छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
नक्सलवाद का खात्मा पहली प्राथमिकता– एसपी राखेचा
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
नक्सलवाद का खात्मा पहली प्राथमिकता– एसपी राखेचा
0 गरियाबंद को बनाएंगे नक्सलमुक्त जिला ।
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में पत्रकारों से रूबरू होकर परिचयात्मक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के साथ ही आत्मसमर्पण नीति को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करना प्राथमिकता रहेगी। जिससे कि गरियाबंद को नक्सल मुक्त जिला बनाया जा सकें, इसके अलावा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ सुचारू रूप से चलाने की रहेगी।
बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले की जगह 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल राखेचा को गरियाबंद के नए एसपी नियुक्त किया गया है। नवपदस्थ एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि इससे पूर्व सुकमा और नारायणपुर जैसे घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में काम कर चुके हैं, इस अनुभव का लाभ गरियाबंद जिले में नक्सली मोर्चे के खिलाफ अभियान में मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचे, इसके लिए राज्य सरकार ने नियद नेल्लानार योजना बनाई है। गरियाबंद जिला वनांचल व अर्बन दोनों ही है, कहा कि योजना के तहत लोगों को लाभ मिलें यह भी प्रयास रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों व पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित हो सकें। इससे अपराधों की रोकथाम व सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकेगा। कहा कि गरियाबंद के समस्त थानों में लगातार दौरा कर वस्तुस्थिति से अवगत हो रहे हैं, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी दौरा करेंगे।
–अपराधों व नशे के खिलाफ होगी कार्यवाही–
बैठक में पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस रणनीति बनाकर काम करेगी। गरियाबंद जिला ओडिसा सीमा से लगा हुआ है, जिस पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। इन पर अंकुश लगाने टेक्नोलॉजी का भी प्रयोग किया जाएगा। अवैध गांजा व शराब बिक्री पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को चिन्हांकित किया जाएगा।
–महिला व बाल अपराध में नहीं बरती जाएगी कोताही–
जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नवपदस्थ एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि प्रार्थी की शिकायत का त्वरित निराकरण पुलिस की प्राथमिकता होगी। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रार्थी की जो भी शिकायत है, उसका निराकरण थाने में ही हो जाए, उसे इधर-उधर भटकना न पड़े। कहा कि महिला व बाल अपराध पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी, इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। अवैध गतिविधियों पर भी पुलिस द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पुलिस के बुनियादी ढांचे को मजबूर करने के साथ ही अपराध में अंकुश लगाने पर जोर देने की बात कही।
कच्ची शराब में यूरिया, तंबाकू और कीटनाशक
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद :- गरियाबंद जिला के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ शराब बनाने और मद्य प्रेमियों को बेचने का भरपूर लाभ कच्ची महुआ शराब बनाने वाले लोग उठा रहे है । महुआ शराब में अधिक नशा बढ़ाने के लिएयूनिया खाद, तंबाकू तथा कीटनाशक दवा का उपयोग खुलकर किया जा रहा है, कच्ची शराब के शौकीन अनेक गंभीर रोग से पीड़ित होंगे, चिकित्सा विज्ञान भी मानता है कि तम्बाकू, यूरिया युक्त, महुआ शराब मानव शरीर के बाहरी एवं आंतरिक अंगों को दुष्प्रभावी बना देगा वहीं जिम्मेदार आबकारी विभाग की उदासीनता समझ से परे है।
