छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
तेंदुए की खाल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
विकसित भारत का संकल्प सबका विकल्प- चंद्रशेखर साहू
रामनवमीं पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जय जय श्रीराम के जयकारो से गुंज उठा पूरा क्षेत्र
रामनवमीं पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जय जय श्रीराम के जयकारो से गुंज उठा पूरा क्षेत्र
सिन्हा परिवार ने गणपति स्थपाना के पूर्ण किए 52वा वर्ष
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
बप्पा की विदाई: अगले बरस फिर जल्दी आना, धूमधाम से हुआ विघ्नहर्ता का विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंजता रहा गरियाबंद
गरियाबंद को शाबाशी दी है
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
सीएमएचओ डॉ गार्गी यदु पाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग गरियाबंद में हो रहा बेहतर काम
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व कार्यालय का किया घेराव,
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
बाघ अभयारण्यों के कोर क्षेत्रों से विस्थापन के विरोध में आदिवासी समाज ने उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व कार्यालय का किया घेराव, विस्थापन आदेश वापिस लेने की मांग
गणपति बप्पा मोरिया.. नम आंखो से भक्तों ने बप्पा को विदाई
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
डीजे धूमाल प्रतिबंधित हुआ तो पारंपरिक बाजे गाजे और ढोल नगाड़ों के साथ निकली विसर्जन यात्रा
गणपति बप्पा मोरिया.. नम आंखो से भक्तों ने बप्पा को विदाई
गरियाबंद – सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और जिला प्रशासन की सख्ती का असर मंगलवार को गणेश विसर्जन के दौरान जमकर देखने को मिला। अचानक से डीजे धूमाल के उपयाेग में प्रतिबंध लगाने के चलते भक्तजनों और समितियों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली। बाजे गाजे और ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते भक्त गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल छिंद तालाब तक लेकर पहुंचे। जहां विधिवत पूजा अर्चना कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के बाद यह पहला अवसर तथा गणेश विसर्जन यात्रा बिना डीजे और धूमाल के निकली गई। वहीं डीजे और धूमाल में प्रतिबंध होने के कारण इस बार नगर में झांकी प्रतियोगिता का भी आयोजन नहीं हुआ। जिसके चलते समितियों मासूमी देखी गई। ज्ञात हो की जिले में बीते 15 वर्षो से लगातार जिला मुख्यालय में झांकी प्रतियोगिता का आयोजन होता रहा है। लेकिन कोर्ट के निर्देश और प्रशासन की सख्ती ने इस धार्मिक आयोजन के उत्साह में ही पानी फेर दिया। आश्चर्य की बात है की सुप्रीम कोर्ट के चार साल पुराने निर्देश का देश के अन्य राज्यों में कहीं असर नहीं दिखा। सभी जगह डीजे धूमाल की धूम रहीं।
इधर, विसर्जन के दौरान प्रतिबंध को लेकर समितियों ने अपना विरोध भी जताया। वाहन में अनेक पोस्टर चिपकाए थे। जिसमें इस निर्णय को लेकर कोर्ट और सरकार को आड़े हाथ लिया। एक समिति ने लिखा कि छत्तीसगढ़ में डीजे बंद है, लेकिन उससे जानलेवा शराब में प्रतिबंध नहीं। डीजे धुमाल बंद करना है तो शराब और नशीले पदार्थ की बिक्री भी बंद करें। तो एक समिति ने लिखा कि प्रशासन भगवान से बड़ा हो गया है। वही एक अन्य समिति ने डीजे से लोगों की मौत होती है शराब से चमत्कार होता है का स्लोगन लिख रहा था। इसके अलावा सभी ने इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे भी तख्ती में लिख रखे थे। दूसरी ओर विसर्जन के दौरान डीजे संचालकों के चेहरे में मायूसी की लहर देखने को मिली। वहीं बाजे गाजे वालों की किस्मत चमक गई। समिति वालों को खोज खाज के मन मर्जी किराया देकर उन्हें लाना पड़ा।
इसके पहले मंगलवार को भक्तों ने नम आंखो से गणपति बप्पा को विदाई दी। नगर में सुबह से नगर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया था। नगर के विभिन्न चौक चौराहों और वार्डो में स्थापित गणेश मूर्तियां क्रमश एक एक बाजे गाजे के धुन में विसर्जन के लिए निकली। इस दौरान भक्त रंग और गुलाल उड़ाते और ढोल नगाड़े के थाप में जमकर थिरकते नजर आए। सभी ने तिरंगा चौक की परिक्रमा की। यहां जमकर आतिशबाजी की गई। जिसके बाद नगर के विभिन्न स्थानों में विराजित गणेश प्रतिमा का स्थानीय छिंद तालाब में विसर्जन किया गया। इसके अलावा घरों में भी विराजित प्रतिमा का छिंद तालाब में विसर्जन हुआ। नागा पालिका परिषद द्वारा विसर्जन हेतु क्रेन मशीन की व्यवस्था की गई थी। भक्तो गणेश जी अंतिम विदाई देने के पहले उनकी विधिवत पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि का आशिर्वाद मांगा।
