छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
कलेक्टर - एसपी ने सुबह गरियाबंद बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
बेहतर आवाजाही के लिए पार्किंग व्यवस्थित करने के दिये निर्देश
बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर साहू ने जाहिर की अपनी मंशा, प्रदेश में बने दो उप राजधानी
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
जशपुर और जगदलपुर के नाम का दिया सुझाव।
पूर्व कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू दो दिवसीय प्रवास में, किसानो से करेंगे चर्चा
गरियाबंद - प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू 17 और 18 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास में गरियाबंद में रहेंगे। अजय रोहरा ने बताया कि पूर्व मंत्री साहू, 17 नवंबर को दोहपर एक बजे रायपुर से पिपरौद रवाना होंगे। दोपहर दो बजे पिपरौद, शाम पांच बजे नवापारा राजिम, सात बजे गरियाबंद पहुचेंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 18 नवबंर को सुबह 11ः30 बजे बिन्द्रानवागढ में धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण और किसानो से चर्चा करेंगे। इसके बाद 12ः30 बजे जनजातीय गौरव दिवस को लेकर आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का दौरा करेगे। दोपहर 1ः30 बजे गरियाबंद विश्राम गृह वापस पहुॅचेगे। इसके बाद शाम पांच बजे रायपुर रवाना होंगे। श्री रोहरा ने सभी भाजपा और पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
यातायात जागरूकता : नशे में गाड़ी नहीं चलाने की दी गई समझाइश, 150 से अधिक बिना नंबर प्लेट वाहनों पर लिखवाया गया रजिस्ट्रेशन नंबर
बताया गया कि गरियाबंद पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि यातायात के नियमों का पालन करना हम सभी का नैतिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन से ही हम प्रतिदिन हो रहे रोड़ एक्सीटेंट में कमी ला सकते है।
गरियाबंद: धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश पर्व, कीर्तन-लंगर का किया गया भव्य आयोजन
पुनम ,रोहरा जगजीत चतर सिंह गिरिशा गब्बू अमृत गुरविंदर करमजीत सिंह मेहर सहित तमाम श्रद्धालुओं ने सुबह से ही गुरुद्वारे परिसर में पूजा अर्चना कर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया
बाइक में गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में लगातार गांजा तस्करी के मामले सामने आ रहे है। शनिवार को गरियाबंद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह युवक अपनी बाइक पर दो प्लास्टिक की बोरियों में भारी मात्रा में गांजा लेकर नेशनल हाइवे से गरियाबंद की ओर जा रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक, इस तस्कर का नाम लिंगराज साहू (उम्र 35 साल) है। जो ओडिशा में नबरंगपुर ज़िले के चंदाहांडी का रहने वाला है। नेशनल हाइवे 130सी में सहायक निरक्षक खुमान लाल महिलांगे अपनी टीम के साथ चेकिंग पॉइंट थे।
इस दौरान तस्कर लिंगराज साहू बाइक पर गांजे से भरी बोरी लादकर जा रहा था। जब टीम ने उसे रोका तो वह हड़बड़ा गया, इस दौरान जब बोरियों को उतारकर चेक किया गया तोह उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस तस्कर को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि पुलिस ने जब तस्कर से जब्त गांजे को तौलता उसका वजन 34.070 किलोग्राम पाया गया, इस गांजे की कीमत 3.40 लाख रुपये आंकी गई है। पखवाड़े भर के भीतर देवभोग पुलिस ने गांजे की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी है। सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा के कालाहांडी नवरंगपुर जिले में गांजा के बड़े पैमाने पर कारोबार किया जाता है। यहां से करीबन 150 किमी दूरी पर स्थित कोरापुट जिले के पहाड़ियों में गांजे की खेती होती है।
नवापारा मे पंच प्यारों की अगुवाई मे निकली भव्य शोभायात्रा,बड़ी संख्या मे सिंध व सिक्ख समाज के लोग हो रहे है उपस्थित* *डीजे, धुमाल व पारम्परिक गुरु कीर्तन के साथ चल रहे थे झूमते नाचते गाते चल रहे थे समाजिकजन*
