छत्तीसगढ़ / मुंगेली
15 फरवरी महाशिवरात्रि के पर्व में निकलेगी विशेष झांकी के साथ महाकाल यात्रा
लोरमी - लोरमी नगर में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल यात्रा का आयोजन लोरमी महाकाल सेना के द्वारा आकर्षक झांकी के साथ महाकाल यात्रा निकाला जाएगा।
15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व नर्मदा कुण्ड में लगायेगें हजारों श्रद्धालु डुबकी, महाशिवरात्रि के दिन से लोरमी मेला प्रारंभ, आठ दिवसीय मेले का आयोजन
15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व नर्मदा कुण्ड में लगायेगें हजारों श्रद्धालु डुबकी, महाशिवरात्रि के दिन से लोरमी मेला प्रारंभ, आठ दिवसीय मेले का आयोजन
वार्ड पार्षद सोहन डड़सेना ने जन्मदिवस पर आँगनबाड़ी में तिथि भोज का आयोजन
लोरमी - छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग की योजना तिथि भोज के अंतर्गत लोरमी नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 के आंगनबाड़ी केंद्र में तिथि भोज का आयोजन, वार्ड पार्षद सोहन डड़सेना के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा एवं वार्ड पार्षद सोहन डड़सेना के द्वारा बच्चों को चॉकलेट वितरण कर एवं बच्चों के साथ बैठकर सुंदर भोजन ग्रहण कर मनाया गया,
सार्वजनिक शौचालय के लिए भूमि पूजन
लोरमी- नगर के वार्ड चार बाजार मोहल्ले में नदी के पास 16 लाख की लागत से निर्माण होने वाली सार्वजनिक शौचालय का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भूमि पूजन किया गया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे
लोरमी की पहचान तेजी बदल रही, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता से नाम हुआ रोशन : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन और उत्कृष्ट छात्रों का किया सम्मान
लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार की शाम लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव उमंग उत्सव में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री साव ने विद्यालय के होनहार बच्चों को सम्मानित कर निरंतर आगे बढ़ने एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छात्रों एवं पालकों को संबोधित कर कहा कि,यह स्कूल लगातार उल्लेखनीय प्रगति और तरक्की कर रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल की ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि, शिक्षा के क्षेत्र में यह स्कूल लोरमी को आगे बढ़ रहा है। बोर्ड परीक्षा में यहां के बच्चे लगातार प्रावीण्य सूची में स्थान बना रहे हैं।
श्री साव ने कहा कि, क्षेत्र के युवाओं का चयन लगातार पीएससी में हो रहा है। ये शिक्षकों की मेहनत और पालकों के मार्गदर्शन का कमाल है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि, आपके आशीर्वाद से सेवा का अवसर मिला हैं पूरी ईमानदारी से शिक्षा और खेल के लिए दो साल में ईमानदारी से काम किया है। दो साल में लोरमी की दिशा और दशा बदलती दिख रही है।
श्री साव ने बताया कि, लोरमी क्षेत्र में चारों तरफ सड़कें बन रही है। भव्य नवनिर्मित मानस मंच लोरमी का गौरव बना गया है। शहर की तस्वीर बदल गई है। मंगलम भवन के रोड की सुंदरता देखते बनती है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, विनय साहू, विक्रम सिंह, धनीराम यादव, गुरमीत सलुजा, रवि शर्मा, राजेंद्र पाटकर, नरेंद्र पाटकर, सुशील यादव, विश्वास दुबे, सन्तोष साहू, महेन्द्र खत्री, सुजीत वर्मा, अशोक जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, लेखराज ठाकुर, दिनेश कश्यप, राजेन्द्र साहु, नरेन्द्र खत्री, घँशु राजपूत, अभिषेक पाठक, विकास केशरवानी, हितेश सापरिया, दुष्यंत खत्री, देवेंद्र केशरवानी, मुकेश जायसवाल, पवन गुप्ता, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: लोरमी में विद्युत विभाग का भव्य आयोजन
PM सूर्य घर योजना के हितग्राहियों और जागरूक उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान
लोरमी :- 4फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष (2026) के गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के संभागीय एवं उपसंभागीय कार्यालय लोरमी द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्युत विभाग आत्मानन्द स्कूल में आयोजित
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना और राजकीय गीत "अरपा पैरी के धार..." के गायन के साथ हुआ। छत्तीसगढ़िया संस्कृति के सम्मान में गूंजे इस स्वर ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया।संभागीय रजत महोत्सव MJD स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मे मनाया