सिन्हा परिवार ने गणपति स्थपाना के पूर्ण किए 52वा वर्ष
इधर, नगर के पुराना मंगल बजार स्थित सिन्हा परिवार ने भी छिंद तालाब में प्रतिमा विसर्जित की। मालूम हो कि सिन्हा परिवार द्वारा गणपति स्थापना का यह 52वाँ वर्ष था। विसर्जन के अवसर पर परिवार की बुजुर्ग महिला धरमीन बाई सिन्हा, बुद्धि देवी सिन्हा, लक्ष्मी सिन्हा, रेणुका सिन्हा, भारती सिन्हा, मोनिका सिन्हा एवं लीना वंदना सहित पूरा परिवार मौजूद था। परिवार ने कहा की 52 वर्ष पूर्व परिजनों ने इस परंपरा की शुरुवात की थी। आज हम सब उसे निभा रहे है।
इस अवसर पर नगर के तिरंगा चौक सिद्धिनायक, बाजार लाइन स्टार युवा गणेश, सिविल लाइन, संतोष मंदिर, हाई स्कूल मार्ग, पुराना मंगल बाजार, बजरंग चौक, यादव पारा, सुभाष चौक, डाक बंगला, शिक्षक नगर, रावणभाटा, शिव मन्दिर चौक, पुराण फॉरेस्ट नाका, पैरी कॉलोनी सहित विभिन्न वार्डों और चौक चौराहों में विराजित गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
फोटों क्रमांक 100 गणेश प्रतिमा का छिंद तालाब में विसर्जन हुआ।
फोटों क्रमांक 101 डीजे प्रतिबंधित हुआ तो बाजे गाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा।
फोटों क्रमांक 103 विसर्जन यात्रा के दौरान प्रतिबंध के विरोध में लगाए गए स्लोगन।
फोटो क्रमांक 104 सिन्हा परिवार द्वारा विराजित गणेश प्रतिमा।
-----------------------------------------------------------------------
कलेक्टर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का किया शुभारंभ
जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने स्वच्छता का लिया संकल्प
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ किया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर गरियाबंद में किया गया। इस अवसर पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने साफ सफाई एवं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में आमजनों सहित अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्वच्छता मित्रों को स्वच्छता को अपनाने स्वच्छता शपथ दिलाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत प्रवीण यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने दो स्वच्छता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर सिग्नेचर ड्राईव भी चलाया गया, जिसमें अतिथियों एवं नागरिकों ने हस्ताक्षर कर सभी लोगों को स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की। साथ ही सेल्फी जोन में फोटो भी खिचवायें।
जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। हमंे अपने घर के समान ही आसपास एवं कार्यालयों में साफ सफाई रखना चाहिए ये हमारा नैतिक कर्तव्य है। आज शहरों एवं गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। जन-जागरूकता से ही जिला स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। इसके लिए हमे अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने नागरिकों को जिला स्तरीय कार्यक्रम तथा स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित रहेगा। जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘ का यह अभियान 02 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी की जयंती ‘स्वच्छ भारत दिवस‘ पर पूर्ण होगा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अंजली खलखो, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संध्या वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ अमजद जाफरी, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी ठाकुर, सांख्यिकी के उप संचालक ओमप्रकाश देशमुख, स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक परवेज हनफी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
जल उपयोगिता समिति की बैठक 20 को