आये दिन देखने को मिलता है कि आबकारी विभाग अपने टारगेट पूरा करने के लिए गांव में छापामारी कर कच्ची महुआ शराब जप्ती कर मामला बनाकर इतिश्री कर लेते है, फिर यह नशे का कारोबार विभाग के संरक्षण में बेखौफ चलता है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव-गांव में शराब सेवन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है, शाम ढ़लते ही गरियाबंद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महुआ शराब पीने और पिलाने का दौर शुरू हो जाता है । शासन द्वारा साल दर साल शराब के दाम में बेतहाशा वृद्धि होने से इसका भरपूर लाभ शराब कोचिए उठा रहे है विक्रय की जाने वाली अंगे्रजी व देशी शराब उन वर्गो के पहुंचसे बाहर है यही प्रमुख वजह है कि तेजी से बढ़ते शराब के दाम ने इस आदिवासी वनाच्छित क्षेत्र में आसानी से सुलभ होने वाली महुआ शराब पीने के प्रति लोग आकर्षित हो रहे है । शराब बेचने का धंधा काफी फल-फुल रहा है इस धंधे में लिप्त अधिकांश ग्रामीण अधिक पैसा कमाने के चक्कर में महुआ शराब पीने वालों को अधिक नशा बढ़ाने के लिए शराब में यूरिया खाद, तम्बाकू तथा विभिन्न कीटनाशक दवा का उपयोग खुलकर कर रहे हैं, और शराब पीने वाले ’’नशा बढ़ाने की दवा’’ से अंजान है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महुआ शराब बनाने कम से कम 4-5 दिन महुआ फुल को पानी में भिगोकर हंडी में डालकर उसे सड़ाया जाता है, तद्पश्चात् किसी बड़े बर्तन में आग में चढ़ाया जाता है । बताते है कि इसी दौरान महुआ पास जल्द लाने शराब में युरिया खाद का उपयोग करते है इससे महुआ शराब जल्दी बनती है और नशा भी तेज होता है । इसी प्रकार महुआ शराब बिक्री करने वाले ग्रामीण नशा बढ़ाने तम्बाकु का उपयोग खुलकर कर रहे है ।
बताया जाता है कि तम्बाकु में निकोटिन होता है जो दिमाग को स्त्रायउ तंत्र को प्रभावित करती है और सड़ाए गए महुआ किडवन क्रिया के कर पाचन तंत्र को नष्ट कर देते है इसी तरह तम्बाकु एवं महुए के रस के द्वाराबना हुआ ‘नशीला पेय’ पेट में अल्सर पैदा कर सकता है जिसके चलते व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है, शासन द्वारा वेयर हाऊस में जब शराब की पेकिंग की जाती है तब उसका एक निश्चिित मापदंड होता है जबकि कच्ची महुआ शराब बनाई जाती है तो उसमें अल्कोहल का कोई निश्चित अनुपात नहीं होता । जो मानव शरीर के लिए अत्यत घातक है ऐसी स्थिति में कच्ची महुआ शराब बनाने की अनुमति शासन को नहीं दी जानी चाहिए ।
बाक्स - खून की उल्टी हो सकती है: डाॅ. हरीश चौहान
जिला अस्पताल के डाॅक्टर व सर्जन हरीश चौहान ने बताया कि तम्बाकु से अमासय (स्टमक) छोटी-बड़ी आंत में छाले हो सकते है, इन छालों से रक्तश्रव (खून निकल सकता है) जो कि ख्ूान की उल्टी पैदा करेगा यदि तम्बाकु को शराब में मिलाया जाता है, तो नशा अत्याधिक हो जाता है जो प्राण घातक हो सकता है क्योकि अत्याधिक नशे में मनुष्य का दिमाग आगे चलकर दुष्प्रभाव पड़ेगा यह अवश्यंभावी है, डाॅ.चौहान का कहना था कि यूरिया खाद एवं कीटनाशक दवा का उपयोग शराब में करने से शरीर के लिए हानिकारक पदार्थ उत्पन्न कर सकते हैं आंतरिक अंगों को दुष्प्रभावित कर प्रााणघातक हो सकते है । इस तरह यह नशा (कीटनाशक युक्त) शराब का नशा मानव शरीर को धीरे-धीरे नष्ट करने में सहायक सिद्ध होगा कुल मिलाकर यह स्लोपायजन है
कलेक्टर अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव भी दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को गंभीरतापूर्वक शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएं।
लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करें। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि लोगों को आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि एवं पीएम जनमन योजना के तहत विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित किया जाये।
साथ ही योजनाओं को शत प्रतिशत सेचुरेशन भी किया जाये। बैठक में कलेक्टर ने पीएम स्कूल एवं गौरव गरियाबंद अभियान की जानकारी लेकर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने बैठक में सम्पूर्णता अभियान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति, अनुकम्पा नियुक्ति, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अधिकारी- कर्मचारी पर कार्यवाही एवं कार्यालयों में प्रतिदिन समय पर उपस्थिति के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में डीएफओ लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
समय - सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्कूल, आंगनबाड़ी, छात्रावास, स्वास्थ्य केन्द्र एवं शासकीय राशन दुकानों के निरीक्षण के लिए पंचायतवार नियुक्त नोडल अधिकारियों को माह के द्वितीय शनिवार को ग्राम पंचायतो का निरीक्षण करने के निर्देश दिये।