दिनांक 04.02.2026 को संभागीय रजत महोत्सव MJD स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश स्कूल लोरमी में आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, अध्यक्षता श्री विनय साहू जी (प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा), श्री धनी राम यादव (जिला उपाध्यक्ष), श्री संतोष साहू जी (प्रदेश संयोजक), श्री jowenty चेलक (प्रभारी प्राचार्य) एवं बीजेपी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधिकारी श्री नन्द राम भगत (कार्यपालन यंत्री) श्री लव सिंह माथुर (सहायक यंत्री) श्री चित्रांगना राही ( सहायक यंत्री) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए । अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बिजली सौर ऊर्जा की आधुनिक जीवनशैली की रीढ़ है बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्मार्ट मीटर और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी ।
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना: प्रशिक्षण पाकर आत्मनिर्भर बने जीवन सिंह बैगा
कॉमन सर्विस सेंटर से मिला नियमित आय का स्त्रोत
मुंगेली, 02 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ग्रामीण युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के तहत विभिन्न कोर्स में युवाओं को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम जल्दा निवासी श्री जीवन सिंह बैगा ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर में आईटी/आईटीईएस सेक्टर में डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें कंप्यूटर, संबंधित उपकरणों तथा कार्य में उपयोग होने वाली सभी आवश्यक तकनीकी जानकारियाँ विस्तारपूर्वक सिखाई गईं।
श्री बैगा ने बताया कि इस प्रशिक्षण की जानकारी एक प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके पश्चात उन्होंने प्रशिक्षण से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कर पात्रता प्राप्त की और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान मिले मार्गदर्शन और व्यवहारिक ज्ञान ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास प्रदान किया। प्रशिक्षण उपरांत श्री जीवन सिंह बैगा ने स्वरोजगार के रूप में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) की स्थापना की। वर्तमान में वे इसी माध्यम से न केवल अपना बल्कि अपने परिवार का भी सफलतापूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। स्वरोजगार से उन्हें नियमित आय का स्रोत प्राप्त हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति एवं जीवनशैली में सुधार हुआ है। श्री जीवन सिंह बैगा अपनी इस सफलता का श्रेय कौशल विकास विभाग, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर, मुंगेली, एवं इस योजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने वाले जिला प्रशासन को देते हैं। वे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार एवं आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है।
विशेष लेख : समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनी सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की दिशा में मजबूत कदम
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जिले में अब तक 81 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित
09 हजार 800 से अधिक विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र जारी
मुंगेली, 02 फरवरी 2026
राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में सतत और प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के साथ संचालित योजनाओं ने वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं, निराश्रितों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जिले में अब तक 81 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया जा रहा है। पेंशन वितरण में 99 प्रतिशत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण तथा 99 प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण के साथ पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई है।
दिव्यांगजनों के लिए सशक्तिकरण के ठोस कदम
दिव्यांगजन कल्याण के अंतर्गत अब तक 09 हजार 800 से अधिक विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं। 517 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया है, जिससे दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता को बल मिला है। साथ ही, विशेष विद्यालयों एवं पुनर्वास केंद्रों के विस्तार से उन्हें शिक्षा और पुनर्वास की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, सियान हेल्पलाइन केंद्र के माध्यम से बुजुर्गों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया गया है। वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति देखभाल गृहों के माध्यम से निराश्रित एवं उपेक्षित व्यक्तियों को आश्रय, पहचान और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा “समाज के हर वर्ग की सुरक्षा” की भावना के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह पहल न केवल संवेदनशील शासन का उदाहरण हैं, बल्कि समावेशी विकास को जमीन पर उतारने की सशक्त मिसाल भी हैं, जिससे मुंगेली सहित पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय और समानता को नई दिशा मिली है।