गरियाबंद। जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक शुक्रवार 20 सितम्बर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। जिसमें जलाशयों में उपलब्ध जल की मात्रा एवं खरीफ सिंचाई, वर्ष 2024-25 में खरीफ सिंचाई लक्ष्य निर्धारित करने, एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी। जिला जल उपयोगिता समिति के सचिव एस.के. बर्मन ने समिति के सदस्यों को बैठक में उपस्थिति हेतु आग्रह किया गया है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल आज जिले के दौरे पर
गरियाबंद। प्रदेश के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल बुधवार 18 सितम्बर को जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री बघेल 18 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे। जहां वे सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात श्री बघेल दोपहर 02 संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके उपरांत शाम 6.30 बजे गरियाबंद से महासमुंद जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
कलेक्टर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने समस्त नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, नवीन राशन कार्ड निर्माण कार्य, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, कोपरा नगर पंचायत के जमीन आबंटन के संबंध में, जनसमस्या निवारण शिविर, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं स्वच्छता सर्वेक्षण सहित अन्य कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने अधोसंरचना मद अंतर्गत निकायों को आबंटित जारी एवं व्यय राशि तथा स्वीकृत पूर्ण प्रगतिरत, अप्रारंभ एवं निरस्थ कार्यो की जानकारी ली। नगरीय निकायों के अधिकारियों ने बतया कि अधोसंरचना मद अंतर्गत जिले के चार नगरीय निकायों में 37 कार्य स्वीकृत किये गये थे। जिसमें 10 कार्य पूर्ण 11 कार्य प्रगतिरत, 3 कार्य निरस्त तथा 13 कार्य अप्रारंभ की स्थिति में है। इस पर कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूरा करने तथा अप्रारंभ कार्यो को प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इसी तरह जिले के पांच नगरीय निकायों में 12 हजार 700 राशन कार्ड का वितरण किया जा चुका है। 1264 राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए शेष है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष रूप से साफ-सफाई कराने तथा दुकानदारों को अपने दुकान के सामने डस्टबिन लगाने हेतु प्रेरित करने को कहा, जिससे अनावश्यक गंदगी या कचरा बहार न हो। एनयूएलएम के महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर नगर पालिका गरियाबंद की सीएमओ संध्या वर्मा, राजिम सीएमओ अशोक कुमार सलामे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्ट्रेट परिसर में विकसित भारत-मोदी की संकल्पना थीम पर लगी प्रदर्शनी
कलेक्टर सहित स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों ने किया अवलोकन
गरियाबंद। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर गरियाबंद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याण एवं भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए किये गये प्रयासों एवं गतिविधियों को दर्शाया गया। साथ ही पीएम श्री मोदी द्वारा बीते दस सालों में शुरू की गई अभिनव एवं क्रांतिकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी के जीवन के पहलुओं को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित अन्य जिला अधिकारियों ने फोटो प्रदर्शनी में पहुंचकर मोदी जी की संकल्पनाओं से अवगत हुए। साथ ही नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं एंजल्स एंग्लो हाईस्कूल के बच्चों ने भी प्रदर्शनी में पहुंचकर उत्साह के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों ने भारत को विकसित बनाने मोदी जी की संकल्पना थीम पर आयोजित प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लेकर प्रेरित हुए। प्रदर्शनी में वरिष्ठ नागरिक राजेश साहू, अनिल चन्द्राकर, राधेश्याम सोनवानी, आशीफ मेमन, लालसिंह यादव, दालचंद ध्रुव, अजय रोहरा, पप्पु ठाकुर, पुष्पक देवांगन, सुमीत पारख सहित जिले के मीडिया प्रतिनिधिगण एवं आम नागरिकों ने भी शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अवलोकन किया।
