तक थमी हुई थी। जब कलेक्टर अपनी टीम के साथ बाईक से विषम रास्तों को पार कर गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों के चेहरों पर झलकी मुस्कान ने इस कठिन सफर की थकान मिटा दी। पुरंगेल, बेंगपाल और बड़ेपल्ली जैसे आश्रित गांवों की स्थिति का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने पाया कि यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियाँ विकास के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा हैं।
ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए कलेक्टर ध्रुव ने स्पष्ट किया कि अब इन गांवों की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने मौके पर ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को पुरंगेल तक अविलंब प्राक्कलन तैयार कर सड़क निर्माण करने का आदेश दिया। कलेक्टर का मानना है कि सड़क सिर्फ आवाजाही का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य का द्वार हैय इसीलिए उन्होंने घोषणा की कि सड़क बनते ही यहाँ आंगनवाड़ी और सर्वसुविधायुक्त स्कूल भवनों की स्वीकृति दी जाएगी।
सिर्फ बुनियादी ढांचा ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी चौतरफा रणनीति बनाई गई है। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल के लिए कुंआ, नलकूप और हैंडपंप की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ग्रामीणों को बकरी और सूअर पालन जैसी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। दूरस्थ क्षेत्रों में रसद की समस्या को देखते हुए इन तीनों गांवों के लिए ऑफलाइन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन की संवेदनशीलता यहीं नहीं रुकीय कलेक्टर ने घोषणा की कि किरंदुल में एक विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों के बैंक खाते, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जॉब कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाए जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमें हर 15 दिन में यहाँ स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगी। ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उन्हें फलदार पौधों का वितरण किया जाएगा और गांव के बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरी उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।
दौरे के अंत में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। इस ऐतिहासिक दौरे में जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा और डीएफओ रामाकृष्णा रंगनाधा वाय सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे, जो अब इस दुर्गम क्षेत्र के कायाकल्प की योजना को धरातल पर उतारने में जुट गए हैं।
जिले के किसानों के हित में पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण व वाचन अभियान शुरू
दंतेवाड़ा । किसानों को उनके भूमि अभिलेखों की जानकारी सरलता से उपलब्ध कराने तथा राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा जिले भर में निःशुल्क बी-1 (खसरा नकल) वितरण एवं वाचन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों को उनके भूमि अभिलेखों की प्रमाणित प्रति निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की सभी तहसीलों में राजस्व विभाग के अधिकारी, तहसीलदार और पटवारी गांव-गांव जाकर बी-1 का वितरण कर रहे हैं। साथ ही ग्राम स्तर पर बी-1 का वाचन (पढ़कर सुनाने) भी किया जा रहा है, जिससे किसानों को उनके भूमि अभिलेखों की स्पष्ट और सही जानकारी मिल सके। वाचन के दौरान यदि किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो उसे नियमानुसार सुधारने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकेगी।
इस पहल से किसानों को नामांतरण, बैंक ऋण, फसल बीमा तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। जिला प्रशासन ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित करें और अधिक से अधिक किसानों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं।
कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान किसानों को उनके भूमि अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपने गांव में आयोजित बी-1 वितरण एवं वाचन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने भूमि अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करें और इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
'मन की शक्ति, बस्तर की प्रगति' पहल के तहत निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र संचालित
दंतेवाड़ा, 14 मार्च 2026
बस्तर क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “मन की शक्ति, बस्तर की प्रगति” पहल के अंतर्गत “आमचो बस्तर निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र” संचालित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से समुदाय के लोगों को निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्याओं पर विशेषज्ञ से चर्चा कर सकें।
यह केंद्र शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा के मनोविज्ञान विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। यहां डॉ. दिनेश कुमार लहरी, सहायक प्राध्यापक (मनोविज्ञान) द्वारा लोगों को विभिन्न मानसिक और भावनात्मक समस्याओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
परामर्श के माध्यम से तनाव और चिंता, दैनिक जीवन या शैक्षणिक दबाव से उत्पन्न समस्याएं, आत्मविश्वास में वृद्धि तथा भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ सलाह दी जाती है। विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास तथा मानसिक सुदृढ़ता के लिए यह पहल उपयोगी सिद्ध हो रही है।
यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी आसानी से मनोवैज्ञानिक परामर्श प्राप्त कर सकें। इस पहल का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानसिक समस्याओं से जुड़े सामाजिक संकोच को दूर करना भी है।
“मन की शक्ति, बस्तर की प्रगति” के संदेश के साथ यह प्रयास इस विश्वास को मजबूत करता है कि जब व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ और सशक्त होगा, तभी वह समाज और क्षेत्र के समग्र विकास में सकारात्मक योगदान दे सकेगा। इस संबंध में परामर्श प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 95756-17565 पर संपर्क कर सकते हैं।
नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का आपसी सहमति से हुआ निराकरण
दंतेवाड़ा, 14 मार्च 2026
ग्राम पंचायत हारम-02 में उचित मूल्य की दुकान के आबंटन हेतु आवेदन आमंत्रित
दंतेवाड़ा, 14 मार्च 2026
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गीदम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत हारम-02 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन किया जाना है।
इस संबंध में विकासखंड गीदम के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हारम-02 के समस्त स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों तथा सेवा सहकारी समितियों को सूचित किया गया है कि यदि वे शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन करना चाहते हैं, तो निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन के साथ संस्था या समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, वर्तमान माह से विगत एक वर्ष का बैंक खाते का स्टेटमेंट की छायाप्रति, संस्था अथवा समूह के प्रस्ताव की छायाप्रति, संस्था के अध्यक्षध्प्रबंधक एवं सचिव के आधार कार्ड की छायाप्रति तथा समूह के उपविधि की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
इच्छुक संस्था अथवा समूह अपने आवेदन पत्र समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिनांक 27 मार्च 2026 को शाम 5रू00 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गीदम में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।