नवापारा राजिम स्थानीय नवापारा मे पूज्य सिंध पंचायत व सिक्ख अनुयायियों द्वारा गुरुनानक देव की 555 वी जयंती प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा की अगुवाई पंच प्यारो ने की. डीजे धुमाल व शानदार लाइटिंग व फूलो की सजावट के साथ निकली इस विशाल शोभायात्रा को जिसने भी देखा वह स्तब्ध सा रह गया. उक्त भीड़ इस शोभायात्रा मे गुरुनानक देव के अनुयायियों की भारी देखने को मिली. शोभायात्रा मे आगे आगे पंच प्यारे चल रहे थे तो उनके पीछे गुरु ग्रन्थ साहिब की रथ चल रही थी. वही समाज के युवा, पुरष व महिलाये गुरु कीर्तन व नाचते गाते झूमते चल रहे थे. इस शोभायात्रा की आकर्षण का एक केंद्र पाकिस्तान स्थित बाबा ननकाना साहिब गुरुद्वारा की झांकी थी. रास्ते भर बाबा गुरुनानक देव के अनुयायियों ने इस शोभायात्रा का स्वागत किया और सभी के लिए शीतल पेय पदार्थ सहित अन्य दूसरी चीजों की व्यवस्था की गई थी. जयंती दिवस पर सुबह से ही गंज रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारा मे गुरु कीर्तन का आयोजन किया गया जो दोपहर तक चला और बाद मे आम लंगर की व्यवस्था की गई थी.
आर्टिकल 370 पर BJP के हमलों पर खरगे का जवाब कर गया बैकफायर, गुस्से से लाल हुई नेशनल कॉन्फ्रेंस
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने जनता से अपील किया है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए गरियाबंद पुलिस को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ई-चालान की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
गरियाबंद बनेगा उत्कृष्ट जिला, तरक्की की राह में बढ़ेगा आगे : धर्मजीत सिंह
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन गरियाबंद के गांधी मैदान में किया गया। राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह शामिल हुए। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का विकास हो रहा है। मुख्य अतिथि ने कहा कि नये सरकार के अस्तित्व में आते ही सबसे पहले किसानों का धान का बकाया बोनस राशि प्रदान किया गया। साथ ही धान का दाम 3100 रूपए प्रति क्विंटल कर प्रदेश के किसानों को लाभान्वित किया गया। शासन द्वारा किसानों और सभी वर्ग के लोगों की भलाई के लिए बहुत सारे लाभकारी योजनाएं लागू की गई है। शासकीय योजनाओं से लोगों को काफी लाभ भी मिल रहा है। श्री सिंह ने राज्य स्थापना दिवस पर सभी जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि वन से परिपूर्ण गरियाबंद जिला में विकास की अपार संभावनाएं है। यह जिला निरंतर आगे बढ़ते हुए उत्कृष्ट जिला बनेगा। इसके लिए हम सबको एकजुट होकर प्रयास करना होगा। सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान राजिम विधायक श्री साहू एवं बिंद्रा नवागढ़ विधायक श्री ध्रुव ने भी सभा को संबोधित कर लोगों को राज्योत्सव की बधाई दी। राज्योत्सव कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। स्टॉल के माध्यम से शासकीय विभागों ने जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। मुख्य अतिथि सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को सामग्रियों का भी वितरण किया। जिले की स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर बनाए गए उत्पाद हैण्डबैग, साबुन, डिर्जेन्ट, गमला, अगरबत्ती, फिनाइल, दोना-पत्तल आदि के बिक्री के लिए बिहान बाजार भी लगाया गया। बिहान बाजार में सभी उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। स्थानीय छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आनंद लेने शाम तक लोग झूमते रहे। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव,
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेजा, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।
हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण - एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा हितग्राहियों को हितग्राही मूलक कार्यों के लिए विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन, दवाई-बीज, नोनी सशक्तिकरण चेक राशि, किसान क्रेडिट कार्ड आदि का वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा हितग्राहियों को सिलाई मशीन, पीएम विश्वकर्मा योजना पंजीयन से लाभांवित किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को चेक राशि, पशुधन विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को चेक राशि, उद्यानिकी विभाग द्वारा बीज एवं दवाई खाद का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को सरसों मिनी किट, मसूर बीज किट, अलसी मिनी किट का वितरण किया गया। इसी प्रकार मछली पालन विभाग द्वारा आईस बॉक्स, जाल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी रही शाम, स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से शाम तक झूमे लोग - राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान शाम चार बजे से स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये छत्तीसगढ़ी नृत्य, भरथरी, पंडवानी, करमा, सुआ, ददरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में लोग राज्योत्सव स्थल पर मौजूद रहे। कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय गरियाबंद के बच्चों द्वारा समूह नृत्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल गरियाबंद द्वारा बस्तर करमा नृत्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद द्वारा सुआ नृत्य, सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद द्वारा छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य, श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद के बच्चों द्वारा बस्तर परब नृत्य, उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय गरियाबंद द्वारा सरगुजिहा करमा नृत्य एवं सेवा जोहार समूह नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय राजिम के दिव्यांग बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत आश्रम छात्रावास के बच्चों द्वारा आदिवासी नृत्य, सतनामी चौका, पंडवानी गायन, पंथी गायन, भरथरी गायन, राउत नाचा, ढोला मारू, हल्बी गीत एवं करमा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। दर्शकों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर बच्चों की प्रतिभा की खूब प्रशंसा की।
राज्योत्सव स्थल में सजा बिहान बाजार, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की स्वाद के लिए उमड़े लोग - राज्योत्सव कार्यक्रम में बिहान बाजार भी सजा रहा। बिहान बाजार के माध्यम से स्थानीय स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया। राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए अतिथियों सहित लोगों ने भी बड़े उत्साह के साथ महिला समूहों द्वारा बनाए उत्पादों का अवलोकन किया। बिहान बाजार में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से सजे स्टॉल भी लगाए गए। लोगों ने भारी संख्या में आकर महिला समूहों द्वारा बनाए जा रहे छत्तीसगढ़ी व्यंजन बड़ा, भजिया, अईरसा, ठेठरी, खुरमी, चीला आदि व्यंजनों का स्वाद लिया। महिला स्वसहायता समूहो द्वारा बनाए गए साबुन, फिनाइल, खिलौने, चप्पल, बांस की टोकरी, हैण्डबैग, कोसा साड़ी, कोसा शॉल, गोबर के दीए, मोमबत्ती आदि सामान बिहान बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। बिहान बाजार पर देर शाम तक लोग खरीददारी के लिए जुटे रहे।
शिक्षकों ने चौक, मेंहन्दी, रंगोली बनाकर पूर्व सेवा गणना की मांग किया
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद :--छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के द्वारा 1 नवंबर को पूर्व सेवा गणना के नाम दीप जलाने का अनोखा प्रदर्शन किया गया, जिसके तहत चौक चौराहे में दीप प्रज्वलन, समूह में दीप प्रज्वलन, और घर - परिवार के बीच दीप प्रज्वलन, मेहंदी लगाकर पूर्व सेवा करना की मांग, रंगोली बनाकर पूर्व सेवा गणना की मांग और इसी प्रकार से अनोखे प्रदर्शन कर एल बी संवर्ग के शिक्षकों ने अपने प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा गणना की मांग को सरकार व शासन तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाया, ज्ञात हो संविलियन के बाद से सेवा गणना किए जाने के कारण एल बी संवर्ग के शिक्षकों की वर्षों की सेवा शून्य घोषित के कर दी गई है जिसकी वे लगातार मांग करते जा रहे हैं इसी कड़ी में 1नवंबर को ट्विटर, व्हाट्सएप्प, इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के सहारे अपनी मांग को उन्होंने आगे बढ़ाया।