छाया-चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृ़क्षारोपण अभियान, डिजिटल इकोनॉमी-जन-जन को बैंकिंक सुविधा, नए अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरता भारत, आतंकवाद के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, औपनिवेशिक काल के कानूनों में बदलाव एवं नवीन न्याय संहिता को लागू करना, भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करना, जन भागीदारी से देश को नई दिशा, भारत का गौरव बढ़ाती उपलब्धियां, जनधन योजना, देश में अधोसंरचना का तेजी से निर्माण, एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार, एक ग्रिड,एक राशन कार्ड, एक संविधान और वोकल फार लोकल, महामारी के दौरान भी न थमा सुधारों का दौर, रक्षा बलों का कायाकल्प आदि विषयों को छाया-चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंगो को भी दर्शाया गया है।
संवेदनशीलता के साथ पात्र हितग्राहियों को दिलाएं योजना का लाभ : कलेक्टर
कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में दिये निर्देश
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागों में समय-सीमा के लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए उनका तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में व्यक्तिमूलक योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरतापूर्वक की जाए। संवेदनशीलता के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाई जाए। साथ ही इसकी जानकारी अधीनस्थ कार्यालयों एवं मौदानी अमलों तक पहुंचाई जाए। जिससे आमजन शासकीय कार्यो से लाभान्वित हो पाए। कलेक्टर ने कहा कि आमजनों एवं जनप्रतिधियों से दुर्व्यवहार की घटना नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवक को संयमित भाषा एवं व्यवहार को कार्यशैली में अपनाना चाहिए। उन्होंने शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को गंभीरतापूर्वक संचालित करने तथा हितग्राहियों की संतुष्टि अनुरूप आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में अव्यवस्था पाए जाने पर सिविल सर्जन पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मरीजों के इलाज की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सक्रियता के साथ कार्य करते हुए सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को ईलाज करवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सिविल सर्जन को गंभीरतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये। साथ ही विगत दिवस कलेक्टर द्वारा जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन के अनुपस्थिति के संबंध में उनसे लिखित में कारण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समय-सीमा की समीक्षा बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर नगर पंचायत कोपरा एवं फिंगेश्वर के सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।
समय-सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्यता के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य, खनिज, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय, पीएचई सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को भी अधिक लोगों को रेडक्रॉस की सदस्यता ग्रहण करने के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करने को कहा। कलेक्टर ने पेंशन हितग्राहियों के आधार अपडेशन के कार्यों को एक हफ्ते में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने नशामुक्ति भारत अभियान के तहत वृहद स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने 01 नवम्बर तक स्वच्छता के क्षेत्र में सभी विकासखण्डों में एक-एक मॉडल ग्राम बनाने की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने, जनऔषधि केन्द्रों को क्रियाशील करने, नोडल अधिकारियों को हास्टकलों का निरीक्षण करने, पीएम जनमन योजना से लाभान्वित करने, जनदर्शन के आवेदनों का निराकरण सहित ओबीसी सर्वे के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
जनदर्शन में मिले 33 आवेदन