स्वसहायता समूह से जुड़कर श्रीमती उषा बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी : प्रतिमाह कमा रहीं 50 से 60 हजार रूपए
मुंगेली, 23 जनवरी 2026
पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सांवतपुर की श्रीमती उषा जांगड़े स्वसहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर महिला उद्यमी बन गई है। कभी सीमित आय, घरेलू जिम्मेदारियों और आर्थिक असुरक्षा से जूझने वाली उषा जांगड़े आज आत्मविश्वास से भरी एक सफल महिला उद्यमी हैं, जो न केवल अपने परिवार का संबल बनी हैं, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। स्वसहायता समूह से जुड़ने से पहले श्रीमती उषा की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन था और सीमित आय के कारण भविष्य को लेकर निरंतर चिंता बनी रहती थी। ऐसे कठिन समय में स्वयं सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
समूह की नियमित बैठकों, बचत की आदत और आपसी सहयोग ने उनमें आर्थिक समझ विकसित की। समूह के माध्यम से मिली ऋण सुविधा ने उन्हें स्वरोजगार की दिशा में पहला कदम बढ़ाने का अवसर दिया। इसी आत्मविश्वास के साथ उन्होंने सिलाई, कढ़ाई एवं हस्तनिर्मित उत्पादों का कार्य प्रारंभ किया। शुरुआत में उनकी मासिक आय लगभग 04 हजार रुपये थी, लेकिन निरंतर मेहनत, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार और बाज़ार से बेहतर जुड़ाव के कारण उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। स्व सहायता समूह के सहयोग से उन्हें प्रशिक्षण, कच्चा माल और बाज़ार तक सीधी पहुँच मिली, जिससे उनके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ती चली गई। आज श्रीमती उषा 50 से 60 हजार रुपये प्रतिमाह तक की आय अर्जित कर रही हैं।
इस आर्थिक सफलता का सीधा प्रभाव उनके परिवार के जीवन स्तर पर पड़ा। बच्चों की शिक्षा अब नियमित और बेहतर हो सकी है, परिवार की पोषण, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताएँ सहज रूप से पूरी हो रही हैं। वे अब परिवार के आर्थिक निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी उनका कद बढ़ा है। आज वे गाँव की अन्य महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ने, बचत करने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
जरहागॉव की महिलाओं ने मत्स्य पालन से बदली अपनी तक़दीर : मत्स्य पालन कर कमाए लगभग 03 लाख रुपये
मुंगेली, 23 जनवरी 2026
विकासखण्ड मुंगेली के नगर पंचायत जरहागॉव की रामजानकी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित आज महिला नेतृत्व, सामूहिक प्रयास और स्वरोजगार आधारित आजीविका का सशक्त उदाहरण बन चुकी है। समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीनाबाई धुरी के नेतृत्व में जरहागॉव की 25 महिला सदस्यों ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह प्रशस्त की है। समिति द्वारा नगर पंचायत जरहागॉव स्थित शासकीय अमहा तालाब को 10 वर्षों की अवधि के लिए पट्टे पर लिया गया है। इसके पश्चात समिति ने वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन कार्य प्रारंभ किया। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के परिणामस्वरूप समिति का उत्पादन एवं आय निरंतर बढ़ रही है। समिति द्वारा एक साल में लगभग 3.3 क्विंटल मत्स्य उत्पादन किया गया, जिससे लगभग 3.00 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। यह उपलब्धि ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार की संभावनाओं को सशक्त रूप से दर्शाती है।
मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचाकल श्री आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि समिति के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए मत्स्य विभाग द्वारा समय-समय पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। विभाग के माध्यम से समिति को जाल, आइस बॉक्स, प्लेक्टॉन ग्रोवर उपलब्ध कराए गए, साथ ही 10 दिवसीय विभागीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे सदस्यों की तकनीकी दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। समिति की प्रारंभिक लागत को कम करने और कार्य विस्तार हेतु समिति की मांग पर विभाग द्वारा 03 लाख रुपये का ऋण प्रकरण बैंक को प्रेषित किया गया। समिति की कार्यशीलता और अनुशासित संचालन को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, जरहागॉव द्वारा 02 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत एवं वितरित किया गया। पूर्व में समिति की अधिकांश सदस्य केवल कृषि पर आधारित थीं, जिससे सीमित आय ही प्राप्त हो पाती थी। मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़ने के पश्चात समिति को अतिरिक्त आय के नए स्रोत मिले, जिससे सदस्यों की आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। इसके साथ-साथ महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास और निर्णय-क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
सरसों की खेती से आत्मनिर्भर बनीं बजरहीन बाई गोंड़
उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ खेती न केवल आजीविका का साधन है बल्कि आत्मनिर्भरता का आधार भी है। छत्तीसगढ़ में भी किसान आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं के सहयोग से निरंतर प्रगति कर रहे हैं। इसी तारतम्य मेंमुंगेली जिले के विकासखंड लोरमी के ग्राम बिंदावल की कृषक महिला बजरहीन बाई गोंड़ की, जिन्होंने सरसों की खेती से अपनी मेहनत और सरकारी सहयोग के बल पर सफलता की नई मिसाल कायम की है। बजरहीन बाई गोंड़, पिछले 30 वर्षों से खेती से जुड़ी हुई हैं। उनके परिवार की आजीविका पूरी तरह कृषि पर निर्भर है। वर्ष 2025-26 में उन्होंने कृषि विभाग की तरफा योजना अंतर्गत सरसों फसल प्रदर्शन में भाग लिया। इस योजना के तहत उन्हें 1.970 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नत सरसों बीज उपलब्ध कराया गया।
कृषि विभाग लोरमी द्वारा न केवल बीज प्रदान किए गए, बल्कि समय-समय पर खाद, रोग-व्याधि नियंत्रण किट तथा कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया। आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक मार्गदर्शन का सकारात्मक प्रभाव फसल पर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। परिणामस्वरूप, बजरहीन बाई गोंड को असिंचित क्षेत्र में 01 हेक्टेयर से 16 क्विंटल सरसों का उत्पादन प्राप्त हुआ, जो क्षेत्र की औसत उपज से कहीं अधिक है। इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई। बजरहीन बाई गोंड़ बताती हैं कि कृषि विभाग की योजनाओं ने उन्हें न केवल बेहतर उत्पादन दिया, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी प्रदान की। उन्होंने इस सफलता के लिए कृषि विभाग लोरमी एवं जिला प्रशासन मुंगेली का आभार व्यक्त किया है।
समितियों में खरीदी लिमिट बढ़ी, किसानों को त्वरित भुगतान
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्था और गति के साथ जारी है। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिले की सभी समितियों में खरीदी लिमिट एवं प्रतिदिन की खरीदी सीमा में वृद्धि की गई है, जिससे उपार्जन कार्य और अधिक तेज हुआ है। कलेक्टर ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी निर्बाध रूप से संचालित की जा रही है।
जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले की 66 समितियों में कुल 1 लाख 10 हजार 900 से अधिक किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 90 हजार से अधिक किसानों द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है। जिले में अब तक 43 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव भी लगातार किया जा रहा है और अब तक 27 लाख 85 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव हो चुका है। किसानों को भुगतान की सुविधा के लिए माइक्रो एटीएम एवं चेक के माध्यम से त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक किसानों को 994 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। प्रतिदिन लगभग 3 हजार किसानों को करीब 12 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
जिले की सीमाओं एवं चेक पोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध वाहनों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कोचियों एवं बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान खपाने पर रोक लगाने हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से धान खरीदी, भंडारण एवं परिवहन की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जैतखाम को जलाने की की गई कोशिश शिकायत पर पुलिस ने विवेचना की जारी
लोरमी - लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम झझपुरी कला में शनिवार तड़के अज्ञात असामाजिक तत्वो के द्वारा गांव में स्थित श्वेत खम्भ को जलाने की कोशिश की गई जिसकी जानकारी होते ही समाज के लोगों के द्वारा लोरमी थाना पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई। जीसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में लग गई है वहीं सामाजिक सौहाद्र ना बिगड़े इसके लिए ग्राम झझपुरी कला में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है वही इस मामले में पुलिस विभाग के द्वारा फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है जिनके द्वारा घटनास्थल से सैंपल लिया गया है।
लोरमी का आनंद मेला बना त्यौहार, प्रतिभाओ को आगे बढ़ने मिला मंच-:साव
आनंद मेला घूमकर प्रफुल्लित हुए सेमरसल के छात्र
आनंद मेला घूमकर प्रफुल्लित हुए सेमरसल के छात्र