साथ ही निरीक्षण का पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने आवारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने, मौसमी बीमारियों के रोकथाम के उपायों की चर्चा, राशन कार्ड ई-केवाईसी, जल जीवन मिशन, वजन त्यौहार, पोषण माह एवं धान खरीदी केन्द्रों के नवीन प्रस्तावों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की। कलेक्टर ने डेंगू रोग के रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में चर्चा कर स्वास्थ्य अमले को आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी लेकर निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करवाने के भी निर्देश दिये।
पैरा आर्ट्स बनेगी महिलाओं के लिए आजीविका का नया साधन
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने एवं उन्हें आत्म निर्भर बनाने विभिन्न विभागीय गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवाचार करते हुए महिलाओं को पैरा आर्ट्स के तहत पैरा से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाने की ट्रेंनिंग दी जा रही है।
महिलाएं पैरा का उपयोग करके प्राकृतिक दृश्य, पशु-पक्षी, फूल, पौधे, वाद्य यंत्र एवं धार्मिक संरचनाओं का भी निर्माण कर रही है। महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंतर्गत पैरा आर्ट्स प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को सहेली सोशल वेलफेयर फाउंडेशन स्व सहायता समूह नवागढ़ जिला बेमेतरा के विशेष सहयोग से पैरा से विभिन्न कलाकृतियां बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
पैरा से बनने वाले कलाकृतियों की बाजार में खूब डिमांड है। पैरा आर्ट्स के तहत कलाकृति बनाने का खर्च बहुत कम होता है। एक बार पूर्ण हो जाने के पश्चात कलाकृति ऊंचे दामों में बिक्री होती है। वर्तमान में जिले की 27 महिलाओं को पैरा आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्हें गरियाबंद के सांई मंदिर प्रांगण में प्रशिक्षण देकर आजीविका के नये साधन विकसित करने के गुर सिखाये जा रहे हैं। पैरा आर्ट्स के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले की महिलाएं विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का निर्माण का स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगी। पैरा आर्ट्स के माध्यम से उन्हें घर से ही अतिरिक्त आय अर्जित करने का नया अवसर मिलेगा।
शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्पित होती बिहान की हज़ारों महिलाएं
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, लगातार मेहनत से ही मिलती है सफलता - कलेक्टर छिकारा
0 राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज, विज्ञान प्रदर्शनी एवं अन्य गतिविधियां हुई संचालित।
पूर्व सीएम रमन सिंह को भाजयुमो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा ने मुलाकात कर जन्मदिन की दी बधाई
मालगांव में 17 मार्च को मनाया जायेगा विशाल रक्तदान त्यौहार
छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गरियाबंद के जवानों ने जिले का नाम रोशन किया
रस्साकशी कबड्डी वॉलीबॉल हैंडबॉल जैसे अन्य खेलों में रायपुर रेंज से खेलते हुए 10 गोल्ड,05 सिल्वर,05 ब्रांज सहित 20 मेडल जीते
- राधेश्याम सोनवानी
आचार संहिता लगते ही प्रशासन एक्शन मोड पर.. हटाए जा रहे राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर
- राधेश्याम सोनवानी
- रितेश यादव
सच्चे मन से पुकारने पर भगवान जरूर आते है- राधेय महाराज
प्रदेश के किसानों के हित में पूर्व कृषि मंत्री श्री साहू ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान करने पर जोर दिया
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव-
गरियाबंद- पूर्व कृषि मंत्री एवम पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू ने मंत्रालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात किया और उनके संज्ञान में लाकर लोकहित में चर्चा करते हुए आग्रह किया कि किसानों से धान खरीदी की तिथि को बढ़ाई जावे, 25 दिसंबर से पूर्व वर्ष 2017 एवम 2018 के बोनस के भुगतान के पूर्व जिन किसानों की मृत्यु हो गई है, उनका राजस्व रिकार्ड उनके उत्तराधिकारी के नाम में अद्यतम किया जावे,ताकि 25 दिसंबर को ऐसे किसानों के उत्तराधिकारी को बोनस भुगतान किया जा सके, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों का रिकॉर्ड दुरुस्त कर ऐसे किसानों को सम्मान निधि दिया जावे, कृषि उपज मंडी समितयो एवम सहकारी समितियों की गई राजनीतिक नियुक्तियां तत्काल रद्द किया जावे।
महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने का वादा और भरवाया जा रहा फार्म झूठा और फर्जी : रूपकुमारी
भाजपा की महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व संसदीय सचिव ने कहा : एक लाख रुपए के नाम पर भरवाए जा रहे फार्म को बस्तर कांग्रेस अध्यक्ष ने झूठा बताकर कांग्रेस का झूठ सबके सामने ला दिया
सीएम साय के कलेक्टर कांफ्रेंस के बाद कलेक्टर दीपक अग्रवाल एक्शन मोड़ पर, देर रात अचानक पहुंचे जिला अस्पताल
27 छग बटालियन रायपुर के सीएटीसी-15 में चतुर्थ दिवस योग एवं ध्यान पर एम्स रायपुर के प्राध्यापक द्वारा व्याख्यान।
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
गरियाबंद। 27 छत्तीसगढ बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप नायर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एनसीसी के द्वारा प्रतिवर्ष छात्र सैनिकों को दिया जाने वाला वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सीनियर डिविजन व सीनियर विंग एवं जूनियर डिविजन व जूनियर विंग का संयुक्त रूप से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ लखौली आरंग में किया गया जिसमें तृतीय और चतुर्थ दिवस पर विभिन्न प्रशिक्षण एवं गतिविधियां आयोजित की गई सुबह पीटी परेड के पश्चात ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग प्रैक्टिस की गई साथ ही छात्र सैनिकों को आउट डोर प्रशिक्षण हेतु उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ले जाया गया तत्पश्चात कंपनी कमांडरों द्वारा अपनी अपनी कंपनी में छात्र सैनिकों को जल संरक्षण व ऊर्जा संरक्षण,सार्वजनिक भाषण की कला एवं राष्ट्रीय एकता पर प्रभाव डालने वाले कारकों पर व्याख्यान के माध्यम से जानकारी प्रदान किया इसी प्रकार अग्निवीर में भर्ती एवं तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से ए आर ओ सूबेदार मेजर रूबेश कुमार ,हवलदार रूपसिंह तथा हवलदार शुभम यादव ने स्लाइड प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दिया संध्याकालीन कंपनीवार रस्साकस्सी खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
*नगर मे आकर्षण का केंद्र बनी श्री नवयुवक दल गणेशोत्सव समिति की झांकी , गणेश स्थापना का 42 वाँ वर्ष*
नवापारा राजिम :- नगर के पंजवानी चौक मे श्री नवयुवक दल गणेशोत्सव समिति स्थापित भगवान श्री गणेश की झांकी मय प्रतियोगिता बरबस ही श्रद्धालु भक्तो को अपनी ओर खींच रही हैँ. भव्य विशाल पंडाल सहित भगवान विघ्नहर्ता की बड़ी प्रतिमा व श्री राम दरबार की झांकी लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैँ. उक्त पंडाल मे स्थापित भगवान गणेश जी की प्रतिमा अंजोरा दुर्ग से लाया गया हैँ तो प्रभु श्री राम की झांकी राजनांदगाँव से लाई गई हैँ. ज्ञात हो कि नगर की प्राचीन व सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित करने के लिए ख्यातिप्राप्त यह समिति गणेश स्थापना का 42 वाँ वर्ष मना रही हैँ. समिति के संस्थापक सदस्य टीकम साधवानी ने प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथी हीरानंद नारवानी, सुन्दरलाल पंजवानी, स्व. जयकिशन पंजवानी व हरीश तलरेजा के साथ मिलकर 42 वर्ष पूर्व की थी. उन्होंने बताया कि उनकी समिति मे किसी को कोई पद प्राप्त नही हैँ, सभी सेवाभाव के साथ तन मन धन से सेवा करते हैँ. समिति द्वारा लिमिटेड लोगो से चंदा लिया जाता हैँ और वही होते हैँ जो शुरु से चंदा देते आ रहे हैँ. समिति द्वारा डीजे धुमाल मे झांकी निकालने की जगह गणपति भोग की शानदार व्यवस्था करती हैँ, जिसमे हजारो लोगो को भोजन प्रसादी खिलाया जाता हैँ. वही नियमित विधि विधान के साथ पूजा पाठ होता हैँ, पंडाल मे पुरे 11 दिनों तक धार्मिक भजन ही चलाये जाते हैँ. उक्त आयोजन को इस वर्ष सफल बनाने मे विकास नारवानी, मयूर पंजवानी, रितेश नागवानी, गिरीश साधवानी, कैलाश नारवानी, नीरज नागवानी, संतोष नारवानी, सुनील पंजवानी, आशीष साधवानी, बंटी नारवानी, अमन चांवला, सागर पंजवानी व सुमीत पंजवानी सहित अन्य लोग लगे हुए हैँ.
स्वयंसेवकों ने चलाया अक्षर ज्ञान पर जागरूकता अभियान