प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा गणना किए जाने से सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर होगी, पुनरीक्षित वेतन के समय जो त्रुटि की गई उसमें 1.86 के गुणांक पर वेतन का निर्धारण होगा, प्रदेश के समस्त शिक्षा कर्मियों शिक्षकों को क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान मिलेगा, प्रदेश के रिक्त समस्त पदों पर पदोन्नति होगी, प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा करना के जाने पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान होगा, प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा करना किए जाने पर न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा में शिक्षक पेंशन के दायरे में आएंगे साथ ही साथ लंबित महंगाई भत्ता वह देय तिथि से महंगाई भत्ता की एरियर राशि देने की मांग को लेकर प्रदेश के शिक्षकों ने दीप जलाकर शिक्षकों के जीवन मे उजियारा प्रवेश करें इस उद्देश्य को लेकर सभी क्षेत्रों में जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को सरकार और शासन तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाया।इस कार्यक्रम में बस्तर संभाग, दुर्ग संभाग, रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग सहित सरगुजा संभाग के पदाधिकारी और साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, एक दीप पूर्व सेवा गणना के नाम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा सह संयोजक सुधीर प्रधान,देवनाथ साहु, बसंत चतुर्वेदी, मनोज सनाढ्य, शैलेंद्र पारीक, पूरन लाल साहू, यशवंत बघेल, विनोद सिन्हा, जिला संयोजक परमेश्वर निर्मलकर, भुवन यदु, गिरीश शर्मा, टिकेंद्र यदु, नंदकुमार रामटेके,लता ध्रुव, गीता शरणागत,घनश्याम दिवाकर,दिनेश्वर साहू,दिनेश निर्मलकर ब्लाक संयोजक हुलस साहू, जितेन्द्र सोनवानी, संतोष साहू,गोविंद पटेल, धवलेश्वर बहरा, किरण साहू, प्रहलाद मेश्राम, डगेश्वर ध्रुव, सुरेश केला, संजय यादव सहित पूरे प्रदेश के पदाधिकारी व 33 जिला के अध्यक्ष सहित विकासखंड अध्यक्ष और सक्रिय सदस्यों ने अपनी मांग सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार व शासन तक पुरजोर तरीके से पहुंचा दिया, वही इस प्रदर्शन की अलग-अलग क्षेत्र में व्यापक चर्चा जारी है की शांतिपूर्वक इस तरीके से भी अपनी बात सरकार और शासन तक पहुंचाया जा सकता है.
इधर कलेक्टर साहब लेते रहे टीएल बैठक...उधर जनदर्शन के इंतजार में जमीन पर बैठे दिखे फरियादी
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद। गरियाबंद में अपनी समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे फरियादियों को जमीन में बैठकर घंटों तक कलेक्टर जनदर्शन शुरू होने के लिए इंतजार करना पड़ा। गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित होता है। लेकिन आपको बता दें कि जनदर्शन से पहले कलेक्टर समस्त विभागों की समीक्षा बैठक लेते हैं। जिसके बाद ही दोपहर में कलेक्टर जनदर्शन शुरू होता है। मालूम हो कि जनदर्शन के दिन जिलेभर के दूर–दराज इलाकों से फरियादी अपनी समस्याओं व मांगों के समाधान को लेकर सुबह से पहुंचते हैं, जिन्हें हर बार घंटों इंतजार करना पड़ता है।
सभी पंचायतों को सहकारी समितियों से जोड़ने करें आवश्यक कार्यवाही : कलेक्टर
कलेक्टर ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
गरियाबंद। जिले के ग्राम पंचायतों को सहकारी समितियों से जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीणों को आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित करने का अवसर प्राप्त होगा। हर गांव के समिति से जुड़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही गांव में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने मछलीपालन, पशुपालन विभाग अंतर्गत किसानों के समितियां गठित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सहकारिता विभाग से समन्वय कर सभी गांवों में सहकारी समितियों का गठन करने की आवश्यक कार्यवाही तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्कूली बच्चों के आय, जाति, एवं मूल निवास प्रमाण पत्र निर्माण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय सेवाओं के लिए आवश्यक जाति-मूल निवास प्रमाण पत्र सभी स्कूली बच्चों के बनवाने के निर्देश दिये। पूर्व में भी कलेक्टर द्वारा स्कूली बच्चों के सर्वे कर छुटे हुए बच्चों का प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिये गए थे। इस कार्य में लापरवाही बरतने एवं आवश्यक प्रगति परिलक्षित नहीं होने पर कलेक्टर ने गरियाबंद बीईओ आर.