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों एवं दूरदराज से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 33 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम भेण्डरी के ग्रामवासी ने पुलिया निमर्श्राण हेतु, ग्राम देवरी के हीरालाल साहू ने पषु षेड प्रदाय करने, ग्राम सढ़ौली की फुलेष्वरी कष्यप ने मुआवजा राषि दिलाने, ग्राम कुरूद के गैंदलाल साहू ने शौचालय निर्माण की राषि दिलाने, ग्राम कुकदा की कलेन्द्री बाई ने पीएम आवास सूची में नाम जोड़ने, ग्राम खैरझिटी की संतराम पटेल ने अवैध कब्जा को हटाने, ग्राम कौंदकेरा की समारी बाई ने महतारी वंदन योजना की राषि प्रदान करने, ग्राम सड़क परसुली के डमेष्वर साहू ने नया घरेलू विद्युत कनेक्षन लगाने आवेदन प्रस्तुत किये है। इस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने पेट्रोल पम्पों में स्थित शौचालयों को साफ-सुथरा रखने के दिये निर्देश
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले के सभी पेट्रोल पम्पों में जन सुविधा के उपयोग हेतु टायलेट के साफ-सफाई व रख-रखाव सुनिश्चित करने पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया है। उन्होंने पेट्रोल पंपों में शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये है। इस संबंध में जिला खाद्य विभाग की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किये जा चुके है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में गरियाबंद जिले में 35 पेट्रोल पम्प संचालित है। सभी पेट्रोल पम्प में टायलेट उपलब्ध है। प्रायः यह देखा गया है कि पेट्रोल पम्पों में स्थापित पब्लिक टायलेट या तो गंदे, अव्यवस्थित, प्रकाश विहीन या फिर ताले लगे हुए पाये जाते है। ऐसे में आने जाने वाले राहगीर एवं ग्राहक मूलभूत सुविधाओं के लाभ से वंचित रह जाते है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निर्देशित किया है कि जिले के सभी पट्रोल पम्पों में स्थित पब्लिक टायलेट साफ सुथरे एवं आम नागरिकों के उपयोग हेतु खुले हुए रहने चाहिए। ऐसा ना होने पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही संस्थित की जाएगी। खाद्य अधिकारी ने बताया कि पम्प संचालकों को पब्लिक टायलेट के रख-रखाव एवं मूलभूत सुविधा दुरूस्त रखने के लिए सभी संचालकों को लिखित निर्देश जारी कर दिया गया है।
आरआई, पटवारी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में सक्रियता से दे योगदान : कलेक्टर
आधार सीडिंग, आरबीसी 6-4, अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक करें निराकरण
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज वन विभाग के ऑक्सन हॉल में जिले के राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में राजस्व प्रकरण निराकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर प्रकरणों के निराकरण में सक्रियता से योगदान देने के निर्देश दिये। उन्होंने पटवारी प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने तत्परता से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आधार सीडिंग, आपदा क्षतिपूर्ति प्रकरण, धान खरीदी पंजीयन, ऋण पुस्तिका एवं राजस्व अभिलेखों में स्थानीय स्तर पर होने वाले त्रुटि सुधार के संबंध में जानकारी लेकर प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन, नामांतरण, बंटवारा, खाता विभाजन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की भी जानकारी लेकर निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व निरीक्षक एवं पटवारीगण मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्वामित्व योजना की स्थिति, डिजिटल हस्ताक्षर, पटवारी की डिजिटल हस्ताक्षर से अभिलेखों के सत्यापन की स्थिति, मसाहती व असर्वेक्षित ग्रामों का सर्वेक्षण, नक्शों के जियोरेफेरेसिंग, आदि के संबंध में ग्रामवार जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने भू-नक्शा अद्यतीकरण की स्थिति, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार प्रकरणों का निराकरण की स्थिति, वन अधिकार पट्टा हेतु आवेदन जांच हेतु आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेकर लंबित प्रकरणों को तेजी से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन अधिकार पात्रता पत्र धारको की प्रविष्टि ऑनलाईन भुईयां सॉफ्टवेयर में अद्यतन किये जाने के संबंध में समीक्षा कर ऑनलाईन प्रविष्टी समय-सीमा में सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने आर. बी. सी. 6-4 के तहत प्रकरणों की स्थिति एवं लंबित मुआवजा राशि की जानकारी लेकर तेजी से प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिये।