छत्तीसगढ़ / मुंगेली
मेडिकल टीम लोरमी द्वारा रक्त जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन -नेक काम के लिए क्षेत्र के जनता ने की मेडिकल टीम की सराहना
लोरमी : मेडिकल टीम लोरमी एवं हंसवाहिनी ब्लड सेंटर बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क ब्लड डोनेशन एवं रक्त प्रोफाइल जांच शिविर का आयोजन किया गया।
वनांचल के ग्राम जमुनाही में हाथियों का उत्पाद, 2 मवेशी की मौत, कुछ मवेशी घायल मकान को किया क्षतिग्रस्त
लोरमी - लोरमी वनांचल क्षेत्र ग्राम जमुनाही में सुबह चार उग्र हाथियों के झुंड ने मवेशियों के तबले में हमला कर दो भैस की कुचलने से दर्दनाक मौत होने की जानकारी सामने आई है। हाथियों के हमले ग्रामीण ने बीवी बच्चो के साथ भागकर जान बचाई।
बिहान अंतर्गत आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने आवेदन आमंत्रित
मुंगेली, 23 अक्टूबर 2026
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ष्बिहानष् अंतर्गत जिला पंचायत मुंगेली द्वारा आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण, बैठक, कार्यशाला, सम्मेलन, प्रदर्शनी, मेला, सरस मेला एवं अन्य कार्यक्रमों हेतु भोजन व्यवस्था, टेंट एवं अन्य संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला मुंगेली में गठित एवं सक्रिय महिला स्व-सहायता समूहों से आवेदन आमंत्रित की गई है।
आवेदन कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुंगेली (छ.ग) पिन-495334 के नाम से पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट अथवा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित तिथि एवं समय तक प्रस्तुत की जा सकेगी। आवेदन 23 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई। जिसकी अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 को निर्धारित की गई है।संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु जिले की वेबसाइटwww.mungeli.gov.inअथवा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं के आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका
25 अक्टूबर तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो
मुंगेली, 23 अक्टूबर 2026
नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर प्रदान किया है। ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी। अब आवेदन प्रक्रिया में हुई गलतियों को सुधारने के लिए 25 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन करते समय कोई त्रुटि की है। कक्षा 09वीं के विद्यार्थीhttps://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9/EditChilderndetailsIX/EditLoginवेबसाइट पर त्रुटि सुधार कर सकते हैं। इसी तरह कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिएhttps://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11/EditChilderndetailsXI/EditLoginवेबसाइट निर्धारित की गई है।
मतदाता पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए मुंगेली में हेल्प डेस्क स्थापित
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत कलेक्टोरेट के कमांड सेंटर में मिलेगी सहायता
मुंगेली, 23 अक्टूबर 2026
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद मतदाता पंजीयन संबंधी कार्यों को सुगम बनाने की दिशा में मुंगेली जिला प्रशासन ने पहल की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां नागरिक मतदाता पंजीयन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। जिला कलेक्टोरेट स्थित कमांड सेंटर में जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
इसके लिए दूरभाष नंबर 8641002203 जारी किया गया है। मतदाता पंजीयन संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्प डेस्क के संचालन के लिए जिला परियोजना अधिकारी श्री रविन्द्र तिवारी तथा डिस्ट्रीक्ट कॉल सेंटर ऑपरेटर श्री चन्द्रशेखर कश्यप की ड्यूटी आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है। जिला स्तरीय हेल्प डेस्क की स्थापना से मतदाताओं को पंजीयन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु रोजगार मेला 28 अक्टूबर को
10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती
मुंगेली, 23 अक्टूबर 2026
जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के माध्यम से तीन निजी कंपनियों में कुल 157 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर, जिला मुंगेली में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित होगा। मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं के युवाओं के लिए भर्ती के अवसर उपलब्ध रहेंगे।
रोजगार मेले में फील्ड ऑफिसर के 57 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाइटwww.erojgar.cg.gov.in/ई-रोजगार सीजी ऐप अथवा जिला रोजगार कार्यालय जमकोर से संपर्क कर सकते हैं।
*ग्राम जमुनाही में विधिक सेवा मेगा ड्राइव का सफल समापन, 64 आवेदनों का हुआ निराकरण*
*केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू तीन दिवसीय भुवनेश्वर प्रवास पर, मंत्रालय के अहम राष्ट्रीय आयोजनों में करेंगे शिरकत*
झांकीयों के साथ माता रानी की विदाई हुयी, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना मातारानी के होवत हे विदाई के गीत की साथ किया गया विसर्जन
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया, एक दूसरे को सोनपान दिये
लोरमी - लोरमी नवजीवन क्लब के द्वारा हाईस्कूल के मैदान में रावण दहन के लिए विशेष तैयारी किया गया दशहरा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा एकजुट के साथ रावण दहन के लिए निकले जिसमें समिति के द्वारा आकर्षक झांकी के साथ श्री राम, लक्ष्मण सीता हनुमान शंकर जी व रावण का जीवत झाकीयों के साथ श्री राम की जय जयकारों के साथ पूरे नगर का भ्रमण करते हुए हाईस्कूल के मैदान में 30 फीट रावण का विधि विधान के साथ दहन किया गया तथा इस अवसर पर विशेष रूप से राजपरिवार के प्रमुख अपने अस्त्र शस्त्रों के साथ थे व लोरमी के नागरिक गण प्रमुख रूप से मौजूद थे। रावण दहन के बाद सभी लोग एक दूसरे को सोनपान देकर गले मिले तो छोटे ने बड़ों का पैर छूकर आर्शीवाद लिये। इस दौरान नरेन्द्र खत्री जितेन्द्र पाठक, अमित दुबे, प्रशांत शर्मा, विश्वास दुबे, आवेश द्विवेदी, आकाश केशरवानी देवी जायसवाल, समीर पाठक, अशुमान दुबे, लक्ष्मी खत्री, जितेन्द्र खत्री यतीन्द्र खत्री मोनू यादव अशुतोष केशवानी, श्रेय त्रिपाठी, अमन सलुजा, दीपक जायसवाल (ईट्टी) अश पाठक, बहादर यादव, श्लोक दुबे, आकाश सलुजा, आशिष शर्मा अक्षित दुबे, मनीष जायसवाल प्रेम यादव, राजेश जायसवाल प्रहलाद रजक सुहित नवजीवन क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया, एक दूसरे को सोनपान दिये
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया, एक दूसरे को सोनपान दिये
माता के जसगीतों के साथ माँ महामाया व कंकालिन मंदिर का ज्वारा विसर्जन किया गया, दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़,
धूमधाम व आकर्षक झांकीयों के साथ किया जायेगा रावण दहन
धूमधाम व आकर्षक झांकीयों के साथ किया जायेगा रावण दहन
लोरमी - गुगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा जिसके
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयासों से मुंगेली को मिली बडी सौगात: पहली बार खुला सीएसआर खाता, लोरमी, सेतगंगा, सरगांव और मदकु द्वीप के विकास हेतु ₹74.42 लाख के टेंडर जारी*
नवजीवन क्लब के तत्वाधान में झांकियों के साथ हाईस्कूल में किया जाएगा रावण दहन
नवजीवन क्लब के तत्वाधान में झांकियों के साथ हाईस्कूल में किया जाएगा रावण दहन
ग्राम दशरंगपुर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से तीन व्यक्तियों की हुई थी मृत्यु, 4 आरोपी को रायगढ़ के उड़ीसा बार्डर से पकड़ा गया
ग्राम दशरंगपुर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से तीन व्यक्तियों की हुई थी मृत्यु, 4 आरोपी को रायगढ़ के उड़ीसा बार्डर से पकड़ा गया
डिप्टी सीएम अरुण साव नगर के दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना किए
डिप्टी सीएम अरुण साव नगर के दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना किए