पी. दास एवं छुरा बीईओ किशुन मतावले पर गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने इस संबंध में दोनों बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। साथ ही कार्य में प्रगति लाते हुए तेजी से प्रमाण पत्र बनाने के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकरियों को भी प्रमाण पत्र बनाने के कार्य की मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
समय-सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभागों में चल रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि वन अधिकार पट्टा के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता परीक्षण कर तेजी से निराकृत करे। हितग्राहीमूलक प्रकरणों को अनावश्यक लंबित न रखे। कलेक्टर ने जिले में पीएम पोषण अभियान अंतर्गत चलाए जा रहे न्यौता भोज कार्यक्रम की भी जानकारी ली। उन्होंने स्कूली बच्चों को पोषण आहार प्रदान करने के लिए सभी जिला अधिकारियों को स्कूलों का चयन कर न्यौता भोज कार्यक्रम आयोजित करने में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रत्येक विकासखण्ड के पांच-पांच गांवों में विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं को प्रारंभिक रूप से सेचुरेट करने के उद्देश्य से सर्वे कराकर कैम्प लगाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सेचुरेशन का ऑनलाइन एन्ट्री भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने शासन द्वारा धान खरीदी की प्रक्रिया संपादित करने के लिए बनाये गये धान खरीदी एप्प के संचालन के लिए कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित कर आवश्यक ट्रेनिंग देने के भी निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग भी करते रहने को कहा।
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
जनदर्शन में मिले 90 आवेदन
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। जनदर्शन में नागरिकों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए, जिनमें भूमि, जल आपूर्ति, बिजली, सड़क एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनदर्शन में 90 लोगों की समस्याओं को तत्परता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम घोटियादादर के कमार परिवार ने पीएम आवास, बिजली, नल जल कनेक्शन प्रदाय करने, ग्राम कोसमबुड़ा के यशवंत ध्रुव ने किसान पुस्तिका प्रदान करने, ग्राम मुरमुरा के हेमलाल यादव ने कृषि भूमि का पट्टा प्रदाय करने, ग्राम फुलझर के दुजराम ध्रुव ने पशु शेड निर्माण एवं कृषि कार्य हेतु सौर ऊर्जा लगाने, ग्राम पंचायत बिन्द्रानवागढ़ के ग्रामीणों ने बिन्द्रानवागढ़ से कारीडोंगरी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण करने आवेदन प्राप्त हुए। आज जनदर्शन में आवेदकों ने प्रधानमंत्री आवास, छात्रवृति राशि, पीएम आवास, शिक्षक मांग, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बंदोबस्त त्रुटि, सपेरा लाइसेंस, आदिवासी छात्रावास में शिक्षक मांग, वन अधिकार पट्टा, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य समस्याओं व मांगो को लेकर आवेदन सौंपे। इस अवसर पर जिला सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय, संयुक्त कलेक्टर सर्व नवीन भगत, राकेश गोलछा, सभी जनपद सीईओ, समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
मनरेगा के तहत 23 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिला रोजगार
जनपद पंचायत फिगेंश्वर
गरियाबंद । जनपद पंचायत फिंगेश्वर क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत जल संरक्षण से जुड़े कार्याे को प्राथमिकता से कराते हुए 23 हजार 16 ग्रामीण परिवारों को रोजगार मुहैया कराया गया है। इसके साथ ही योजनांतर्गत विभिन्न व्यक्तिमूलक एवं सामुदायिक परिसम्पत्तियों का निर्माण भी कराया गया है। जिसमें जिला प्रशासन के उचित निर्देशन एवं मैदानी अधिकारी - कर्मचारियों का कुशल नेतृत्व शामिल है। जिसके साथ ही साथ ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा, माह के 7 तारीख को रोजगार दिवस आयोजन एवं विभिन्न शासकीय गतिविधियों के माध्यम से सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को योजना से लाभान्वित कराया जा रहा है। शासन द्वारा जनहित से जुडें योजनाओं को जनता तक सुलभता के साथ पहुंचानें में शासकीय भवनों का निर्माण अनिवार्य हो जाता है। इसके लिए अवैध अतिक्रमण को हटाकर निर्माण कार्यों को पूर्ण कर जन समुदाय को लाभ पहुंचाया जा रहा है। ग्राम पंचायत बारूला एवं ग्राम पंचायत जेंजरा के आश्रित ग्राम मुडतराई में निर्मित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य किया गया है। जिसमें अतिक्रमण हटाने एवं कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कर जनता को सुविधा पहुंचाने की एक मुहिम चलाई गई है।
पूर्व में दोनों ग्रामों में उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु शासकीय भवन नही होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था पर अन्य भवन में मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजनांतर्गत बी.पी.एल. एवं ए. पी.एल. अन्त्योदय परिवारों को चावल प्रदाय किया जा रहा था। जिसके कारण चावल के भण्डारण एवं ग्रामवासियों को चावल लेने में बहुत समस्या हो रही थी जिसके लिए शासकीय भवन अनिवार्य था। इन्ही सभी समस्याओं के कारण ग्रामीणों ने अपनी समस्या ग्राम सभा मे रखा, जिसका प्रस्ताव ग्राम पंचायत द्वारा तैयार कर जनपद कार्यालय को उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद उक्त भवन के निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार कर जिला प्रेषित किया गया। जिला पंचायत द्वारा ग्राम बारूला में मनरेगा राशि 10 लाख 7 हजार रूपये एवं डी.एम.एफ. से राशि 2 लाख रूपये (अभिसरण), व ग्राम मुडतराई में मनरेगा राशि 10 लाख 7 हजार रूपये एवं जिला पंचायत विकास निधि से राशि 2 लाख रूपये (अभिसरण) के माध्यम से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया। जिसका कार्य प्रारंभ कराने हेतु लेआऊट दिया गया परन्तु उक्त कार्य स्थल पर अतिक्रमण होने के कारण कार्य को बंद करना पड़ा, आवश्यक कार्यवाही कर कार्य स्थल को अतिक्रमण मुक्त कर कार्य को प्रारंभ करते हुए तय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करा लिया गया। वर्तमान समय में नये शासकीय भवन उचित मूल्य की दुकान में खाद्यान्न का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे खाद्यान्न सामग्रियों का सुरक्षित रख-रखाव करते हुए ग्रामवासियों को सुविधापूर्वक खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।
कलेक्टर की तत्परता से दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना का मिला लाभ
कलेक्टर ने तीन विवाहित जोड़ो को 50-50 हजार रूपये का चेक किया प्रदान
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की संवेदनशीलता एवं तत्परता से तीन दिव्यांग विवाहित जोड़ो को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ मिल गया है। कलेक्टर ने तीनों दम्पत्तियों को 50-50 हजार रूपये की चेक राशि प्रदान किया। साथ ही उन्हें वैवाहिक जीवन खुशहाली के साथ बिताने की शुभकामनाएं भी दी। शासन की योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिलने से तीनों विवाहित जोड़ों ने खुशी जताते हुए राज्य शासन एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल का आभार जताया।
दरअसल जनपद पंचायत फिगेश्वर अंतर्गत ग्राम कुम्ही निवासी दृष्टि बाधित दिव्यांग विजय कुमार टण्डन की विवाह ज्योति, ग्राम बिजली निवासी श्रवण बाधित दिव्यांग चोवा राम निषाद की विवाह सती निषाद एवं ग्राम हाथबाय निवासी श्रवण बाधित दिव्यांग रूपेश निषाद की विवाह तामिन निषाद से हुई है। तीनों जोड़ों ने समाज कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में प्रोत्साहन राशि के लिए आवदेन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के संज्ञान में आने पर उन्होंने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हितग्राहियों को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लाभान्वित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देशानुसार आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण कर तीनों दिव्यांग जोड़ो को प्रोत्साहन राशि जारी कर दिया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्वयं तीनों जोड़ो को चेक राशि प्रदान कर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पालक–शिक्षक मीटिंग में शाला समय परिवर्तन करने की उठी मांग
