छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल विहार परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

 पर्यावरण संरक्षण के साथ जनभागीदारी का दिया संदेश

सूरजपुर सितम्बर 2026

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ग्राम पर्री, सूरजपुर स्थित निर्माणाधीन अटल विहार योजना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

                   इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणी पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। पेड़ केवल पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखने में ही महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधरोपण को जिम्मेदारी के रूप में अपनाते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर इस अभियान को जनअभियान बनाने का आह्वान किया। इस दौरान लगाए गए पौधों को सुरक्षित करने ट्री गगार्ड भी लगाया है

                     कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के माध्यम से आमजन को पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image