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
कन्या हाई स्कूल में द्वितीय पीटीएम बैठक संपन्न ।
गरियाबंद : गरियाबंद के शासकीय कन्या हाई स्कूल में शनिवार को गौरव गरियाबंद के तहत द्वितीय पालक, विद्यार्थी व शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि यह बैठक गत दिनों गौरव गरियाबंद के अंतर्गत त्रैमासिक आंकलन परीक्षाएं आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान परीक्षा परिणाम जानने के लिए सभी छात्राएं काफी उत्सुक थी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य परीक्षा परिणाम एवं छात्रों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा करना था। पालकों को प्रगति पत्रक दिखाकर उनसे सुझाव लिए गए। इस दौरान पालकों और शिक्षकों के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से शाला समय परिवर्तन कर सुबह 10 से शाम 04 बजे तक संचालित करने पालकों द्वारा निवेदन किया गया साथ ही अतिरिक्त कक्षा एवं प्रायोगिक कक्षाओं की संचालन की मांग की गई।
इस बैठक में संस्था की प्राचार्य अलका दानी, प्रधानपाठिका रंजना परिहार सहित स्टाफ के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित थे।
वीरगाथा प्रोजेक्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद। नगर के प्रतिष्ठित रामबिशाल पाण्डे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेजेस राजिम में वीरगाथा प्रोजेक्ट 4.0 के अंतर्गत विभिन्न आयोजन कर छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने बताया कि वीरगाथा प्रोजेक्ट भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम है जो देश भर के विद्यार्थियों में राष्ट्र भक्ति ,देश प्रेम जगाने की लिए भारतीय ऐतिहासिक नायक/ नायिकाओं के वीरता और संघर्ष के विषय में जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता में अपने प्राणों की आहुति देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें प्रसारित करना है।
इसी तारतम्य में सेजेस राजिम में प्रोजेक्ट के तहत नवमी से दसवीं के विद्यार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई मेरे सपनों में आई और ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए 1857 में विद्रोह को भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम युद्ध के रूप में चिन्हित विषय पर निबंध, चित्रकला व मल्टीमीडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन कर उनका ऑनलाइन पंजीयन किया गया। शिक्षिका ने बताया कि शिक्षा विभाग के वीरगाथा प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शौर्य पुरस्कार प्राप्त जवानों के वीरता बहादुरी त्याग के बारे में जानकारी देने के साथ महापुरुषों की जीवनियों का प्रसार कर देश के भावी नागरिकों में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करना है।
वीरगाथा प्रोजेक्ट को गैलेंट्री पोर्टल के तहत सन 2021 में प्रारंभ किया गया यह प्रोजेक्ट भारत के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को वीरता पुरस्कार विजेताओं पर आधारित रचनात्मक गतिविधियां कविता, निबंध, पेंटिंग,ड्राइंग, मल्टीमीडिया प्रस्तुति आदि गतिविधियों को छात्रों द्वारा परियोजना के रूप में किया जा सकेगा। विदित हो कि जिन प्राथमिक, मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वीर गाथा 4.0 का पंजीयन नहीं कर पाए हैं वे विद्यालय 21 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पंजीयन कर अपनी जानकारी पोर्टल के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं इस अवसर पर प्रतिभागी मोनिका देवांगन, भूमिका सोनकर, नेमीचंद, कृष्णा पटेल, रूद्र पटेल, लक्ष्मी वर्मा, खुशी साहू, रूपेश देवांगन,साक्षी साहू,मनीष साहू,माही सोनी, आलोक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।